Header Ads Widget

सांसद राहुल सिंह के प्रयासों से दमोह खजराहो रेल लाईन सर्वे को स्वीकृति.. विधायक श्री मलैया ने सान्दीपनि स्कूल का निरीक्षण किया.. नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने बैठक.. अग्रसेन महाराज की 55वीं महा आरती..

सांसद राहुल सिंह के प्रयासों से दमोह खजराहो रेल लाईन सर्वे को स्वीकृति

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों से बुंदेलखंड की बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइन की मांग जिसमे दमोह, हटा, खजुराहो (लंबाई  125 किमी) एवं सागर, छतरपुर, खजुराहो, भोपाल (लंबाई  320 किलोमीटर) की नवीन रेल लाइन के सर्वे हेतु राशि स्वीकृत की गई है।
यह नई रेल लाइन डलने से संपूर्ण बुंदेलखंड में कनेक्टिविटी बनेगी, विकास होगा, व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे, संपूर्ण बुंदेलखंड में आर्थिक उन्नति आएगी। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया।

 विधायक श्री मलैया का सान्दीपनि स्कूल निरीक्षण.. दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने सान्दीपनि स्कूल के विशाल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में हजारों छात्र.छात्राएं शिक्षा प्राप्त करेंगे। विधायक श्री मलैया ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से जिले के अन्य विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और विलंब की संभावित बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए जाएं।

विधायक श्री मलैया ने बताया कि कलेक्टर ने स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि अगला सत्र इसी सान्दीपनि स्कूल में प्रारंभ होगा। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि उनकी ओर से पूरी तैयारी है। अभी ग्रीनीकरण प्लांटेशन और फर्निशिंग का कार्य शेष है। उन्होने कहा यह हमारे संभाग का सबसे उत्कृष्ट स्कूल होगा।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से  दमोह पथरिया और जबेरा स्कूलों का लोकार्पण जुलाई में करने की योजना है। स्कूल शिक्षा विभाग लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए हैं। नियमित समीक्षा से कार्य समय पर पूरा होगा। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा कि तीन सान्दीपनि विद्यालयों के साथ मेडिकल कॉलेज भी लोकार्पण के लिये तैयार रहेगा। उन्होने कहा सभी संबंधित विभाग जोर.शोर से तैयारियां कर रहे हैं।

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने न्यायाधीशों के साथ बैठक.. दमोह। जिले में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत आयोजन को सफल बनाने हेतु समस्त न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन एडीआर भवन जिला न्यायालय  में प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें श्री सोलंकी ने समस्त न्यायाधीशगण से अपने अपने न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर उनका निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से करने का प्रयास करने को कहा। जिससे आमजन को त्वरित व सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। 

बैठक में विशेष न्यायाधीशध्प्रभारी अधिकारी उदय सिंह मरावी नेशनल लोक अदालत सहित मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीश गण भौतिक रूप से तथा तहसीलों में पदस्थ न्यायाधीशगण वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण किये जाने पर दोनों पक्षों का विवाद सदैव के लिये समाप्त हो जाता है व लोक अदालत में पारित अवार्ड के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपील भी नही होती हैए साथ ही सिविल प्रकरणों मे लगाया गया न्याय शुल्क वापस मिलता है। आपने सभी पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों के निराकरण करने की अपील की है।

अग्रसेन महाराज की 55वीं महा आरती सम्पन्न.. दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की प्रत्येक में महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड दो स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में किया जाता है इसी क्रम में पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में महाराजा अग्रसेन की 55 की महा आरती का आयोजन किया गया सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व महाराज अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया इसके पश्चात महा आरती का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया
जिसमें जजमानी नीतू विनोद अग्रवाल के द्वारा की गई। अग्रवाल महासभा के युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि दमोह से शुरू हुई महा आरती अब पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे अभियान बनती जा रही है महाआरती से जहां लोगों में समाज के प्रति जागरूकता आई है वहीं सभी का एक दूसरे से मिलना जुलना भी हो जाता है। महा आरती में मुख्य रूप से एडवोकेट विनोद अग्रवाल प्रभु नारायण अग्रवाल बबीता निशा गायत्री दीप्ति मीना रीता रेखा रिद्धि रश्मि कांति अनीता सारिका समृद्धि अदिति आदित्य की उपस्थिति रही अगली महा आरती का आयोजन 5 मई को किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments