तीर्थ यात्रा ट्रेन को मंत्री श्री लोधी हरी झंडी दिखाएंगे
दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी 03 जुलाई को अपराह्न 12 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत ष्हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना होने वाली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उक्त तीर्थ यात्रा में जिले से 256 तीर्थ यात्रीगण रवाना होगे इनके साथ एक पर्यवेक्षक चार अनुरक्षको सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तथा चिकित्सा व्यवस्था हेतु चिकित्सक की डयूटी लगाई गई है।
प्राचार्य जवाहर प्रधान का संस्कृति मंत्री ने किया सम्मान.. दमोह।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा में 40 वर्ष की लंबी सेवा
पश्चात सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य जवाहर प्रधान का भव्य विदाई एवं सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी रहे। मंत्री
लोधी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का उदाहरण देते हुए कहा, _"शिक्षक कभी
साधारण नहीं होता। प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं। प्राचार्य
जवाहर प्रधान ने 40 वर्ष की निष्कलंक सेवा में जबेरा की हजारों बेटियों का
भविष्य संवारा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान स्वर्ण अक्षरों में
लिखा जाएगा।
मंत्री जी ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्राचार्य जी का सम्मान किया। अध्यक्षता कालीमठ जबेरा के पीठाधीश्वर स्वामी रंजीतनन्द जी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद बाजपेई जबेरा सरपंच शिवलाल धुर्वे मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रानू नामदेव मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे,
राजेश सिंघई रविशंकर बाजपेई अखिलेश सोनी सुनील सिंघई प्रदीप जैन सांदीपनि
विद्यालय के प्राचार्य संजय बाजपेई, उप प्राचार्य अजय सिंघई, उत्कृष्ट
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहन सेन, पूर्व बीईओ बी.बी. बाजपेई
हाईस्कूल पौड़ी प्राचार्य आर.के. शर्मा, अनिल सोनी, शिक्षिका नीलिमा तिवारी,
चित्तर सिंह ठाकुर, शिक्षक भानुप्रताप ठाकुर, शिक्षक स्टाफ प्राचार्य
प्रधान के परिजन मौजूद रहे।सेवानिवृत्त प्राचार्य जवाहर प्रधान ने कहा कि 40 साल का
कार्यकाल मां सरस्वती की सेवा जैसा रहा। बेटियों को शिक्षित करना ही सबसे
बड़ा धर्म है। जबेरा की बेटियां कलेक्टर-डॉक्टर बनें, यही मेरी
गुरु-दक्षिणा होगी। प्रभारी प्राचार्य जी.पी. झारिया एवं समस्त स्टाफ ने
अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक राजेश जैन ने किया। आभार प्रदर्शन
के साथ राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ।
शिक्षक अनिल तिवारी को सेवानिवृत्त पर विदाई सम्मान.. दमोह।
शासकीय विद्यालय भाटखमरिया के सहायक शिक्षक अनिल कुमार तिवारी के 40
वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाकाल पूर्ण होने पर गुरुवार को भव्य विदाई
सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में शिक्षा, समाज और
जनप्रतिनिधियों ने उनकी कर्म निष्ठा, अनुशासन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए
गए योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं
धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद
सरस्वती जी महाराज ब जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने श्री तिवारी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित
किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद दीर्घायु जीवन की कामना की।
वक्ताओं
ने कहा कि अनिल तिवारी ने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में हजारों
विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य का निर्माण किया। वे सदैव
कर्मनिष्ठ, मृदुभाषी और विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत शिक्षक के रूप में
जाने जाएंगे। इस अवसर पर
शाला परिवार एवं तिवारी परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं
तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने अनिल कुमार तिवारी के
सम्मान में भावपूर्ण शब्द व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय
बताया।
शिक्षक गौरीशंकर अहिरवार को राज्यमंत्री श्री पटेल ने दी शुभकामनाएं.. दमोह। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नरसिंहगढ उच्च श्रेणी शिक्षक गौरीशंकर अहिरवार के रिटायरमेंट पर स्कूल परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नरसिंहगढ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने उच्च श्रेणी शिक्षक गौरीशंकर अहिरवार के कार्यकाल को यादगार बताते हुए उनका स्वागत सम्मान करते हुए शुभ कामनाएं दी।
आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी सामूहिक इस्तीफा.. दमोह।
आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्यकारिणी इस्तीफा दिया
जिसमें बताया कि मैं फिरोज खान आम आदमी पार्टी दमोह जिला सचिव के पद से
दिनांक 29.06.2026 से इस्तीफा देता हूँ जिसका मुख्य कारण हमारे जिला
अध्यक्ष जी का स्वास्थ्य खराब हो गया था एवं मैं पारिवारिक कारणों के चलते
जबलपुर में आयोजित होने वाले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपास्थित नहीं
हो सका। जिला अध्यक्ष प्रकाश लारिया जी के द्वारा मुझे सूचित किया गया कि
