Header Ads Widget

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की विशेष जनसुनवाई, अरहर, तिल बीज मिनिकिट बांटी, स्कूल भवन का भूमि पूजन .. जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा को लेकर बैठक.. आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया विधि का जन्मदिन..

 मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने की विशेष जनसुनवाई

दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की छोटी-बड़ी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
मंत्री लोधी ने बताया कि जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।मंत्री लोधी ने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।
मंत्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण.. दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई लोधी प्रांगड़ नोहटा में मध्य प्रदेश शासन में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं इस वर्ष बरसा अल्प बता रहे हैं इसीलिए किसान बंधु अधिक अवधि कि फसलों को ना लगायें बल्कि दलहनी फसलों में उर्द मूंग अरहर ज्वार मक्का बाजरा उड़द लगा सकते हैं जो कम अवधि की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपेश सेन सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, संग्राम सिंह, सत्येंद्र सिंह लोधी, उमराव सिंह, सचिव लाल सिंह यादव, तेंदूखेड़ा एसडीएम, कृषि विस्तार अधिकारी दर्शिका दुबे, रितेश सिंह, अमित परमार, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, सत्येंद्र सिंह समस्त समिति प्रबंधक जबेरा एवं किसान बंधुओं की उपस्थित रही।
मंत्री ने किया 48.43 लाख लागत के भवन का भूमिपूजन 
जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में 48.43 लाख रुपये की लागत से फिजिक्स, कैमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब के लिए निर्माण होने वाले भवन का भूमिपूजन किया।

मंत्री कहा कि निश्चित ही भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों में 89 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य भी किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई जिससे दूर-दराज गांवों से पैदल आने वाले विद्यार्थियों को साईकिल प्राप्त होने से सुविधा प्राप्त होगी।नोहटा थाना प्रभारी के द्वारा सायबर सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को जागरूक किया गया।

जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा को लेकर बैठक.. दमोह। पुरेना तालाब स्थित श्री देव जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना बहुत प्राचीन मंदिर में आज बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति के सभी सदस्य श्री प्यासी मंदिर ट्रस्ट समिति के सभी अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे जिसमें जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए अनेक निर्णय लिए गए  प्यासी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सचिव श्री आलोक पांडे जी द्वारा बताया गया की प्रति बर्षानुसार इस वर्ष भी जगत के नाथ जगन्नाथ स्वामी भव्यता के साथ निकाले जाएंगे 16 जुलाई को रथ यात्रा का मार्ग वही तय किया गया जो श्री जगदीश मंदिर पुराना थाने से शाम 5:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी रथ पर आरुण होकर शहर के मुख्य मार्ग जैसे श्री जगदीश मंदिर पुराना थाना टॉकीज चौराहा बकोली चौराहा घंटाघर उमा मिस्त्री की तलैया महाकाली चौराहा सिटी नाल से होकर पुनः पुराना थाना स्थित अपनी मौसी के यहां जगन्नाथ स्वामी रुकेंगे, पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग जी ने बताया कि 15 दिन पूर्व भगबान बीमार हो जाते है ..
दरअसल प्राचीन परंपरा के अनुसार हर वर्ष 2 जुलाई से भगवान को 15 दिनों तक आराम करना होगा। साथ ही हल्का भोजन दिया जाएगा। जिसमें मंगू की दाल, दलिया, खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही दवा के रूप में जड़ी-बूटी और काढ़ा बनाकर दिया जाएगा। इस दौरान अब भगवान किसी भी भक्त को दर्शन नहीं देंगे। रथदोज के दिन 16 जुलाई को जगत्राथ स्वामी की रथयात्रा के दिन ही भगवान बाहर आएंगे और शहर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन करेंगे। इसके बाद कुछ दिनों तक भक्तों के घर ही निवास करेंगे।
क्या है परंपरा.. जगदीश स्वामी मंदिर के पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग ने बताया कि भक्तमाल कथा के अनुसार भगवान के परम भक्त माधवदास को भगवान जगनाथ से मिलने की व्याकुलता हुई। जब उन्हें पता चला कि भगवान जगन्नाथ पुरी में हैं तो वह पैदल ही चल देते हैं। कई दिनों तक चलने के बाद वह भगवान के दर पर पहुंचते हैं और उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं। अपने भक्त को थका हारा एवं भूखा प्यासा देखकर भगवान जगन्नाथ अपने लिए लगाए गए भोग की थाली खिसका देते हैं। तब माधवदास भोग की थाली को एक जगह बैठकर भोजन करते हैं। इसी बीच मंदिर के पुजारी आकर माधवदास की खूब पिटाई करते हैं। अपने भक्त की हालत देखकर भगवान को काफी पीड़ा होती है और वह स्वयं ही अपने भक्त की पीड़ा को धारण कर लेते हैं। उसी दिन से भगवान को ज्वर आने के कारण बीमार पड़ जाते हैं। उसी समय से यह परंपरा चली आ रही है। भगवान जगन्नाथ स्वामी पुराना थाना पुरेना तालाब रथ यात्रा समिति दमोह ने आप सभी से 16 जुलाई को रथ यात्रा में सम्मिलित होकर  धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया विधि का जन्मदिन.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह के नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे ने अपनी छोटी बेटी विधि दुबे का जन्मदिन सिविल वार्ड नंबर 4 के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 8 में मनाया, जिसमें अध्यनरत बच्चों के बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा राय एवं सहायिका विमल सेन की उपस्थिति रही सभी बच्चों को उपहार दिए एवं मुंह मीठा कराया गया
सभी बच्चों ने विधि को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं बहुत ही प्रसन्न होकर एक साथ बैठकर खूब मस्ती की, विधि की बड़ी बहन वेदिका दुबे अपना जन्म दिवस पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र, वृद्ध आश्रम, मूक बधिर विद्यालय, एवं पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाती है उसी से प्रेरणा लेकर अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र में मनाने का निर्णय किया।  सभी के प्यार एवं स्नेह के लिए विधि की मां अमृता दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments