Header Ads Widget

कलेक्टर जनसुनवाई में 242 आवेदनों पर सुनवाई.. ऑपरेशन क्लीन बेलाताल बारिश में भी जारी.. सम्राट अशोक क्रांति सेना जन चौपाल.. नपा, पुलिस, स्कूल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान..

कलेक्टर जनसुनवाई में 242 आवेदनों पर सुनवाई

दमोह। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 242 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 18 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जनसुनवाई में पीएम सम्मान निधि से जुड़े 6 आवेदनों का मौके पर ही ऑनलाइन परीक्षण कर हितग्राहियों को उनकी समस्याओं का वास्तविक कारण बताया गया। सही जानकारी एवं आवश्यक समझाइश मिलने से आवेदकों के चेहरे पर संतोष के भाव नजर आए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एसडीएम सौरभ गंधर्व डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

चार वर्ष पुराने ऋण विवाद पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान..जनसुनवाई में विकासखण्ड तेंदुखेड़ा ग्राम पतलौनी निवासी मुन्ना ने उनके पिता कोदू सिंह जिन्होंने सहकारी बैंक माड़नखेड़ा शाखा से लोन संबंधित अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी। आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश सबंधित अधिकारी को दिए। जनसुनवाई के दौरान  राजस्व सामाजिक न्याय पंचायत स्वास्थ्य विद्युत नगरपालिका पुलिस कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। 

ऑपरेशन क्लीन बेलाताल के 18 वे दिन बारिश में भी जारी अभियान.. दमोह। जब अधिकांश लोग बारिश से बचने के लिए घरों में थे, तब स्वच्छता के लिए समर्पित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में टीम उम्मीद के स्वयं सेवक रेनकोट पहनकर बेलाताल की ओर बढ़ रहे थे। बीती रात से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी। सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ 20 दिवसीय "ऑपरेशन क्लीन बेलाताल" स्वच्छता महाअभियान का 18वाँ दिन सेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प का ऐसा उदाहरण बना, जिसने हर शहरवासी को प्रेरित किया। लगातार बरसती बूंदों के बीच शुरू हुआ अभियान कुछ ही देर में एक प्रेरक दृश्य बन गया। ऐसा लगा मानो स्वयं प्रकृति भी इन हौसलों के आगे नतमस्तक हो गई हो। सुबह लगभग 8:30 बजे बारिश थम गई और टीम ने बिना रुके लगातार तीन घंटे तक श्रमदान करते हुए बेलाताल के एक और किनारे को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बना दिया। 
अभियान की जानकारी मिलते ही पूर्व कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने भोपाल से वीडियो कॉल कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, "जनभागीदारी से चलने वाले ऐसे अभियान किसी भी शहर की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। मौसम चाहे जैसा हो, जो लोग समाजहित में डटे रहते हैं, वही बदलाव का इतिहास लिखते हैं। टीम उम्मीद का यह समर्पण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। अब इस ऐतिहासिक 20 दिवसीय स्वच्छता महा अभियान के केवल दो दिन शेष हैं। टीम उम्मीद ने शहरवासियों से भावपूर्ण अपील की है कि वे अंतिम दो दिनों में बेलाताल पहुँचकर श्रमदान करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बेलाताल के निर्माण में सहभागी बनें।बारिश है तो क्या हुआ, हमारे कदम नहीं रुकेंगे।जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा करेंगे।

सम्राट अशोक क्रांति सेना द्वारा जन चौपाल आयोजित दमोह। सम्राट अशोक क्रांति सेना के तत्वाधान में हटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरिया (शिव मंदिर प्रांगण) एवं नगर परिषद हिंडोरिया (शनि मंदिर प्रांगण) में श्सामाजिक जागृति जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य समाज में जागृति लाना और सम्राट अशोक क्रांति सेना के संगठन का विस्तार करना था।  मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सम्राट अशोक क्रांति सेना एवं नेता, समाजवादी पार्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। 

 जन चौपाल के दौरान सामाजिक न्याय, शासन-सत्ता में समाज की सक्रिय भागीदारी और हक-हिस्सेदारी जैसे गंभीर विषयों पर पुरजोर तरीके से बात रखी गई। संगठन की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों से प्रभावित होकर कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों युवाओं ने सम्राट अशोक क्रांति सेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिय कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट अशोक क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष श्री मोहन कुशवाहा ने की। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्य ओमकार कुशवाहा, मेघराज कुशवाहा, रतन कुशवाहा, आसाराम कुशवाहा, होशियार कुशवाहा, बाबू कुशवाहा एवं मीडिया प्रभारी गोविंद जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य ऋषभ जैन को 35 वर्ष की सेवा के बाद भावभीनी विदाई.. दमोह। सरस्वती शिशु मंदिर परिवार के लिए आज का दिन अत्यंत भावुक रहा। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य ऋषभ जैन को 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी गई। ऋषभ जैन  ने वर्ष 1991 से निरंतर सरस्वती शिशु मंदिर में अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वे केवल शिक्षक नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आदर्श जीवन के प्रेरणास्रोत रहे। अपने ज्ञान, स्नेह और समर्पण से उन्होंने अनगिनत विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया। कई पूर्व छात्रों ने कहा कि उनका सान्निध्य सौभाग्य की बात रही और उनका मार्गदर्शन जीवनभर स्मरणीय रहेगा। विद्यालय परिवार ने आचार्य जी की 35 वर्षों की निष्ठा और सेवा को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय व मंगलमय जीवन की कामना की।
40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद नरेंद्र कुमार रोहित को भावभीनी विदाई.. दमोह। एकीकृत माध्यमिक शाला ऑवरी में 40 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षक श्री नरेंद्र कुमार रोहित के सम्मान में सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल सरदार पटेल के समस्त शिक्षकों एवं शाला परिवार ने सहभागिता करते हुए श्री रोहित के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। सभी वक्ताओं ने उनके सरल, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह में विशेष रूप से ग्राम के सरपंच सहित शिक्षक पवन खरे, रवि सिंह ठाकुर, राखी चौरसिया, संदीप चतुर्वेदी एवं नन्हे लाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री रोहित का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने नरेंद्र कुमार रोहित को उनके सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
प्रधान आरक्षक (रेडियो) महेंद्र सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त समारोह..दमोह पुलिस विभाग में कार्यरत प्रधान आरक्षक (रेडियो) महेंद्र सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कार्यालय निरीक्षक पुलिस रेडियो, दमोह में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाफ, उनके परिवारजन एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
सभी ने महेंद्र ठाकुर के लंबे एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने महेंद्र ठाकुर को आगामी जीवन के लिए शुभ कामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नपा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह.. दमोह। संयुक्त कर्मचारी संघ, नगरपालिका परिषद दमोह के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निकाय से सेवानिवृत्त होने वाले आदरणीय श्रीमती चंद्ररानी कछवाहा, तुलसीराम अहिरवार, राजेंद्र सिंह राजपूत एवं राजू यादव का भावभीना सम्मान किया गया।
संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी जीपीएफ राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही भगवान का चित्र भेंट कर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



Post a Comment

0 Comments