तीर्थदर्शन योजना ट्रेन को मंत्री सांसद ने झंडी दिखाई
दमोह।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत दमोह जिले के 256 बुजुर्ग तीर्थयात्री
शुक्रवार को हरिद्वार ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर
दमोह रेलवे स्टेशन से जिले के दोनों मंत्रियों संसद विधायक के साथ अन्य
नेताओं ने स्पेशल ट्रेन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दमोह
रेल्वे स्टेशन पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन
पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया,
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर
रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की
शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गोपाल पटेल, गौरव पटेल, राघवेंद्र
सिंह परिहार, संजय सेन, संजय यादव, रामेश्वर चौधरी, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, महेश
पटेल, अखिलेश हजारी, भरत यादव, कपिल शुक्ला, विनीता कुलस्ते, देवकीनंदन पटेल, जुगल
अग्रवाल कविता राय, कृष्णा राज, अमित त्यागी, संजय पटेल, जय सिंह, वर्षा रैकवार,
रितु पांडे, रमाकांत बाजपेई बृजेश सिंह लोधी, सतपाल सिंह, रिंकू गोस्वामी, वेद
प्रकाश दुबे, दीपक मिश्रा, सृजन असाटी, शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल, श्री
अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक
अधिकारी एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन,
तहसीलदार पटेरा उमेश तिवारी, नायब तहसीदार रघुनंदन चर्तेुवेदी सहित तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।
आईटीआई में महिला अभ्यर्थियों को 25% की विशेष छूट.. दमोह। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ;आईटीआईद्ध दमोह ने प्रवेश सत्र 2026.27 के लिए महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्राचार्य आईटीआई ने बताया महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल प्रशिक्षण शुल्क 4755 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में प्रवेश के समय 2755 रुपये तथा द्वितीय किस्त नवंबर.दिसंबर में 2000 रुपये जमा करना होगा। उन्होने बताया प्रथम मेरिट सूची 8 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 8 से 11 जुलाई 2026 तक संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। आईटीआई के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे सरकारी एवं निजी क्षेत्रों के साथ.साथ स्वरोजगार के भी व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं..
पॉलिटेक्निक कालेज में संस्था स्तर पर प्रवेश प्रारंभ.. दमोह। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में शैक्षणिक सत्र 2026.27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से 06 जुलाई से 12 अगस्त तक सीटे रिक्त रहने तक प्रवेश प्रदान किए जाएंगे। कालेज में सिविल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा 10 वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है जो विद्यार्थियों को कम समय और कम खर्च में रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करता है। डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं तथा वे आगे बीटेक के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश भी प्राप्त कर सकते हैं।
पथरिया कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन.. पथरिया के शासकीय माधवराव सप्रे
कॉलेज में 01 से 03 जुलाई तक दीक्षारंभ कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डाॅ विनय कुमार वर्मा द्वारा
नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य
है तथ्यों को सोचने समझने विश्लेषण करने की क्षमता का विकास करना।प्रशासनिक
अधिकारी डाॅ गजेन्द्र कुमार नामदेव द्वारा छात्रों के संबोधन में नई
शिक्षा नीति के बारे में कहा गया कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा क्षेत्र को
भारत केन्द्रित बनाना है जिससे सतत् समान एवं उत्कृष्ट समाज की स्थापना की
जा सकें। महाविद्यालय के तीनों संकाय प्रभारियों ने संकाय से संबंधित
जानकारी प्रदान की। श्री शेखताज हसन ने कला संकाय डाॅ0 देवेश कुमार अहिरवार
विज्ञान संकाय तथा डाॅ ममता वर्मा ने वाणिज्य संकाय के बारे में विस्तृत
परिचय दिया।
डाॅ जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा
एनएसएस, श्री सत्यनारायण लड़िया ने संचालित खेलकूॅद
गतिविधियों, डाॅ किरण सिंह के द्वारा एनसीसी की महिला इकाई
के बारे में परिचय कराया गया। श्रीमती प्रियंका राजपूत द्वारा गांव की बेटी
योजना छात्रवृत्ति, डाॅ सरिता नेमा द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों, डाॅ
खुदैजा परवीन अंसारी द्वारा परीक्षा योजना एवं आंतरित मूल्यांकन, डाॅ संजीव
कुमार विश्वकर्मा द्वारा छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्रदान की।
प्रवेश के संबंध में डाॅ सुधीर साहू ने बताया। वीडियों से विभिन्न कल्याण कारी
योजनाओं गतिविधियों, उपलब्ध इंफ्रास्ट्रचर एवं प्रयोगशालाओं आदि की जानकारी
प्रदान की गई।नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महा विद्यालय के पुस्तकालय,
परिसर, प्रयोगशालाओं, कक्षा कक्षों का भ्रमण कराया गया। संचालन डाॅ हरीओम सोनी एवं आभार डाॅ देवेन्द्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया
गया।
पत्रकार नरेंद्र आठया ने किया रक्तदान.. दमोह।
महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में संचालित रक्तदान
अभियान के अंतर्गत पत्रकार नरेंद्र आठया ने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड
बैंक पहुंचकर बी पॉजिटिव रक्तदान समिति की उपाध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर सुमन चढ़ार के
नेतृत्व में संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक
ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है।
समिति ने सभी नागरिकों से आगे आकर स्वैच्छिक
रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम
में सहयोग करने वालों में अध्यक्ष अखिलेश रजक, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ.
राघवेंद्र कुर्मी, डॉ. प्रेमलता, नीलम, उपाध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर सुमन
चढ़ार, सचिव अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष आशीष रजक, जिला समन्वयक सुशील नामदेव,
राहुल ताम्रकार, अनुज अरोरा तथा ब्लड बैंक स्टाफ से उषा यादव, प्रीति
गुप्ता, सौरभ खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान मे टेलेट सर्च प्रक्रिया 6,7 को... दमोह। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान मे टेलेट सर्च प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है। इसमें जिन बालक बालिका फुटबाल खिलाडी की उम्र 18 वर्ष से कम है वह भाग ले सकते है। उन्हे जन्म प्रमाणपत्र आधार कार्ड तथा फोन नंबर अनिवार्य है। टेलेट सर्च के माध्यम से मध्य प्रदेश फुटबाल अकादमी हेतु अठारह वर्ष से कम आयु समूह के फुटबाल खिलाडियो की चयन प्रक्रिया दिनांक छह एवम सात जुलाई छब्बीस को सेंट नार्बट शाला मे सुबह शाम संपन्न होगी मध्य प्रदेश फुटबाल संघ महासचिव अमित रंजन देव के अनुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिले सहभागी बने तथा उत्कृष्ट खिलाडियो को मध्य प्रदेश फुटबाल अकादमी मे खेलने का अवसर प्राप्त हो उक्त चयन समिति मे आशीष पिल्ले एवम स्वपन कुमार दास होगे इस प्रक्रिया संपन्न कराने हेतू जिला फुटबाल संघ के निम्न सदस्य संपन्न करायेंगे राजेश सालोमन विकास जैन श्रीकांत शर्मा किशन सिंह तरूण नामदेव विवियन राम चयन प्रक्रिया सुबह शाम के सञ मे होगी।




0 Comments