Header Ads Widget

मासिक महाआरती में मां-गुरुवर के जयकारो की गूंज.. टीम उम्मीद का 22वा साप्ताहिक स्वच्छता अटल पार्क में.. राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला.. कुण्डलपुर में हो रही सिद्धों की आराधना..

जबेरा मासिक महाआरती में मां-गुरुवर के जयकारे
दमोह। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में एक माह के प्रथम रविवार को जबेरा के कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती क्रम हुआ आरती का संचालन विजय सिंह जी ने किया । प्रारम्भ के पहले दो-दो मिनट के मां एवं गुरुवर जी के जयकारे कु.साधना विश्वकर्मा एवं कु. सलोनी ने लगाए हजारों मां के भक्तों ने एक साथ बैठकर आरती संपन्न की समापन के पश्चात चिंतनों का संचालन जिला सचिव सुरेश राय ने किया चिंतनों की प्रथम कड़ी में टीम प्रमुख प्रवीण मिश्रा ने कहा कि मानव को ऊर्जा एवं चेतना से परिपूर्ण होना चाहिए यह तभी संभव है जब हम नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त रहकर मां की साधना करेंगे..
अगली कड़ी में महिला मोर्चा की ब्लॉक संगठन मंत्री बहन प्यारी बाई ने कहा कि समाज सुधार में महिलाओं की अहम भुमिका होनी चाहिए बहने आगे आयेंगी तो संगठन के माध्यम से समाज सुधार में और परिवर्तन आएगा। अगली गली में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चित्रा राजपूत ने कहा कि हमारा संगठन नारी शक्ति को जगाने का काम कर रहा है आज यही कारण है कि दमोह जिले में सैकड़ों बहनों ने हजारों परिवारों को नशा मुक्त कर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने कहा कि श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में आज नशा मुक्ति शराब आंदोलन में सैकड़ो नहीं 2000 से अधिक स्थानों पर संगठन द्वारा नाजायज शराब की खेपें पकड़ाई गई है और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा हमारा संकल्प है दमोह नहीं पूरे मध्य प्रदेश को नशा मुक्त करना।
संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी ने बताया कि संगठन द्वारा किए जा रहे छोटे एवं बड़े धार्मिक अनुष्ठान जैसे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठों के माध्यम से लोगों को जगाने का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में भव्य स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ तेंदूखेड़ा के ग्राम सलैया माल में 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न श्री सौरभ द्विवेदी जी का शुभ आगमन हो रहा है इस कार्यक्रम में आप सभी सा परिवार सादर आमंत्रित हैं अंतिम कड़ी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि धार्मिक आस्था का केंद्र पूरे विश्व में चेतना का संचार करने वाले पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में सन् 15/04/1997 से अनवरत अनंत काल के लिए चल रहे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का संगठन द्वारा 15 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अंतिम कड़ी में उपस्थित सभी मां भक्तों का आभार प्रकट ब्लॉक अध्यक्ष भुजबल सिंह जी ने किया।
टीम उम्मीद का 22वा साप्ताहिक स्वच्छता सम्पन्न
दमोह। शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल की नियुक्ति की समय सीमा पूर्ण हो गई है। उनको कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। हरीश ने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए लगातार प्रयास किए, टीम उम्मीद बनाकर स्वच्छता के 22 सप्ताहिक अभियान चलाकर एक मिसाल कायम की। शहर के प्रमुख चौराहों का निर्माण कार्य हुआ और रंग रोगन के साथ सौंदर्यकरण भी हुआ। दमोह का पहला स्वच्छता गीत मत करो ना यार बनाकर लोगों को जागरूक किया। शहर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर टीम उम्मीद के अपने साथियों के साथ मिलकर 22 वा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान बेलाताल अटल पार्क में चलाया गया। जिसमे हरीश पटेल ने जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के प्रति आभार व्यक्त किया।  22 वे स्वच्छता अभियान मे टीम उम्मीद के राकेश राठौर, शिवम सोनी, महेंद्र सिंह लोधी,धर्मेंद्र सोनी,अभिलाषा पांडेय,नीलम सैनी, सरिता सैनी, देवांश सैनी, जितेंद्र अहिरवाल,महेंद्र ताम्रकार,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव सेडमेप जिलााधिकारी पीएन तिवारी व नगर पालिका कर्मी उपस्थित रहे। उम्मीद के सभी साथियों ने उनके कार्यकाल की समाप्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकला.. दमोह नगर में  राष्ट्र सेविका समिति ने वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन निकाला जिसमें बड़ी संख्या में दमोह जिले के सभी खंडों से महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता क्लीं राय जी के उद्बोधन से हुई, चैत्र प्रतिपदा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना, उद्देश्य व कार्यशैली पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक ही नहीं आत्मिक रूप से सशक्त व संस्कारित मातृ शक्ति का निर्माण जो राष्ट्र के लिए निष्ठापूर्वक समर्पण कर सकें। समिति नारी को भक्ति, शक्ति , युक्ति से सुसज्जित करती है, उनमें मातृत्व, कर्तृत्व और नेतृत्व की शक्ति भरती है।आज की चुनौतियों में पश्चिमी अंधानुकरण से संस्कारों का क्षय सर्वाधिक चिंताजनक है। नारी के जागने से ही राष्ट्र जागेगा। जागरूक और दृढ़ नारी ही संस्कारों के साथ संगठन की क्षमता रखती है। उन्होंने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए, आह्वान किया कि स्वयं की सनातन नित्य सत्ता को अनुभूत करते हुए, श्रेष्ठ लक्ष्य का निर्धारण करें, व प्राप्त समय, ऊर्जा और संसाधनों का सदुपयोग करें।

 संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से होते हुए बस स्टैंड, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कीर्ति स्तंभ से होते हुए बैंक चौराहा विवेकानंद चौराहा अंततः सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में समापन हुआ। पूरे मार्ग पर जगह-जगह संचलन का स्वागत किया गया, नगर वासियों ने फूल बरसाकर सेविकाओं का अभिनंदन किया,  पथ संचलन में घोष दल और ध्वजा थामे सेविकाओं ने अनुशासित ढंग से कदमताल किया उन्होंने एकता नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, परंपरागत गणवेश में मार्च करती सेविकाओं ने समाज में संगठन ,संस्कृति और सेवा का संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती समीक्षा बजाज विद्यालय संचालिका (शाइनिंग स्टार विद्यालय), मुख्य वक्ता श्रीमती क्लीन राय (सागर जिला बौद्धिक प्रमुख प्रांत सह मंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल) एवं राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यालय प्रमुख मेघा ताम्रकार विभाग शारीरिक प्रमुख हिमांशी कुशवाहा एवं जिला कार्यवाहिका श्रीमती सविता उपाध्याय की उपस्थिति रही।
कुण्डलपुर में सिद्धों की आराधना, 128 अर्घ चढ़ाए
 दमोह।  सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में विश्ववंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बड़े बाबा के आंगन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। विधानाचार्य संजय भैया मुरैना, अरुण भैया कटंगी के निर्देशन में ब्र. सचिन भैया ब्र. सौरभ भैया पूर्णायु जबलपुर के सानिध्य में संगीतकार सुनील जैन कोटा के संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच विधान के चौथे दिन 128 अर्घ समर्पित किए गए। विधान पुन्यार्जक परिवार श्रेष्ठी चंद्रकुमार विजयकुमार संचित जैन मुक्ता ड्रेसेस परिवार चिरमिरी छत्तीसगढ़, सौधर्मेंद्र चंद्रकुमार सविता जैन, ध्वजारोहण कर्ता विजय जैन तिथि वेदिका सहित विधान में सम्मिलित सभी श्रद्धालु भक्त अत्यंत भक्ति पूर्वक नृत्य करते हुए प्रत्येक अर्घ समर्पित कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, आदि करने का सौभाग्य श्रीमती मेवा देवी चंद्रप्रकाश महेंद्र जयकुमार जैन परिवार कोटा, सम्यक जैन कोमलचंद संदीप जैन सागर, श्रीमती कमलेश राहुल रश्मि चौधरी मेडिकल परिवार ललितपुर, संजय अक्षय मानिक जैन शाहदरा दिल्ली, आशीष सौरभ संजय जैन एटा, अमित मनुज श्रीपाल जैन गन्नौर गुप्तिधाम ,ऋषभ नाथूलाल जैन जबलपुर, एकांत जैन ममता डॉ.स्वाति निखिल कक्का जी परिवार अशोकनगर, अमित कुमार जैन सागर, डालचंद आशीष अक्षय समय जैन शाहपुरा, राजकुमार चक्रेश जैन मोदी गुरसराय, अंश विक्की क्रांति नेहा मुलायमचंद जैन परिवार भोपाल, चक्रेश अभिषेक अंकित जैन पिपरई, शुभम अमित आकाश जैन शामली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं भक्तामर दीप अर्चना में भक्त भक्ति में झूम उठे।

Post a Comment

0 Comments