मंत्री राहुलसिंह पहुँचे CM जन सेवा शिविर में..आज भी लगेंगे शिविर, भाजपा किसान मोर्चा निकालेगी पदयात्रा.. पथरिया के पूर्व विधायक का सम्मान.. जबेरा में जाम से छात्र छात्राएं परेशान.. सिंग्रामपुर से शिवपुर यात्रा बस रवाना.. संध्या शुक्ला का झलौन आगमन आज..
मंत्री राहुलसिंह पहुँचे मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में
दमोह। शासन द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत जिले में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में वेयरहाउस एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष ;कैबिनेट मंत्री दर्जा राहुल सिंह ने ग्राम पंचायत कनिया घाट पटी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आम जनता के समक्ष सरकार की मूलभूत सुविधाओं योजनाओ के बारे में लोगों को जागृत करते हुए व समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से निराकरण के लिए कहा।
उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में अधिकारियों द्वारा हर पंचायत में शिविर लगाकर जन समस्याओं का निवारण हो सके। इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।ग्रामीणों द्वारा बढ़.चढ़कर इस अभियान में उपस्थिति दर्ज जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम दमोह गगन बिसेन मौजूद रहे।
आज आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी..
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिले में आज 21 सितम्बर को शिविरों का
आयोजन किया जायेगा। इसके तहत जनपद पंचायत दमोह में कुअरपुरा खडेरा खामखेडा
खेरुआ गुजी बासनी सोमखेड़ा कला। जनपद पंचायत पटेरा में गाडाघाट गाता धनगुवा
हरपालपुरा हिनौती। जनपद पंचायत हटा में कचनारी पाली पिपरिया किरऊ
मडि़यादो। जनपद पंचायत बटियागढ़ में गजबरखेरा चेनपुरा दलपतपुरा बटियागढ।
जनपद पंचायत पथरिया में किशुनगज खैजरा लखरोनी पिपरिया छक्का बकैनी
मेहलवारा। जनपद पंचायत जबेरा में चिलोद डूमर बम्हौरी मानगढ़ मनगुवा मानगढ़
सिमरी जालम। जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा में पिडरई पाँजी पोड़ी बासी मोहद
हरदुवा हाथीघाट। नगर पंचायत तेंदूखेड़ा में वार्ड नं 6 सुभाष चंद्र बोस
वार्डए वार्ड नं 7 शिवाजी वार्ड में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर
पालिका दमोह में वार्ड नं 4 संजय वार्ड वार्ड नं 7 रानी अवंती वार्ड। नगर
पंचायत पटेरा में वार्ड नं 6 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड वार्ड नं 7 विनोवा
भावे वार्ड। नगर पंचायत पथरिया में वार्ड नं 6 महावीर वार्डए वार्ड नं 7
महात्मा गांधी वार्ड। नगर पालिका हटा में वार्ड नं 3 संजय वार्ड तथा नगर
पंचायत हिण्डोरिया में वार्ड नं 3 राजीव गांधी वार्ड में शिविर आयोजित
होंगे।
सेवा सप्ताह में भाजपा किसान मोर्चा निकालेगी पदयात्रा
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की
गई बैठक का विषय 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक
खेती को लेकर दमोह विधानसभा में पदयात्रा किसान बंधुओं को प्रेरित करने
के लिए निकलेगी, यह पद यात्रा दमोह विधानसभा के विभिन्न गांव से होते हुए 2
अक्टूबर को इमलिया मैं बृहद आमसभा के साथ पदयात्रा का समापन होगा।
बैठक
में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नर्मदा एकता जी,
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल , जिला मंत्री संजय
यादव , मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, सह प्रभारी शिव शंकर कुशवाहा ,
भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल महामंत्री, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन , आई टी सेल संयोजक रिकू
गोस्वामी की उपस्थित रही, बैठक का आभार किसान मोर्चा के महामंत्री
शैलेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया, बैठक मैं समस्त पदाधिकारियों
कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।
पूर्व विधायक लखन पटेल का इमलिया घोना में सम्मान
दमोह।
पथरिया के पूर्व विधायक लखन पटेल ने सोमवार को पथरिया में सघन जन सम्पर्क
के दौरान नव गठित इमलिया पँचायत पहुंच कर पँचायत के सरपंच कृष्णा महेश
कुर्मी द्वारा द्वारा सम्मान और अभिनंदन समारोह में शिरकत की, दरअसल नई
पँचायत का गठन पूर्व विधायक लखन पटेल के प्रयासों से हुआ था, इस कारण ग्राम
वासियों ने स्नेह पूर्वक पूर्व विधायक का सम्मान समारोह किया था।
बांसा, नंदरई और इमलिया जनसंपर्क के दौरान ही इमलिया के स्कूल का निरीक्षण
भी किया, बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में उनका अभिवादन किया और अंग्रेजी भाषा
की कवितायें सुनाई और पाठ्यक्रम से सम्बंधित प्रश्नों के जबाव दिया। पूर्व
विधायक श्री पटेल ने छोटे बच्चों से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम
पूछा तब बच्चों ने मुख्यमंत्री का नाम शिवराज मामा बताया, प्रधानमंत्री का
नाम पूछने पर श्री नरेंद्र मोदी जी का नाम बताया। बच्चों से स्कूल की जुड़ी
समस्याओं पर की तो बच्चों ने शाला की बाउंड्री बनाने की मांग की, जिस पर
उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस विषय पर प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान उनके साथ पथरिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ खिलान अहिरवार,
उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उदय पटेल, पथरिया मण्डल के उपाध्यक्ष महेंद्र बांकडा,
झब्बू सिंह, जिला भाजयुमो शोध, नीति और प्रशिक्षण प्रभारी अंकित पटेल,
किसान मोर्चा महामंत्री ब्रजेश पटेल, टीकाराम पटेल आदि कार्यकर्ताओं की
उपस्थिति रही।
जबेरा में जाम से छात्र छात्राएं घण्टो लेट पहुचती स्कूल
दमोह । जबेरा की यातायात व्यवस्था बदहाल है। यहां पर ट्राफिक के कोई नियम नहीं है। न ही स्कूल समय में कोई पुलिसकर्मी मौजूद रहता है।पुलिस
को सूचित करने के बाद भी वह इसे व्यवस्थित करने कोई अभियान नही चलाती।
जबेरा मुख्य सड़क से कोरता की ओर जाने वाली सड़क प्रतिदिन घण्टो जाम लगा रहता
है जिससे स्कूल जाने वाली छात्र छात्राओं एवम आम राहगीरों को बड़ी परेशानी
का सामना करना पड़ता हैं।जहां छात्र छात्राएं अपने घर से स्कूल और स्कूल से
घर घण्टो लेट पहुंच पाती है ।वही राहगीर ट्रैफिक में फंसकर रह जाता है
विगत दिवस एक कोरता से स्वास्थ्य केंद्र जा रही एम्बुलेन्स भी इस ट्रैफिक
में फंसकर रह गई । जिसके पीछे जबेरा पुलिस द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल हेतु कोई
प्रयास नही किया जाता।
वही सड़क किनारे बनी दुकानों ने अपने चबूतरे
प्रतिदिन बढ़ाये जा रहे है। जिस पर भी प्रशासन का ध्यान नही जाता वही वाहन
मालिक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े रखते है जिससे सड़क सकरी हो जाती है ।लोगो का
कहना हैं कि सड़क किनारे लगने वाले वाहनों को बाड़ा तालाब के समीप खड़ा किया
जाए ।वही जो चबूतरे बढ़ गए है उन्हें प्रशासन द्वारा हटाया जाए । वही मनचले
स्कूल छूटते समय इतनी तेजी से अपनी टू व्हीलर निकालते है कि पैदल राहगीर
भी घबरा जाते है । उन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाए। इन पर शीघ्र कोई
नियंत्रण नही किया जाता तो कोई भी बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। ज्ञात
हो कि इस सड़क पर तीन तीन स्कूल है ।और यही से कई गांव के जाने रास्ता भी
है।
सिंग्रामपुर से शिवपुर के लिए धर्म प्रभाव यात्रा बस रवाना
दमोह।
जैन समाज धर्म बंधुओं द्वारा सिंग्रामपुर से शिवपुर महाराष्ट्र के लिए
विशेष बस द्वारा 3 दिन की मंगलमय यात्रा कि राबना की गई।
जहां पर 108
महामुनिराज विद्यासागर महाराज जी विराजमान के दर्शन प्राप्त करने साथी
मुक्तागिरी एवं तीर्थ दर्शन एवं अन्य तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन प्राप्त
होंगे ग्राम की सभी लोगों द्वारा उत्साह के साथ बस एवं तीर्थ यात्रियों को
रवानगी दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला का झलौन आगमन आज दमोह। भगवती
मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त
तत्वाधान में दमोह जिले की तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम झलौन में 24 घंटे का
अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का जिला स्तरीय का आयोजन का समापन 21 सितंबर
को संपन्न होने जा रहा है
जो समाज कल्याण, जनकल्याण, आत्म कल्याण एवं जन जन
के कल्याण के हितार्थ किए जा रहे हैं। समापन की बेला में भारतीय शक्ति
चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहिन संध्या शुक्ला एवं
भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू
भैया जी का शुभ आगमन झलौन में हो रहा है। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया
प्रभारी आनंदी रजक द्वारा दी गई।
उर्दू स्कूल में हुआ स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन दमोह।
कौशल विकास एवं उद्यमिता स्वरोजगार की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में डॉ.आलोक सोनवलकर, श्रीमती
अरूणा तिवारी, श्रीमती वंदना सोनी, आर.जी चौधरी, डॉ.नाजिर खान, श्रीमती
प्रिंसी जैन का मार्गदर्शन छात्र-छात्राओं को मिला।
स्वावलंबी भारत अभियान
के जिला समन्वयक ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ कैसे स्वरोजगार में स्वाबलंबी बनाया जा
सकता है एवं स्वदेशी का भाव भी स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर
स्वरोजगार स्थापित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
0 Comments