संकल्प से समाधान अभियान शिविर में मंत्रीजी
दमोह। सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और देश प्रथम के सिद्धांत को प्राथमिकता दे रही है। संकल्प से समाधान अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ष्संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार पर पहुँचकर उनकी समस्याओं को एकत्रित कर उनका निराकरण कर रहा है।
इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पीजी कॉलेज आडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डाँ रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे मंचासीन रहे।
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा संकल्प से समाधान कार्यक्रम देश प्रदेश और समाज के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से अपनी बातें रखी। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली स्थित एम्स जाना पड़ता था लेकिन अब भोपाल में एम्स खुलने से प्रदेश के लोगों को राहत मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं बल्कि संस्कारित भी बनाएं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया और जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राओं को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत पुस्तकों और साईकिलों का वितरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा अपना और परिवार का नाम रोशन करने प्रेरित किया। विधायक दमोह श्री मलैया ने आयोजित निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी ब्लॅड प्रेशर की जाँच करवाई। उन्होंने सभी से अपनी मेडिकल जाँच करवाने का आग्रह भी किया। आज के जिला स्तरीय शिविर में वैन के माध्यम से रक्तदान शिविर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हितग्राहियों के लिए पंजीयन कांउटर आदि की व्यव्स्था की गई थी।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत 75524 आवेदन हुए स्वीकृत.. संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत तीनों चरणों में कुल 76414 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 62333 ग्रामीण क्षेत्र के एवं 14081 आवेदन शहरी क्षेत्र के हैं। सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा चुका हैए इसमें 75524 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं एवं 890 आवेदन अपात्रता के कारण निरस्त हुए हैं। ज्ञात हो कि पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की 106 प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।\शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित.. शिविर में स्वास्थ्य विभाग श्रम विभाग पंचायत विभाग सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के हितग्राहियों का मंच के माध्यम से हितलाभ वितरित किए गए। संचालन विपिन चौबे और आभार सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने किया।





0 Comments