पारस पैलेस में मिशन हंड्रेड वाटर वर्कशॉप आयोजित
दमोह। जिले के किसानों की खुशहाली के लिए व पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जल संवर्द्धन के लिऐ आगामी ग्रीष्म काल में आधा हेक्टेयर क्षेत्रफल से बड़े सार्वजनिक उपयोग के तालाबों आदि जल भराव वाले क्षेत्रों का पानी सूखने के बाद गहरीकरण होना है। सूखे हुए तालाबों की कृषि योग्य उपजाऊ मिट्टी (सिल्ट) (जिसे गाद भी कहते हैं) वैज्ञानिक परीक्षण के बाद किसानों को उनके खेतों में डालने - फैलाने के लिऐ मुफ्त (फ्री) उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी। बरसाती पानी का जल भराव बढ़ेगा। पशुओं को पीने का पानी व किसानों को सिंचाई हेतू पर्याप्त जल मिलने की संभावनाएं बढ़ जायेंगी। चिकनी उपजाऊ मिट्टी तालाबों से निकलने के बाद जमीन के बंद छिद्र खुल जायेंगे जिससे जमीन में पानी अवशोषण की क्षमता भी बढ़ेगी। अतः गांव की जमीन का जल स्तर बढ़ेगा। कुओं वा नल कूपों में भी पर्याप्त पेय जल उपलब्ध हो सकेगा।
भारतीय जैन संघठन के पूना स्थित केंद्रीय मुख्यालय से मध्य प्रदेश दौरे पर निकली तीन सदस्यीय जल संवर्द्धन विषय विशेषज्ञों की टीम ने दमोह की जैन धर्मशाला के निकट पारस पैलेस के सार्वजिक सुसज्जित भवन में दमोह चेप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्कशॉप का अयोजन किया। लगभग 150 महिला पुरुषों ने वर्कशॉप अटेंड की। भारतीय जैन मिलन के प्रोजेक्ट " मिशन हंड्रेड वाटर सफि सियेंट डिस्ट्रिक्ट " में मप्र के बड़वानी, खंडवा, विदिशा, गुना, दमोह, सिंगरौली ये छः जिले अस्पायरेशिनल (सिंचाई जल के लिए अति संवेदन शील कमी वाले) घोषित हुए हैं। नीति आयोग ने भारत के 452 जिले अस्पायरेशिनल घोषित किए हैं। निः शुल्क सेवा कार्य करने वाली सबसे बड़ी एन.जी. ओ. संस्था " भारतीय जैन संघठन " ने इस वर्ष 100 जिलों में शासन को सहयोग कर मिशन हंड्रेड सफल करने का बीड़ा उठाया है। सामाजिक सहयोग से अपने वेलेंटियर को प्रशिक्षित व प्रेरणा देने दमोह में वर्कशॉप का अयोजन किया गया। वॉयलेंटियर के लिए रजिस्टर्ड चेप्टर (शाखायें) बनाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमति मुक्ता बजाज की टीम महीला जैन मिलन नगर शाखाय की वीरांगनाओं द्वारा भगवान महावीर प्रार्थना से मंगलाचरण किया गया। प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन पूना से पधारे अतिथि टेक्निकल एक्सपर्ट महेश कुलकर्णी ने किया। अशोक पवार व देवेंनरप्पा ने योजना को समझाया। बीजेएस के जिलाध्यक्ष राकेश पलंदी ने भारतीय जैन संघठन के स्वरुप पर प्रकाश डाला। भू विज्ञानी डॉ. सत्येंद्र जैन ने भूमि में जल संवर्द्धन प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। स्मार्ट गर्ल ट्रेनर श्रीमति एकता - सुबोध बजाज सहित, उपस्थित पार्षदों व सरपंचों का स्वागत सम्मान किया गया। जिला महामंत्री ऋषभ जैन सहित दमोह चैप्टर(शाखा) के अध्यक्ष महेन्द्र जैन करूणा, मंत्री विनय जैन बनगांव, कोषाध्यक्ष संदीप जैन पं. सचिव, अनिल जैन शिक्षक, अवध जैन शिक्षक, एड. विकल्प जैन ने अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर कुंडलपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री सन्तोष सिंघई, वर्तमान अध्यक्ष श्री चंद्रकुमार सराफ, मंत्री रूपचंद जी, दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर सिंघई, मंत्री पदम चंद खाली, भारतीय जैन मिलन के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नेमकुमार सराफ, पर्यावरण विद डॉ. एल. सी.जैन, पारस जैन, सोनू नेता, अमित त्यागी, शैलेंद्र मयूर, राजेश ओशो, दिलेश चौधरी, जिनेंद्र उस्ताद, संजीव शाकाहारी, जैन मिलन अध्यक्ष सुधीर डब्लू, सचिन मोदी, उमेश जैन नोहटा, श्रीमति अमृता जैन, डॉ. प्रदीप शास्त्री, अनिल फोटो, अनिकेत जैन, सुशील जैन सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति में "मिशन हंड्रेड वाटर" वर्कशॉप सम्पन्न हुई। जिला सचिव इंजी. रिषभ जैन ने सभी का आभार माना।
