संगठन समन्वय समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अर्न्तगत मंडलम अध्यक्षों पूरे जिले के ब्लॉको में पुर्ननियुक्ति की जायें। नये पोलिंग बूथो पर बीएलए 2 की अबिलंब नियुक्ति की जाये साथ ही ग्राम पंचायत/वार्ड कांग्रेस कमेटी की प्रोग्रेसिव रिपोर्ट है उससे भी अवगत करायें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आगामी समय मेें जिले के समस्त मंडलम अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जायेगा क्योंकि वर्तमान की प्रदेश एवं केन्द्र की सरकारे युवाओं छात्राओ पेपर लीक जमीन घोटाले राम मंदिर मंे चंदा चोरी चाढ़ावा चोरी को लेकर जमकर आक्रोश है। पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बेहद जरूरी है जिसके लिये एक कमेटी गठित की जाये। जिससे सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ भी लिखने से पहले सोच कर लिखे।
संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, परम यादव, प्रदीप पटेल, महेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण सींग, सुषमा विक्रम ठाकुर, विजय बहादुर सिंह, रोहन पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, प्रदीप खटीक, प्रदीप पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उवेद गौरी, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, अभिषेक यादव, दृगपाल सिंह, रियाज खान ने भी कहा कि प्रत्येक विधान सभा पर हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जहां शेष है वहां भी मंडलम बीएलए नियुक्ति कर दी जायेगी। इस अवसर पर जबेरा से ओपी शर्मा, राजा खान हिण्डोरिया से एमएस राही, संषोत रजक नोहटा, पथरिया से रत्नेश सोनी, इमलिया घाट से सुनील ठाकुर एवं श्रीकांत पटेल एके चिश्मी सहित समन्वय समिति के सदस्यों की उपस्थिति रहीं।
ताइक्वांडो अकादमी में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट संपन्न.. दमोह। स्थानीय दमोह ताइक्वांडो अकादमी में खिलाड़ियों का बेल्ट प्रमोशन टेस्ट बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस टेस्ट में अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन आत्मरक्षा के हुनर और ताइक्वांडो कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यह महत्वपूर्ण बेल्ट टेस्ट मानव क्रीड़ा एवं कला अकादमी (जबलपुर) के संचालक मास्टर राजकुमार यादव सर द्वारा ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से लिया गया। उनके साथ दमोह ताइक्वांडो अकादमी के मास्टर नीरज दुबे ने भी खिलाड़ियों की तकनीकी बारीकियों और उनके प्रदर्शन का कड़ा मूल्यांकन किया। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम के इस बेहतरीन समन्वय से खिलाड़ियों का परीक्षण पूरी बारीकी के साथ किया गया।
इन खिलाड़ियों को मिले नए बेल्ट टेस्ट के बाद सफल खिलाड़ियों के नामों और उनके प्रमोटेड बेल्ट की घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं। रेड से हाई रेड अर्णिका शर्मा हाई ग्रीन सेू इंतखाब खान, प्रियांशु रजक ग्रीन से हाई ग्रीन गौरवी जैन, दिव्या सोनी, अनामिका ठाकुरहाई येलो से ग्रीन विराज चेनपुरिया, अमेंद्र चंदपुरिया, उजेर खान येलो से हाई येलो अक्षांश सोनी, खुशबू ठाकुर, व्हाइट से येलो देवांश सोनी, किशन रैकवार, तपस्विनी पटेल सीनियर खिलाड़ियों का रहा विशेष सहयोग इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अकादमी के सीनियर और ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों का विशेष सहयोग रहा। इनमें आद्रिका दुबे (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान), जया रैकवार (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान), गुंजन जैन (ब्लैक बेल्ट), समृद्धि रजक (ब्लैक बेल्ट) और ऋतिक पारोचे (ब्लैक बेल्ट) शामिल रहे, जिन्होंने टेस्ट के दौरान व्यवस्थाएं संभालने और जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में मदद की। अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दमोह ताइक्वांडो अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती निधी दुबे ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो न सिर्फ एक खेल है बल्कि यह आत्मरक्षा और अनुशासन का सबसे बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

.jpg)
0 Comments