दिशा और दशा तय करेगा कांग्रेस कर वचन पत्र- नायक
दमोह। मिशन 2023 विधानसभा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में समस्त ब्लाको से आये पदाधिकारी कांग्रेस जनों ने जिले की मुलभूत समस्याओं का वचनपत्र में सम्मिलित करने को लेकर सुझाव दियें और बैठक आयोजित की गई। जिले के वचन पत्र प्रभारी पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में नेताओं ने जिले की तस्वीर न बदलकार स्वयं की तकदीर बदल ली।
विधायक अजय टंडन ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई एवं किसानों युवाको के रोजगार के लिये वचनवत्र में प्रमुखता के साथ जिले के कांग्रेसजन प्रमुखता से सुझाव दें। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, प्रताप सिंह, मनीषा दुबे, मानक पटेल, रजनी ठाकुर, तेजीराम रोहित, गौरव पटेल, निधि श्रीवास्तव, सतीश जैन, वीरेन्द्र दबे, तान्या सालोमन, प्रीति गौतम, अमीता सिंह, गीता लोधी, कमला निषाद, मंजीत यादव, राशु चौहान, विक्रम ठाकुर ने कहा कि मप्र के सीएम जो ढपोलशंख है घोषणा वीर है नवनिर्वाचित पार्षद जनपद जिला पंचायत सदस्यो को ही खरीदने में व्यस्त है इनके मंत्री ट्रांसफर उद्योग में ही लगे है।
पार्षद जीशान पठान, रफीक खान, अफजल खान, हेमराज, पप्पू कसोटया, शमीम कुरैशी, अमर सिंह राजपूत, रमेश राठौर, गौपाल मास्टर, वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय सरवरिया, अनिल जैन, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, नौशाद खान, सरवर पठान, चंदू राय, सुनील रजक ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कई लुभाने वाले वादे किये थे किंतु सत्ता के मद में वह सब भूल गये। गांव नगरों के विकास के स्थिति बद से बदतर हो गई है बिजली के बिल उपभोक्ताओं को करंट मार रहे है। सड़को की स्थिति जर्जर बनी हुई है। इस अवसर पर तेन्दूखेड़ा से ब्लाक अध्यक्ष द्वारका सिंह, रद्युनाथ यादव, हटा से केपी श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, एके चिश्ती, शेरू कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक दमोह में
दमोह। भाजपा कार्यालय दमोह में सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक एवं सागर संभाग प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ अशोक सिंघई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह लोधी जिला अध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति रही।
प्रदेश संयोजक अशोक सिंघाई ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। भाजपा सरकार की योजनाएं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले यही भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने संभागीय बैठक में आये हुए समस्त जिला संयोजक का मंच से अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है भाजपा ने राष्ट्र को समर्पित होकर अपने को बनाया है।
बैठक में डॉ वीरेंद्र पाठक जिला संयोजक सागर विवेक चतुर्वेदी जिला संयोजक छतरपुर राकेश दुबे जिला संयोजक दमोह राकेश नायक जिला संयोजक टीकमगढ़ विजय से यादव जिला संयोजक निवाड़ी संतोष दिक्षित मंडल संयोजक छतरपुर राघवेंद्र परिहार जिला मीडिया प्रभारी दमोह भरत यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दमोह राम जी सिंह जिला सह संयोजक दमोह चतुर्भुज गर्ग जिला कार्यालय मंत्री सहकारिता प्रकोष्ठ भगवान दास ठाकुर मंडल अध्यक्ष बांसा तारखेडा सहकारिता प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सिंह राजपूत का समिति सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएम जन सेवा शिविर में शामिल हुए राहुल सिंह..
मप्र बिहार हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन राहुल सिंह जिले के वासनी खेरवा कुंवरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविरों में शामिल हुए और उन्होंने सरकार की मूलभूत सुविधाओं, योजनाओ के बारे में लोगों को जागृत किया व समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देश दिए।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य, आम जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है। इसी उद्देश्य पूर्ति हेतु हर गांव, हर शहर के वार्डो में हर विभागो के संबंधित अधिकारियों द्वारा पहुंचकर, आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । जन समस्याएं जैसे कि पी.एम. किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, राशन पात्रता पर्ची, बप्ल कार्ड, पी.एम. आवास, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पेंशन, संबल योजना जैसी समस्याओ के निराकरण करने हेतु, मौजूद संबंधित अधिकारीओ को निराकरण करने के निर्देश दिए।
बुंदेली कविता रागबुंदेली का समारोह पूर्वक विमोचन
दमोह। बूंदाबहू मंदिर तुलसी मानस भवन में म.प्र.हिन्दी साहित्य सम्मेलन इकाई दमोह के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश तिवारी के बुंदेली कविता संग्रह रागबुंदेली का विमोचन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यमोहन वर्मा, मुख्य अतिथि डॉ.श्याम सुंदर दुबे, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल तिवारी कुलपति विवेकानंद विश्वविद्यालय, विधायक अजय टंडन व नंदलाल सिंह मुख्य वक्ता नरेन्द्र दुबे रहें। सरस्वती पूजन अतिथि सत्कार कृति विमोचन उपरांत नरेन्द्र दुबे ने कहा रागबुंदेली पुस्तक बुंदेली चौकड़िया के महाकवि ईसुरी की परम्परा में समूचे बुदेलखण्ड में लंबे समय के बाद आप हम तक पहुंची है। इसमें रमेश तिवारी ने चौकड़िया छंद विधान का परिपालन कर उसे और आगे बढ़ाया है, जो बुंदेली कविता के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयोग है। नंदलाल सिंह ने कहा कि राग बुंदेली में नवीन बिम्व विधान, विषय, काव्यदृष्टि और यथार्थपरक समसामयिक संदर्भो को ईसुरी परम्परा से जोड़कर नव ऊमेषी बुंदेली चौकड़िया का सृजन किया है जो एक नई राह का पथ प्रदर्शक है।
डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि हम बुंदेलखंड के वासी अपनी बुंदेली भाषा बोली पर गर्व करते है इसकी निराली हो छटा है। इस कृति की रचनायें वर्तमान सामाजिक परिदृश्य का स्पष्ट दिनदर्शन कराती है। कृतिकार ने इस सृजन के माध्यम से बुंदेली के प्राचीन बहुप्रचलित छंद विद्या को अपनाकर हमारी बोली का गौरव बढ़ाया है। विधायक अजय टंडन ने कहा कि हमारा दमोह पूर्व से बुंदेली कवियों की शान रहा है। हमारे यहां पर कवि जीजा बुंदेलखंडी इस परम्परा के सिदहस्त कवि थे। आज में राग बुंदेली रचनाओं में समाहित जीवन के पहलुओं को पढ़कर आनंदित हूं क्योंकि बहुत समय बाद इस तरह की कविता का संग्रह हमको देखने मिला है।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर दुबे ने कहा कि मैंने आद्योपान्त राग बुंदेली को पढ़ा और पाया कि इस .कृति की सभी रचनायें फाग छंद के मात्रिक अनुशासन में रचनाकार द्वारा रची गई है। संस्कार के राग को जोड़ने वाला सेतु फाग है जो पुस्तक के नाम रागबुंदेली के नामकरण को सार्थकता देता है। किंतु ईसुरी का झरना जूड़े है और तिवारी का झरना ताते पानी का है। तिवारी की कृति में अनेक रंग है केन्द्रीय सत्ता समय को रेखांकित करती हुई सम्वेदना व आत्मीयता की भी अनुभूति कराती है। बुंदेली के गुम हो रहे शब्द मुहावरों को रचना में लाकर सजीव किया है गुड़ी फोरकें टुड़ी तरेकी भॉखो बिडम्बनाओ पर प्रहार करते हुए अपने समय के प्रतीको को लेकर रचना की है तिवारी ने उनकी बुंदेली परम्परा में रची गई। कवितायें हमें आंदोलित करती है।
अध्यक्ष वर्मा जी ने कहा कि कविता एक मनासिक उद्वेलन है जो सार्वजनिक दिशाओं को जोड़ने वाली है। बुदेली कविता के क्षेंत्र में अप्रत्याशित कीर्ति अर्जित करने वाले कवि ईसुरी ने तिवारी को सौंपी है। उन्होंने बुंदेली साहित्य में आधुनिक दौर के दृश्यों के सृजन का समाहित किया हे, वह पाठकों के बीच कौतूहल व सुखद अनुभूति को जाग्रत करेगा। मैं ये भी कहूगा कि तिवारी अपनी इस यात्रा को पूर्ण विंदू न समझे। कृतिकार के मामा कवि गोविंद मकरंद ने आशीषित किया। कृतिकार ने पूस्तक प्रकाशन हेतु तथा उपस्थित लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में नगर के साहित्यकार कवि पत्रकार, प्रोफेसर सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र के सदस्य व गणमान्य महानुभावों की बहुत संख्या मे उपस्थिति रहीं। संचालन किशोर तिवारी ने किया तथा इकाई सचिव मानव बजाज ने आभार किया।







0 Comments