अग्रवाल महिला मिलन की ज्वेलरी प्रतियोगिता संपन्न
दमोह। अग्रवाल महिला मिलन द्वारा लाई एवं मखाना से ज्वेलरी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं जिसमे प्लेन लाई और मखाना उपयोग करना है ।कलर नही करना और कोई स्टोन्स भी उपयोग नहीं करना जिससे उसकी ओरिजिनल रूप सामने आए।आज की प्रतियोगिता 15 वर्ष से ऊपर लड़कियों एवं महिलाओं के लिए हैं ज्वेलरी बनाने के बाद स्वयं पहनना भी है।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की आरती महिला मिलन अध्यक्ष श्रीमति संगीता अग्रवाल ,सभी पदाधिकारी,एवं महिला मिलन सदस्यों द्वारा आरती से हुआ ।आज की प्रतियोगिता की जज श्रीमति कमला शाह जी एवं श्रीमति निर्मला मराठा रही । प्रतियोगिता की प्रायोजक श्रीमति शशि एवं शैली गर्ग जी तथा पूर्व अध्यक्ष श्रीमति कुसुम जी एवं अनिता जी रही।
इस प्रतियोगिता में लड़कियों में सुचिता, गुंजन, रिया, रक्षा, निधि,प्रियांशी,प्राजक्ता,चहेती,आकांक्षा,प्रिंसी,अंजली व महिलाओं में खुशी, श्रद्धा, सीतारानी, सुमन, रूबी, करुणा, रचना, प्रतिभा, मोनिका, सपना, राधा, पूजा, प्राची, प्रज्ञा ने भाग लिया। जिसका परिणाम अग्रसेन जयंती के दिन घोषित किया जाएगा।
बाल भवन के स्थापना दिवस बच्चों की रंगारंग प्रस्तुत
दमोह। नगर के ‘‘बाल भवन’’ जहाँ सँवरती है बच्चों की जिंदगी बढ़ता है व्यक्तित्व और विकास मारुताल स्थित आधारशिला संस्थान की प्रमुख शाखा बाल भवन जिसकी स्थापना आज से 17 वर्ष पहले समाज सेवी डॉ अजय लाल एवं उनकी धर्म पत्नी डॉ. श्रीमती इन्दु लाल के द्वारा की गई थी। तब से लेकर अब तक केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा गठित विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करते हुए, इस उत्कृष्ट बाल भवन का रखरखाव अत्यंत उच्च स्तरीय रूप में संचालित किया जा रहा है, जहाँ पर रहने वाले बालकों की संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास का पूरा ध्यान रखा जाता है।
समय-समय पर समाज के गणमान्य नागरिकों के अलावा शासकीय पदाधिकारियों द्वारा भी बाल भवन की भूरी भूरी प्रशंसा की जा चुकी है। ऐसी संस्था जहाँ के बच्चों को बेहतर संस्कार के साथ उच्च स्तरीय शिक्षा मिली और आज देश, प्रदेश के अनेक संस्थानों में सेवारत हैं। बाल भवन से निकले बच्चे प्रदेश के बड़े बड़े मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, होटल मैनेजमेंट जैसे कार्यों में संलग्न हैं बाल भवन संस्थान अनेक प्रकार के उतार चढ़ाव से होते हुये यहाँ के बच्चे क़ामयाब होकर ना सिर्फ अपने जिले बल्कि प्रदेश का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय सेवा में लगे हुए हैं। बाल भवन की संचालिका, समाज सेवी डॉ अजय लाल एवं श्रीमती इन्दु लाल की पुत्री, श्रीमती अभिलाषा हॉवर्ड के जन्मदिन 23 सितंबर को बाल भवन की बुनियाद रखी गई थी, इसी दिन बाल भवन का विशेष कार्य अस्तित्व में आकर नियमित रूप से प्रारंभ हुआ था। इस अवसर पर बाल भवन का स्थापना दिवस कार्यक्रम मारुताल स्थित आधारशिला संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया।
इस मौके पर बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम में गीत और नृत्य प्रस्तुत किये गए। आधारशिला संस्था के समस्त सहकर्मियों ने उपस्थित होकर श्रीमती अभिलाषा हॉवर्ड को पुष्प गुच्छ फूल मालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वही बाल भवन के फूलों के समान बच्चों ने फूलों की पंखुड़ियों से अपनी प्यारी दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जन्मदिन दिन पर जब बच्चों ने स्नेह एवं भावभिभोर कर देने वाले गीतों के माध्यम से अपनी दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जिसके बोल थे "ओ बहना बहना मेरी तूँ ही मेरा सम्मान है" के बोल सुनकर बाल भवन की संचालिका श्रीमती अभिलाषा हॉवर्ड भी अपने आप को रोक नहीं पाई और बच्चों को गले लगाकर खुद भी भाव भिभोर हो गईं, उन्होंने कहा आज बाल भवन के द्वारा मनाया गया जन्मदिन अब तक का सबसे बेहतर कार्यक्रम रहा उन्होंने सभी सहकर्मियों एवं बच्चों के प्रेम स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. डेनियल मनोरथ ने किया।
इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया अकेडमी की शिक्षिका श्रीमती गिलौरी वॉल्टर ने कहां कि मल्लाह का बेटा तब तक नाव चलाना नहीं सीखता जब तक उसका पिता उसे छोड़कर चला नहीं जाता और चप्पू उसे ख़ुद संभालना पढ़ता है, परंतु हम धन्यवाद देते हैं परमेश्वर पिता अपने लोगों की सुरक्षा करते हैं और उनका मार्गदर्शन ईश्वरीय जनों द्वारा आने वाली पीढ़ी को प्राप्त होता है। ठीक ऐसा ही कार्य आधारशिला संस्थान के निर्देशक डॉ.अजय लाल एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती इन्दु लाल ने द्वारा किया गया ना सिर्फ उन्होंने अपनी संतानों को बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मानव सेवा में संलग्न होने की प्रेरणा दी है।
मिशन अस्पताल में रक्तदान शिविर आज..
दमोह। रक्तदान अमृत महोत्सव 24 सितम्बर 2022 रक्तदान कर बहुमूल्य जीवन को बचाने में योगदान करंे। मानवता के इस पुनीत कार्य में आपकी सहभागिता महत्वपूर्ण हो सकती है इसी आशय को लेकर आधारशिला संस्थान द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में शनिवार की सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इक्छुक रक्तदान करने वाले नागरिक अपना रक्तदान करके जरूरतमंदो को अपना रक्त पहुंचाकर उनका जीवन सवार सकते हैं। ब्लड सेन्टर क्रिश्चियन मेडिकल एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर मिशन अस्पताल दमोह ने जिले के सभी लोगो से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल होने की अपील की हैं।
कौशल विकास व उद्यमिता स्वरोजगार की कार्यशाला
दमोह। कौशल विकास एवं उद्यमिता स्वरोजगार की कार्यशाला संपन्न हुई स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरी में स्वरोजगार सृजन की कार्यशाला आयोजित की गई। स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक मुख्य वक्ता ने छात्र छात्राओं को बताया कि हम अध्ययनरत रहते हुए कैसे स्वरोजगार में अपने आप को स्थापित कर सकते हैं। आर्थिक संगठनों के अलावा शैक्षिक, सामाजिक धार्मिक संगठनों की भी महती आवश्यकता है। इन के मिले-जुले प्रयासों से ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन केंद्रों के माध्यम से नए स्टार्टअप कर सकते हैं।
भाजपा जिला संगठन की बैठक लेंगे संभाग जिला प्रभारी
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सागर संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दमोह जिले के संगठन प्रभारी अभिलाष पांडेय जिला पदाधिकारियों की बैठक 24 सितम्बर को दोपहर 1बजे से भाजपा कार्यालय में लेंगे, उसके बाद मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश के जिले में निवास करने वाले पदाधिकारी की बैठक भी बुलाई गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष पं विद्यासागर पांडेय और बिहारी लाल गौतम साथ जिले में निवासरत मीसाबंदियों से घर पर जाकर मुलाकात करेंगे। स्थानीय पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ बैठक लेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे। जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी ने सभी से समय पर बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया है साथ ही संगठनात्मक रूप से पूरी तैयारी के साथ आने की अपेक्षा की है।







0 Comments