दमयंती व्याख्यान माला शुभ गणना में मंत्री श्री पटेल
दमोह। जनगणना का उद्देश्य जनता तक ये बात पहुँचे कि ठीक तरीके से गणना को कराया जाये ताकि सरकार आगे की योजना को मूर्त रूप दे सके योजना बना सके जिससे आगे आने वाले 10 साल में हमें क्या.क्या इस जनसंख्या के लिए या इतने घरों के लिए क्या.क्या योजना बनाना पड़ेगा। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित दमयंती व्याख्यान माला शुभ गणना.जन गणना के दौरान कही।
श्री पटेल ने कहा अभी मकानों की गणना की शुरुआत हुई है। जनगणना तो 2027 में प्रारंभ होगी। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कहा इसमें पहली बार ऐसा हो रहा है कि सभी को अपनी स्व.जनगणना करने का मौका मिलेगा। जो व्यक्ति अपनी जनगणना स्वयं करना चाहते हैं वे ऑनलाइन स्व.गणना कर पाएँगे और उसके बाद में जो लोग बचेंगे प्रगणक घर.घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जनगणना डिजिटल रूप में हो रही है। इस बार फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रगणक जानकारी को भरेंगे और डिजिटल रूप से यह हमारी जनगणना का काम होगा।
जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने कहा पहले चरण के तहत 1 मई से 30 मई के बीच मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे जनपद सदस्य संगीता श्रीधर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे नरेन्द्र दुबे पंकज हर्ष श्रीवास्तव सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री कोचर ने बटियागढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण.. दमोह। जिन क्षेत्रों में जल संकट है या भविष्य में होने की संभावना हैए वहाँ प्रशासनिक टीम के साथ पहुँचकर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। यह बात आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बटियागढ़ क्षेत्र के 10 से अधिक ग्रामों का व्यापक निरीक्षण करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा जल गंगा संवर्धन अभियानष् के तहत जूड़ी नदी का गहरीकरण किया जायेगा। उन्होंने जूड़ी नदी में सीवरेज से प्रदूषण को रोकने के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर तहसीलदार जनपद सीईओ पीएचई विभाग और जल निगम की टीमें मौजूद थीं।
निरीक्षण के पहले पड़ाव बटियागढ़ में सरपंच द्वारा जानकारी दी गई कि दो टपरियों में पानी की समस्या है जबकि अन्य क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर हर हाल में समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जूड़ी नदी की पहले कराई गई सफाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। इसी को आगे बढ़ाते हुए इस बार नदी के गहरीकरण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और अगले डेढ़ महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि जूड़ी नदी में सीवरेज का पानी मिल रहा हैए जिससे पानी में बदबू और प्रदूषण बढ़ रहा है। इस पर कलेक्टर श्री कोचर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या के समाधान के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न निधियों से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बटियागढ़ क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दों यथा जल संकट नदी गहरीकरण और जल प्रदूषण पर आज विस्तार से चर्चा की गई है और इनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
दमोह। विश्व नवकार दिवस के रूप में मनाने के लिए जैन मिलन वरिष्ठ शाखा के समस्त वीर बंधुओं के आव्हान पर दमोह जैन एवं सभी धर्म के धर्मावलंबी जन, सभी ने एक साथ मिलकर णमोकार मंत्र का अखण्ड जाप, नगर के सर्वधर्म स्थल बेलाताल पार्क पर विश्व णमोकार दिवस मनाया गया।दमोह नगर की सम्पूर्ण जन मानस ने, पूर्ण रूप से समर्थन किया। एवं सभी जन मानस को इस दिन पर पंजीकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया। इसकी गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँचाने का प्रयास किया। और इस पवित्र नवकार महामंत्र से सम्पूर्ण विश्व में शांति हो, एवं ’वैश्विक मान्यता’ मिले। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने का अवसर है। आइए मिलकर इस दिवस को आधिकारिक रूप से स्थापित करें।








0 Comments