Header Ads Widget

जबेरा कालेज को स्नातकोत्तर बनाने की मांग को लेकर NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जबेरा कालेज को स्नातकोत्तर बनाने की मांग तेज

दमोह जिले के जबेरा स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उन्नत करने की मांग को लेकर छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण राय ने बताया कि जबेरा  कालेज में जबलपुर जिले के कटंगी से लेकर जबेरा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर घटेरा, नोहटा, तेजगढ़ और अलोनी तक के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों की लगातार मांग रही है कि कालेज में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएं।
 अन्य छात्रों का कहना है कि यदि महाविद्यालय में एमए, एमएससी और एम.कॉम जैसे पाठ्यक्रम शुरू होते हैं, तो क्षेत्र के गरीब और दूरदराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दमोह या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में आर्थिक और भौगोलिक कारणों से कई छात्र आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि जबेरा कालेज को शीघ्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्नत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री तथा अन्य संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी सहित अनेक छात्र-छात्राओ की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments