बिजली बिल समाधान अवधि 15 मई तक बढ़ी
दमोह।
मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत
प्रदान करने हेतु संचालित समाधान योजना 2025-26 की अवधि बढ़ाकर अब 15 मई
2026 तक कर दी गई है। शासन के इस निर्णय से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को
योजना का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा योजना की अवधि में विस्तार किया गया है, ताकि अधिकाधिक विद्युत उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत बिजली बिलों पर लगने वाले
सरचार्ज में छूट प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत
मिलेगी। योजना के अधिक लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से दमोह शहर अंतर्गत
विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में
उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिलों का सरलता से निराकरण कर सकते हैं तथा मौके
पर ही छूट का लाभ प्राप्त कर भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने सभी बकायादार
उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 15 मई 2026 से पहले अपने बकाया बिलों का
भुगतान कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और सरचार्ज में मिलने वाली छूट का
फायदा लें।
गरीब छात्रों की शिक्षा में सहयोग हेतु आगे आई मदद फाउंडेशन समिति.. दमोह।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव के मार्गदर्शन में
तथा मदद फाउंडेशन समिति के सचिव आशीष शर्मा एवं उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा
के सहयोग से एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर भाजपा के नगर
अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, राकेश राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित
रहे। मदद फाउंडेशन समिति द्वारा ग्राम टेकचंद पिपरिया निवासी कक्षा 11वीं
के छात्र भीकम पटेल को नीट (छम्म्ज्) परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग हेतु 5200
की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग छात्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा
में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं
समाजसेवियों ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताते
हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के
लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। मदद फाउंडेशन समिति द्वारा किया
गया यह प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग की भावना को
मजबूत करने का कार्य करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ कार्यालयों के पत्रो को दिखा रहें ठेगा- राकेश सिंह हजारी.. दमोह।
म.प्र.शासकीय लिपिकीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय संरक्षक राकेश सिंह हजारी
द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के पत्रों का पालन
सुनिश्चित नही करने का आरोप लगाया है, जिसमें तत्कालीन संचालक लोक शिक्षण
संचालनालय भोपाल का पत्र क्रं./873 दिनांक 28-06-2023 के द्वारा श्री
राजेन्द्र कुमार अवस्थी भृत्य शास.महा.कन्या उ.मा.वि.हटा जिला दमोह के
विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को पत्र
लिखा गया, किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, इसके साथ ही
श्रीमति रामबाई गोविंद सिंह परिहार तत्कालीन विधायक विधान सभा पथरिया
द्वारा पत्र क्रं./21 दिनांक 04-08-2025 के द्वारा 05 बिन्दुओं की शिकायत
कर कमिश्नर सागर संभाग सागर को कानूनी कार्यवाही करने का लेख किया गया,
कमिश्नर सागर संभाग सागर द्वारा अपने पत्र क्रं./365 दिनांक 26-08-2025 के
द्वारा श्री राजेन्द्र कुमार अवस्थी भृत्य के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज कराने
संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग सागर को पत्र लिखा गया, संयुक्त संचालक
लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा अपने पत्र क्रं./9088 दिनांक 07-09-2025
को जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को पत्र जारी किया गया। किन्तु उक्त वरिष्ठ
कार्यालय द्वारा सभी पत्रों पर कार्यवाही ना करते हुये उसे संबंधित को
आश्रय दिया जाना प्रमाणित है, अतः म.प्र.शासन् से आपेक्षा की जाती है, कि
ऐसे अधिकारी के विरूद्ध शीघ्र अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का ध्यान
आकर्षित किया है।


0 Comments