आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला बैठक
इसी
के साथ पंडित रामकृपाल पाठक मंदिर प्रबंधक बांदकपुर और राष्ट्रीय युवा
समिति का मंच से सम्मान किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित
रहे। साथ ही असाटी समाज के संरक्षक, मार्गदर्शक, वरिष्ठ समिति असाटी समाज
दमोह, महिला समिति, युवा समिति के साथ समस्त समाजजन ने कलेक्टर श्री कोचर,
पं रामकृपाल पाठक और राष्ट्रीय युवा समिति का स्वागत सम्मान किया।
दमोह। आजाद
अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक कमला नेहरू पार्क में संपन्न हुई
जिसमें 8 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यक्रम जिसमें
मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में विशाल रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री
महोदय के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को दिया जाएगा। कार्यक्रम की
संपूर्ण रूपरेखा बैठक में तैयार की गई उपस्थित सभी साथियों ने 8 फरवरी के
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जिला स्तरीय बृहद कार्यक्रम
मेंहजारों की संख्या में साथी पहुंचना चाहिए ताकि मध्यप्रदेश सरकार तक
हमारी आवाज पहुंच सके इसके अतिरिक्त संगठन विस्तार नीति के तहत कुछ नवीन
पदाधिकारी को दायित्व सौंप गएजिसमें संपूर्ण जिले में मात्र शक्तियों की
सहभागिता बढ़ाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की ओर से शीला पटेल को जिला
कार्यकारी अध्यक्ष दमोह संगीता मुढा दमोह ब्लॉक अध्यक्ष सरिता ठाकुर
तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि ठाकुर जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष संगीता तंतवाय
पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
गया उसके अलावा भाई मनोहर सिंह ठाकुर को जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष रोहिणी
तंतवाय ब्लॉक संयोजक हटा केशव पटेल ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया राजेश जैन जिला
संगठन मंत्री दमोह नरोत्तम गुप्ता ब्लॉक सचिव पथरिया अशोक विश्वकर्मा संकुल
प्रभारी एमएलबी हटा, सीपी अहिरवार संकुल प्रभारी कांटी दिलीप द्विवेदी
ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा नियुक्त किया गया साथ में तेंदूखेड़ा एवं जबेरा
विकासखंड में 13 संकुल केंद्र में संकुल प्रभारी नियुक्त किए गए सभी
नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन विस्तार के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली
उपस्थित सभी साथियों ने नवीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी बैठक में संगठन के
जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी जिला कार्यकारी
अध्यक्ष अभय भट्ट ताहिर खान महेंद्र दीक्षित सुरेंद्र चौबे मनोहर सींग
ठाकुर दिलीप द्विवेदी ठाकुरदास अवस्थी विपिन चौबे राजेश जैन केशव पटेल
श्रीमती रीता मारिया सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत महापुराण में कलेक्टर शामिल हुए.. दमोह।
शहर के असाटी वार्ड-1 संस्कार भवन में असाटी समाज दमोह द्वारा चल रही
श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताहिक कथा आयोजन में कथा वाचक श्री श्रेद्धय
नीरज नयन जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा कथा श्रवण कराई जा रही,
जिसमें छठवें दिवस श्री रास पंचाध्यायी, श्री उद्धव गोपी संवाद, श्री कृष्ण
रुक्मणी विवाह महोत्सव के बारे में बताया गया। और धूमधाम के साथ रुक्मणी
विवाह मनाया गया, बड़ी संख्या ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते रहे।
इस अवसर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, अभा महासभा (वैश्य) असाटी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत असाटी मड़ावरा,डॉ अंकित असाटी बालाघाट, आशु अरुण असाटी सटई शामिल हुए एवं महाराज जी का आशीर्वाद लिया साथ ही नीरज नयन जी महाराज ने कलेक्टर श्री कोचर की तारीफ करते हुए कहा कि मैं कलेक्टर तो देखे है, लेकिन दमोह कलेक्टर जैसे नहीं देखे है, बहुत ही अच्छे बेहतर कार्य करते है, जिनका शाल श्रीफल और भगवान जागेश्वर नाथ महादेव की तस्वीर भेंट की गई।
