राज्यमंत्री श्री लोधी ने नोहटा में की जनसुनवाई
दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नोहटा स्थित कार्यालय में शनिवार को नियमित जनता दरबार एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश का तत्काल निराकरण कर दिया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
राज्यमंत्री ने कहा जनसुनवाई व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। पहले नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तेंदूखेड़ा अथवा जबेरा जाना पड़ता था लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नोहटा कार्यालय में ही शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।
मंत्री लोधी ने किये 1.13 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन.. दमोह।
जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल जबेरा के ग्राम चौपरा में स्थानीय
विधायक एवं मप्र शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 1 करोड़ 13
लाख 78 हजार रुपये की लागत से निर्माण होने वाले विकास कार्यों का
भूमिपूजन किया।
सामुदायिक भवन ग्राम महुआ खेड़ा लागत राशि 20 लाख रुपये!
पिलर सहित छत निर्माण कार्य ग्राम पौड़ी महाराज सिंह लागत राशि 14.78 लाख
रुपये!पिलर सहित क्षत निर्माण कार्य चंडी प्रांगण ग्राम चौपरा लागत राशि 25
लख रुपये!शांति धाम सौंदर्यींकरण ग्राम हरदुआ सुम्मेर सिंह लागत राशि 10
लाख रुपये! अतिरिक्त कक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम चौपरा लागत
राशि 44 लाख रुपये! निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों
को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि
आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने। 25 जुलाई तक होंगे पर्यटन क्विज प्रतियोगिता पंजीयन.. दमोह। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई हैए 07 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
प्राचार्य द्वारा अपने विद्यालय के तीन श्रेष्ठ विद्यार्थी जो की कक्षा नवमी से 12वीं के हो सकते हैं का चयन कर ऑनलाइन पंजीयन कराया जायें। यह प्रतियोगिता सभी सीबीएसई विद्यालयों केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। श्रेष्ठ छह विजेता प्रतिभागियों की टीम को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के होटल में दो दिन एक रात तथा तीन दिन दो रात ठहर कर घूमने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों का प्रमाण पत्र एवं मेडल के साथ सम्मान किया जाता है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हेतु दावेदारी.. दमोह।
जिला कंाग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग में नवनियुक्त अध्यक्ष पद के
लिये जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर अपने सर्मथको के साथ पर्थवेक्षक शहजाद
हुसैन के समक्ष अपनी दावेदारी की। पर्यवेक्षक शहजाद हुसैन ने बारी बारी से
दावेदारो से मुलाकात कर कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिन्होंने भी दावेदारी
की है अध्यक्ष तो एक को ही बनना है किन्तु बाकी लोगो को भी कही न कही
जिम्मेवादी दी जायेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि
अल्पसंख्यक विभाग में कई समुदाय की भागेदारी है और वह भी चाहते है किसी
सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष पद की जिम्मेवादी दी जाये। पूर्व
विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रतनचंद जैन, मनु मिश्रा
ने कहा कि जिस तरह का उत्साह आज देखने मिला है उससे यह प्रतीत होता है कि
जिस तरह भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है उससे युवाओं में जमकर
नाराजगी है..दावेदार शमीम कुरैशी, रफीक खान, राजा खान, रियाज खान ने अपने
समर्थकों के साथ पर्यवेक्षक को अपना बायोडाटा सौंपा। संजय चौरसिया, नितिन
मिश्रा, वीरेन्द्र दबे, निधि श्रीवास्तव, परम यादव, शाहिद नूर, विजय
बहादुर, सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटेल, दृगपाल
सिंह, उबेद गौरी, अभिषेक डिम्हा, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, मुकेश
रोहितास, शुभम तिवारी, खिल्लू ठाकुर, मंजीत यादव, शानु जुनेजा गोपाल
रैकवार, अशोक ठाकुर, जावेद रोजान, एके. चिश्ती ने भी पर्यवेक्षक का स्वागत
करते हुए अपने विचार रखते हुए कहा कि कुछ अल्पसंख्यक जो हमसे नाराज थे वह
आज पुनः कांग्रेस की मुख्य धारा से जुड़ रहे है इस अवसर पर नगर के पार्षद
विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रमेश राठौर, जीशान पठान, मिक्की चंदेल, अफजल
खान, जीशान पठान, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू साबिर, गोपाल मास्टर सहित अनेको
कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
वीरेन्द्र जैन विद्यार्थी केरबना के प्रयासों को मिली सफलता.. दमोह।
कक्षा ग्यारहवीं की भूगोल की भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य नामक
पाठ्यपुस्तक में विगत अनेक वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा संबंधी
मुख्य तथ्यों को विपरीत रूप में लिखा जाना और उसके आधार पर गलत अध्ययन
अध्यापन होना उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त वीरेन्द्र जैन विद्यार्थी के
संज्ञान में आया। गत वर्ष तक की उन पाठ्यपुस्तकों में बताया गया था कि
मंगलवार को पूर्व दिशा में जाने वाले व्यक्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय तिथि
रेखा को पार करने पर बुधवार का दिन हो जाएगा जबकि सही बात यह है कि सोमवार
का दिन हो जाएगा तथा मंगलवार को पश्चिम दिशा में जाने वाले व्यक्ति के लिए
अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने के बाद सोमवार का दिन हो जाएगा जबकि
सही बात यह है कि बुधवार का दिन हो जाएगा।
.jpeg)
विगत वर्ष आदर्श स्नातकोत्तर
महाविद्यालय दमोह के भूगोल विषय से संबंधित प्रोफेसरों और डॉ. हरिसिंह गौर
विश्वविद्यालय सागर के भूगोल विषय के प्रोफेसरों से उपरोक्त संबंध में
चर्चाएं हुईं जिसमें पूर्व वर्णित त्रुटियों का होना स्वीकार किया गया।
शिक्षण सत्र 2025-26 में मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल और
एन.सी.ई.आर. टी. नई दिल्ली को उपरोक्त त्रुटियों के संबंध में वीरेन्द्र
जैन विद्यार्थी द्वारा जानकारी दी गई थी एवं संशोधन करने संबंधी आवश्यक
सुझाव तथा लेख आदि प्रेषित किये गये थे, किंतु त्रुटियाँ दूर नहीं हो सकीं।
अनेक प्रयासों के पश्चात वर्तमान सत्र 2026-27 में प्रचलित संबंधित
पाठ्यपुस्तकों में उपरोक्त त्रुटिपूर्ण तथ्यों को सुधार दिया गया है। इस
प्रकार संशोधित विषयवस्तु से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय
तिथि रेखा संबंधी सत्य तथ्यों का बोध होगा और प्रयोगात्मक कार्य करके सीखने
हेतु प्रेरणा मिलेगी। श्री वीरेन्द्र जैन विद्यार्थी ने सभी मार्गदर्शकों
एवं एन सी टी ई का आभार व्यक्त किया है।
0 Comments