विधायक श्री मलैया ने सामुदायिक भवन लोकार्पित किया
दमोह। पूर्व मंत्री व विधायक जयंत मलैया ने रविवार को ग्राम पंचायत अथाई में 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह भवन क्षेत्रवासियों की सामाजिक सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।
लोकार्पण अवसर पर विधायक श्री मलैया ने अथाई के सभी ग्राम वासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता रमन खत्री सरपंच छोटे भाई सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ग्रामीणजनों की मौजूदगी रही।
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल स्वच्छता महाअभियान 16वा दिन संकल्प से सम्मान.. दमोह।
किसी भी जनआंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि तब मानी जाती है, जब समाज स्वयं
आगे बढ़कर उस प्रयास को अपना सम्मान देने लगे। ऑपरेशन क्लीन बेलाताल
स्वच्छता महाअभियान के 16वें दिन ऐसा ही प्रेरणादायक और भावुक दृश्य देखने
को मिला, जब 85 वर्षीय योग शिक्षक भरत दुबे ने शहर के वरिष्ठ जनो के साथ
बेलाताल पहुंचकर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल को माला पहनाकर
सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ डॉ. केदारनाथ शर्मा, सहित अनेक गणमान्य
नागरिक उपस्थित रहे।
पिछले पन्द्रह दिनों से लगातार
चल रहे इस महा अभियान के परिणाम अब स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। बेलाताल के
घाटों और किनारों पर स्वच्छता का नया स्वरूप उभर रहा है। अब अभियान के केवल
चार दिन शेष हैं और टीम उम्मीद अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए पहले से
भी अधिक ऊर्जा के साथ जुटी हुई है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने
कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि टीम उम्मीद के प्रत्येक साथी का है,
जो पिछले 15 दिनों से बिना किसी स्वार्थ के श्रमदान कर रहे हैं। जब समाज का
विश्वास और आशीर्वाद मिलता है, तब हर कठिन लक्ष्य आसान लगने लगता है। योग
शिक्षक भरत दुबे ने कहा, मैंने अपने जीवन में अनेक सामाजिक कार्य देखे
हैं, लेकिन युवाओं को लगातार कई दिनों तक बिना किसी स्वार्थ के अपनी धरोहर
के लिए श्रमदान करते देखना अत्यंत प्रेरणादायक है। डॉ. केदारनाथ शर्मा ने
कहा बेलाताल केवल एक तालाब नहीं, बल्कि दमोह की पहचान है।
इस अवसर पर नाथूराम राठौर कृष्ण कुमार परोहा शिक्षक मोहन राय
नरपाल सिंह ठाकुर डॉ रमेश अठ्या शमिल रहे। टीम उम्मीद की अनीता रैकवार ने
कहा हमें सबसे अधिक खुशी तब मिलती है जब लोग बेलाताल की बदली हुई तस्वीर
देखकर हमारी मेहनत की सराहना करते हैं। शिवम सोनी ने कहा हमारा अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है। हम शहर के हर
नागरिक के मन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना चाहते हैं।
नीलेश सेन ने कहा, "अब केवल चार दिन शेष हैं। यदि शहर का हर नागरिक इन
अंतिम दिनों में एक घंटा भी श्रमदान कर दे, तो यह अभियान दमोह के इतिहास
में एक मिसाल बन जाएगा। आज के अभियान में धर्मेन्द्र सोनी माधव पटेल शिवम
सोनी अनीता रैकवार काजल पांडेय दीपक राजपूत अर्जुन प्रताप सिंह नीलेश सेन
शामिल रहे।



0 Comments