बसपा ने चारो विधानसभा में मनाई रविदास जयंती.. दमोह। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में दमोह जिले क़ी चारो विधानसभा में बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी क़ी जयंती गाजे बाजो के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। जिसमे दमोह विधानसभा क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी दमोह ग्राम हथना, ग्राम महंतपुर के साथ पटेरा तहसील के ग्राम हिनौती बर्रट में गुरु रविदास जी क़ी जयंती के कार्यक्रमो में बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी मुख्य अतिथि कोमल अहिरवार एवं विशिष्ट अतिथि दमोह जिला अध्यक्ष इंजी.गोवर्धन राज, एवं अतिथि के रूप में रिटार्ड प्राचार्य पी.एल.अहिरवाल हिण्डोरिया, रिटा.डॉ.मदन जी विटनरी पूर्व पार्षद प्रति.बसपा राजाराम हिण्डोरिया उपस्थित रहे।
इसी प्रकार पथरिया विधानसभा क्षेत्र के बासाक़ला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आशाराम चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि चिंतामन अहिरवार विधानसभा प्रभारी पथरिया, भगवान दास चौधरी विधानसभा अध्यक्ष पथरिया, राजू, बड़े पटेल रहे। इसी प्रकार पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सेमरा ग्राम सेमरा हजारी में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसी प्रकार हटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैसावाद में मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष रामरत्न अहिरवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी के एल लारिया, अतिथि के रूप में गफ़्लू प्रसाद विधानसभा सचिव रहे, हटा के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मढ़ियादो में बलराम अहिरवार वि.स. अध्यक्ष हटा ने सफल जयंती का आयोजन किया,इसी तरह जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनगौर में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव रविशंकर अहिरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष भारती विधानसभा अध्यक्ष जबेरा रहे। चारो विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमो में सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों भारी संख्या में उपस्थित रहे, सभी कार्यक्रमो में बालक बालिकाओं ने संत रविदास जी व बाबा साहब के जीवन संघर्ष के साथ संविधान के महत्व पर गीत भाषण नृत्य संस्कृति कार्यक्रम क़ी प्रस्तुति दी। मुख्यअतिथिय, अतिथियों ने संत रविदास जी, बाबा साहब, कांशीराम साहब व आदरणीय बहिन मायावती जी के दिशा निर्देशों के अनुसार देश की सत्ता पर बहुजनों का राज कायम होगा,तभी हमारा मान सम्मान, न्याय स्थापित होगा-विस्तार से विचार रखे। वाहन रैली और चल समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमो में मुख्य रूप से विनोद राज, रामसहय मासाब, हरिदास अहिरवार, हेतु, नाथूराम, मूलचंद, भगवान दास, रूपलाल, कमलेश, मुरारी सरपंच, ग्यारस सरपंच की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।छोटे भाई की पुण्यतिथि पर बड़े भाई ने किया रक्तदान.. दमोह।
शिवाजी सेना रक्तदान समिति के माध्यम से दीपक चौधरी बिलाई वालों ने अपने
छोटे अनुज स्व. अभिषेक चौधरी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल
पहुंचकर चौथी बार रक्तदान किया।विदित हो कि 31 जनवरी 2022 को अभिषेक चौधरी
जी का इंदौर सिटी बस एक्सीडेंट में अल्पायु में दुनिया से अलविदा कह दिया
था, जिनकी चतुर्थ पुण्यतिथि (2 फरवरी )के उपलक्ष्य में वड़े भाई दीपक
चौधरी द्वारा रक्त दान किया गया। साथ ही शिवाजी सेना रक्तदान समिति के
संचालक दयाराम जी एवं दीपक जी ने लोगों से पुण्यतिथि, जन्मदिवस पर
रक्तदान करने की अपील की।






0 Comments