कार्यक्रम में उपस्थित ना हो पाने की सूचना कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश
संगठन मंत्री श्री राम किशोर शिवहरे जी (जबलपुर जोन प्रभारी) को दे दी गई
थी जिला अध्यक्ष जी के ऊपर दबाब बनाया गया साथ ही लेटर जारी किया गया जिससे
हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई जिसके कारण हम
सभी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं।..इस्तीफा देने वालो में प्रकाश
लारिया (जिला अध्यक्ष), फिरोज खान सचिव, शारदा झारिया (जिला अध्यक्ष महिला
बिंग), उमर मंसूरी (जिला उपाध्यक्ष), प्रकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष),
खुमान अहिरवाल (जिला उपाध्यक्ष), शिवम सोनी (सोशल मिडिया प्रभारी), अब्दुल
बाड़ी साहिब (अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष), अमन राजपूत (जिला यूथ विंग
उपाध्यक्ष),. मोनू शर्मा मिडिया प्रभारी, लकी रैकवार (सह मिडिया प्रभारी),
हमेंत सुमन सहसचिव, लोकेश राज सह सचिव, रउफ खान जिलाउपाध्यक्ष ने अपने पद
से इस्तीफा दिया है।
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत प्रतिनिधि सभा सम्पन्न.. दमोह।
भारतीय किसान संघ महाकौशल में 2 दिवसीय प्रतिनिधि सभा का जबलपुर में
नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय आधार ताल में आयोजन हुआ
है। भगवान बलराम जी एवं भारत माता पूजन के साथ प्रथम सत्र में महाकौशल
प्रांत की सदस्यता पर प्रांत अध्यक्ष गजराज जी भाईसाहब का संबोधन के साथ
अन्य विषयों पर चर्चा हुई। सुबह दूसरा दिन 9 बजे से महामंत्री प्रहलाद सिंह
पटेल जी का संबोधन हुआ परिचय के साथ प्रांत एवं जिलों का प्रतिवेदन में
संगठन के आंकड़े रहे सदस्यता वर्ग कार्यकर्ता प्रवास वृक्षारोपण महिला शक्ति
प्रशिक्षण, क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग, किसान मंच की बैठक जैविक हाट बाजार,
एवं अन्य उपलब्धिया रही एवं आगामी लक्ष्य रखा गया। तीसरा सत्र आदरणीय
प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी जी द्वारा सदस्यता जीआई टेग एवं
अन्य बिंदुओं पर संबोधन हुआ। चौथा सत्र प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी
द्वारा वर्ग एवं वार्षिक कार्य योजना के विषयों पर संबोधन रहा। प्रतिनिधि
सभा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मति गिरजा दीदी,
क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम् नारायण पचौरी, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत
महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत कोषाध्यक्ष अध्यक्ष विजय गोटिया, प्रांत प्रचार प्रमुख राम मिलन पटेल, पूरन लाल संभाग संगठन मंत्री, प्रांतीय सदस्य मनोरमा दीदी, कृष्ण पाल सिंह जैविक प्रमुख, सरदार
सिंह सदस्य आलोक पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष हेतराम, मोहन तिवारी, मेर सिंह स्वदेश कोठारी पुखराज चंदेल जी ,अनिरुद्ध पटेल, रहीस जी, हेमंत
पटेल, बिहारी लाल साहू, राहुल वसूले धनंजय जी मयंक जी एवं अन्य
पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।
20 दिन के संकल्प ने रचा इतिहास, बेलाताल हुआ प्लास्टिक और कचरा मुक्त.. दमोह।
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल स्वच्छता महा अभियान के 20वें और अंतिम दिन टीम
उम्मीद ने वह कर दिखाया, जिसे वर्षों तक असंभव माना जाता रहा। बेलाताल
के सभी घाट, चारों किनारे और तालाब परिसर से प्लास्टिक, आस्था सामग्री और
कचरे को हटाकर उसे लगभग पूरी तरह प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त बना दिया गया। इस
ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे शहर में अभियान की चर्चा है। शहरवासी
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल और उनकी पूरी टीम को बधाइयाँ दे रहे
हैं। 20 दिवसीय अभियान के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक
लगातार 3 घंटे श्रमदान किया गया। कुल 60 घंटे के इस महाअभियान में बेलाताल,
उसके घाटों और चारों किनारों से 25 ट्रॉली आस्था सामग्री, प्लास्टिक एवं
अन्य कचरा बाहर निकाला गया।
समापन दिवस पर भी 35 बड़ी प्लास्टिक थैलियों
में कचरा एकत्र कर हटाया गया। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि बारिश के दिन
में भी अभियान नहीं रुका। स्वयंसेवक रेनकोट पहनकर निर्धारित समय पर पहुँचे
और अपने संकल्प को पूरा किया. समापन दिवस पर
शिक्षक मोहन राय, रमेश अठ्या, सेवानिवृत्त शिक्षक बी.एल. रोहित, जिला
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अनिल जैन मो. आरिफ खान, जैन
मिलन शाखा पदाधिकारियों ने श्रमदान कर अभियान को ऐतिहासिक समापन दिया।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने भावुक होकर कहा कि जब हमने 20 दिनों
का संकल्प लिया था, तब बहुत लोगों ने कहा था कि बेलाताल को साफ करना संभव
नहीं है।
आज पूरे शहर के सामने परिणाम है। हमने केवल सफाई नहीं की, बल्कि
लोगों की सोच बदली है। और शासन प्रशासन का एक पैसा लगे बिना यह संभव है। इस
अभियान ने केवल तालाब को स्वच्छ नहीं किया, बल्कि लोगों के मन में
स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की नई चेतना भी जागृत की है।
आज के इस अभियान में टीम उम्मीद के राकेश राठौर धर्मेंद्र सोनी शिवम सोनी
संतोष रैकवार माधव पटेल महेंद्र सिंह लोधी लखन कश्यप अनीता रैकवार उमेश
सोनी नीलेश सेन राजकुमार श्रीवास्तव और योग शिक्षक भरत दुबे शामिल रहे।










0 Comments