Header Ads Widget

ज़िला अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन, 8 से तीन चरणों में आंदोलन.. केक काट कर मनाया वर्ल्ड बॉस का जन्मोत्सव.. प्यासी मंदिर परिसर में राम लला जू स्थापना.. जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न..

 ज़िला अध्यापक शिक्षक संयुक्तमोर्चा का गठन 

 दमोह। स्थानीय जे पी बी विद्यालय में समस्त अध्यापक शिक्षक संगठनों की आवश्यक बैठक मे प्रांतीय आह्वान पर ज़िले में भी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया l संयुक्त मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ मोहन सिंह आदर्श ने बताया कि आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि,नवीन शिक्षा संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और  माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय टी ई टी  के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन चरणों के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया  l 
जिसमे प्रथम चरण में 8 अप्रैल द्वितीय चरण 11अप्रैल एवं 18 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को ज़िला स्तरीय एक दिवसीय धरना कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सामने महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित किया जाएगा l जिसमे सभी अध्यापक शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है l  बैठक में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के ज़िला अध्यक्षों व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मातृ शक्ति ने भी हिस्सा लिया l
केक काट कर मनाया वर्ल्ड बॉस का जन्मोत्सव 
दमोह। चैत्र माह की पूर्णिमा पर  भगवान वर्ल्ड बॉस श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को जहां पूरे देश में बड़े ही उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया जाता है वहीं दमोह के फुटेरा वार्ड दो स्थित दक्षिण मुखी वर्ल्ड बॉस हनुमान मंदिर में भी बड़े ही धूमधाम के साथ भक्तों के द्वारा वर्ल्ड बॉस हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुबह वर्ल्ड बॉस हनुमान जी का पूजन अभिषेक हवन किया गया जिसके बाद महा आरती की गई वहीं शाम को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व महा आरती का आयोजन वर्ल्ड बॉस हनुमत सेवा समिति के द्वारा किया गया..
 जहां आरती में 27 किलो लड्डू का भोग लगाया गया वहीं शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा में सम्मिलित चलित झांकी के द्वारा वर्ल्ड बॉस हनुमान जी के जन्मोत्सव का केक काटा गया  हनुमत सेवा समिति व अग्रवाल समाज के द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में संपूर्ण पूजन पाठ संपन्न हुआ सारे दिन में हजारों की संख्या में भक्तों ने वर्ल्ड बॉस हनुमान जी के जन्मोत्सव पर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंगलवार 7 अप्रैल को विशाल भंडारा व कन्या भोजन का आयोजन किया जावेगा। 
प्यासी मंदिर परिसर में राम लला जू स्थापना
दमोह श्री देव श्यामलाधीश प्यासी मंदिर परिसर में अयोध्या जी की तर्ज पर रामलला सरकार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मंत्र उच्चारण के साथ की गई
इस अवसर पर प्रमुख यजमान डॉक्टर केदार नाथ शर्मा परिवार मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भगवती श्रीवास्तव एडवोकेट पंडित विनोद चौबे बृजमोहन दीक्षित चेनपुरिया भागीरथ शास्त्री पंडित अरुण दीक्षित की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन संपन्न हुआ ।
जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न
दमोह। जनगणना के आगामी चरणों को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संपूर्ण जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में जनगणना की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी और राज्य जनगणना निदेशालय की मोना चौहान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों ने जनगणना के पहले चरण की संवेदनशीलता और डेटा की शुद्धता पर विशेष जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments