विधायक मलैया ने हरे माधव प्याऊ का शुभारम्भ किया
दमोह। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व वर्तमान दमोह विधायक श्री जयंत मलैया ने जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी की प्रेरणा से आज दमोह रेल्वे स्टेशन पर हरे माधव निशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ किया ।
हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति पिछले 22 वर्षों से निरंतर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाने का कार्य करती आ रही हैए ष्मानव सेवा ही सच्चा धर्म है यह प्रेरणा रखते हुए समिति द्वारा ये सेवा कार्य किया जा रहा है।
पेयजल समस्या ग्रस्त ग्रामों में कलेक्टर 9 को पहुचेंगे.. दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर 09 अप्रैल को विकासखंड बटियागढ़ के विभिन्न पेयजल समस्या ग्रस्त ग्रामों का भ्रमण करेगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश देना है। निरीक्षण के दौरान बटियागढ़ गूगराकला सौरई जलना इमलिया डिलोना गीदन फुरताल देवतरा अन्गौरी टोला बरी मडियादौ चौपरा मडियादौ जागुपुरा खुटियानी रैपत एवं गर्रवा ग्राम शामिल रहेंगे। कार्यपालन यंत्री ने कलेक्टर श्री कोचर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
संभाग स्तरीय क्रिकेट के सेमीफाइनल में दमोह.. दमोह। 12वीं संभाग स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बक्सवाहा में 7 से 9 अप्रैल तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दमोह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में दमोह का सामना पन्ना से हुआ। टीम के कप्तान ललित राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में दमोह ने 87 रन बनाए। इसमें राहुल राजपूत ने 24 रन, पवन खरे ने पारी को संभालते हुए कीमती 22 रन, शोएब पठान ने 14 रन और ललित राज ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में पन्ना की टीम दमोह की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 68 रन पर ऑल आउट हो गई।
दमोह की ओर से भगवत सेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि शोएब पठान ने 2 विकेट हासिल किए। इस तरह दमोह ने यह मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में दमोह का सामना निवाड़ी से हुआ। निवाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दमोह टीम के सलामी बल्लेबाज शोएब पठान और राहुल राजपूत ने बेहतरीन शुरुआत दी। शोएब पठान ने अपनी पारी मैं तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 39 रन और राहुल राजपूत ने सात चौकों व एक छक्का की बदौलत नाबाद 51 रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दमोह ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, डीपीसी मुकेश द्विवेदी और डीएसओ गगन कन्नौजे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


0 Comments