Header Ads Widget

शिक्षक जिनेन्द्र जैन, वरिष्ठ स्टेनो राजेंद्र असाटी, बीएमओ डॉ. डीके राय का सेवानिवृत समारोह.. डॉक्टर्स-डे पर लायंस क्लब का डॉ सम्मान.. पूर्व CM अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का जन्मदिन मनाया..

 शिक्षक जिनेन्द्र जैन के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह 

दमोह। एकीकृत प्राथमिक शाला ग्वारी में वरिष्ठ शिक्षक जिनेन्द्र जैन 43 वर्ष से अधिक की गौरवपूर्ण एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण करने पर स्थानीय होटल में सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सूबेदार मेजर एन एल अठ्या ने की और विशिष्ट अतिथि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर पी पटेल, उत्तम पटेल मंचसीन रहे। प्राचार्य आर पी पटैल ने कहा कि श्री जैन ने गृह ग्राम सोमखेड़ा से शिक्षक का कार्य प्रारम्भ किया और शासकीय विद्यालय ग्वारी तक अपने कर्तव्य का निर्वाहन लम्बे समय तक निर्विवाद रहते हुए किया जो अनुकरणीय है.अध्यक्षता कर रहे श्री अठ्या ने कहा कि लंबे समय से मेरे पड़ोसी जिनेन्द्र जैन एक सरल स्वाभाव के व्यक्ति होने के साथ समय और अनुशासन प्रिय व्यक्ति है.
ग्वारी विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने विद्यालय में अनुभवों, चुनौतियों और सेवा का स्मरण करते हुए शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने पर परिजनों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने आत्मीय स्वागत कर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षकों एवं ग्वारी शाला परिवार ने सहभागिता करते हुए के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। सभी वक्ताओं ने उनके सरल, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह में भाई डॉ सुमत जैन, संतोष जैन, महेन्द्र जैन पत्रकार,गुन्नू लाल जैन, पुत्र सौरभ भरिल्ल, सुयश भरिल्ल, के सी जैन, शिक्षक सुनील दुबे,श्रीमति राबिया बेगम, रक्षा तिवारी, जयश्री अठ्या, सरिता जैन सविता चौरसिया, प्राची श्रीवास्तव, माया राय, हेमलता मसीह, पी एल अहिरवाल, मनोज चौरसिया,नरेन्द्र अठ्या पत्रकार,आनंद पटैल ने श्री जैन का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। संचालन डॉ जय कुमार जैन और संजीव श्रीवास्तव ने किया। आभार छोटे भाई महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने माना।
वरिष्ठ स्टेनो राजेंद्र असाटी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई.. दमोह। विद्युत मंडल उत्तर संभाग में पदस्थ वरिष्ठ स्टेनो श्री राजेंद्र कुमार (चंदू) असाटी का 38 वर्षों की निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्युत मंडल परिसर में गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में कार्यपालन अभियंता  एम.एल. साहू, सहायक अभियंता प्रशांत खरे सहित विद्युत मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, समारोह के उपरांत श्री असाटी का गाजे-बाजे, पुष्पमालाओं एवं आत्मीय स्वागत के साथ सम्मानपूर्वक विदाई जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर उनके परिवारजन,
असाटी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, वैश्य समाज की जिला प्रभारी विद्या असटी, महिला महासभा की उपाध्यक्ष कंचन असाटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, युवा समिति प्रचार सचिव हेमेंद्र असाटी राजन, डॉ बृजेंद्र, छोटेलाल, ललित कटारिया, जगदीश, अरविंद, ध्रुव, सेलू,  राजू, पंकज, जगत, प्रिंस असाटी, शिवांगी गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सुरभि, शुभम असाटी, विद्युत मंडल के कर्मचारी आकाश सेन, चंदन पटेरिया,  अजय मिश्रा आशीष गर्ग, कैलाश विश्वकर्मा, तनुश्री जायसवाल, दीनू, प्रेमलाल पटेल, डॉ अनिल चौधरी, आरपी अग्निहोत्री, राजकुमार, अनिल  जैन, आनंद, आदि उपस्थित रहे।संचालन श्री दिलीप यादव ने किया।
सेवा पश्चात बीएमओ डॉ. डीके राय को भावभीनी विदाई..दमोह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में बुधवार शाम  ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर  डॉ. डी.के. राय के सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों और समस्त स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राय ने अपने 30 वर्षों के शासकीय सेवा काल में मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने पिछले 10 वर्षों तक जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं बीएमओ के रूप में उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।
इस दौरान डॉ. राय ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान मिला सहयोग और स्नेह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी से मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक मोदी, डॉ. रवि यादव, डॉक्टर सौरभ सुमन यादव, डॉ. शोएब अहमद खान, डॉ. मयंक सिंघई, फार्मासिस्ट सुनील सोनी सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने डॉ. राय के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
लायंस क्लब के नए अध्यक्ष बने अभिषेक गोयल.. दमोह। 1 जुलाई डॉक्टर्स-डे के अवसर पर लायंस क्लब दमोह ने तीन महिला डॉक्टर का सम्मान टाइम्स कॉलेज परिसर में किया। डॉ मोनिका पालीवाल ने बताया कि चिकित्सा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं समाज के प्रति जिम्मेवारी भी है,
डॉ.प्रिया जैन ने डॉक्टर के कर्तव्य के बारे में बताया और डॉक्टर जया पसारी ने लोगों को आगाह किया कि सिर्फ गूगल के सहारे इलाज की ना सोचें, सही डॉक्टर का चुनाव कर भ्रांतियां से बचें। लायंस क्लब दमोह का नया सत्र प्रारंभ हुआ है, जिसमें नए अध्यक्ष ला.अभिषेक गोयल, सचिव ला.डॉ. हरिओम दुबे एवं कोषाध्यक्ष ला. अशोक छावड़ा ने सभी का आभार माना।
वृद्धाश्रम में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का जन्मदिवस.. पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर समाजसेवी आलोक चौबे ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों के साथ भोजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आलोक चौबे ने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर वृद्धजनों के बीच समय बिताना और उनके साथ भोजन करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा।
वृद्धजनों ने सभी को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा की भावना के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पं राहुल नायक, पं प्रियांशु शर्मा, रोशन पटेल, ओंकार तिवारी, भानु प्रताप, मयंक उपाध्याय, गौरव रजक, अंकुर, हरिओम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों की सेवा कर उनके साथ आत्मीय क्षण बिताए और पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
पंचमुखी मंदिर प्रांगण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन.. दमोह। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री अखिलेश यादव और सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फहद खान का जन्मदिवस किशन तलैया पंचमुखी मंदिर प्रांगण में बेहद हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में व्यापक रूप से वृक्षारोपण (पौधारोपण) किया गया और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया गया
 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र कुशवाहा ने कहा, ष्वर्तमान समय की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए देश को एक पढ़े-लिखे, समझदार और विजनरी युवा नेता की सख्त आवश्यकता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, संगठन प्रमुख सचिव बाबू कुशवाहा, प्रदेश सचिव राम यादव, मीडिया प्रभारी गोविंद पटेल, रामचंद्र पटेल, महिला सभा से रुक्मणी कुशवाहा, भारती पटेल, मूलचंद पटेल, लक्ष्मण पटेल, गांधराम पटेल, कन्हैया यादव, राजेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू यादव, निखिल यादव, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी साथी, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments