मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर आयोजित
दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुआ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविरों का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी बीएल सिंह ने बताया नगरीय क्षेत्र के चैनपुरा प्राथमिक शाला में सिविल वार्ड 1 बजरिया वार्ड 5 एवं 6 द्वितीय शिविर धर्मपुरा एवं बजरिया 4 में आयोजित हुआ। जिसमें भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित की योजनाओं के लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के आवेदन लिए गए।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत पहले चरण में हितग्राहियों के आवेदन लिए जाएंगे एवं उनके आवेदनों को संबंधित विभागों के पोर्टल पर दर्ज करा कर उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा। दोनों जगहों के शिविरों को मिलाकर लगभग पीएम स्वा.निधि योजना के 5 हितग्राहीए वृद्धावस्था पेंशन के 4 हितग्राही विवाह सहायता के 3 हितग्राही एवं आवास योजना के 16 हितग्राहियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान तहत आज भी होगे शिविर. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिले में 20 सितम्बर को शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत जनपद पंचायत दमोह के ग्राम आखखेड़ा इमलिया लाजी कनियाघाट पटी गुवारी तेजगढ़ खुर्द नोनपानी रामगढ। जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम छोलदुवाय दतिया देवडोगरा देवरी रतन बिल्गुवान।जनपद पंचायत बटियागढ़ के ग्राम अगारा फुटेरा कला बम्होरी लिडाई बासिया भिलोनी। जनपद पंचायत हटा के ग्राम पठा बिजवार शिवपुर हरदुआ सड़क। जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम कुमेरिया झागर पिपरयिा चम्पत बरधारी बोबई। जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा के ग्राम जामुन खेड़ा तारादेही माल मुहरा समदई हिनौती। जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम इमलिया मानगढ़ रीछई रौड़ सगरा आदि ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार नगर पालिका दमोह के वार्ड नं 02 रानी दुर्गावती वार्ड वार्ड नं 03 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, वार्ड नं 21 भारत वार्ड वार्ड न 29 नरसिंह वार्ड। नगर पालिका हटा के वार्ड नं 02 रामगोपाल जी वार्ड। नगर पंचायत तेंदूखेड़ा के वार्ड नं 05. महाराणा प्रताप वार्ड। नगर पंचायत पटेरा के वार्ड नं 05 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड। नगर पंचायत पथरिया के. वार्ड नं 05 भीम अम्बेडकर वार्ड एवं नगर पंचायत हिण्डोरिया के वार्ड नं 02 नेहरू वार्ड में शिविरों का अयोजन किया जायेगा।
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया
दमोह। नगर के शिव पार्वती मंदिर के प्रांगण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया गया। 17-18 सितंबर 1857 को, अंग्रेजों से हुए दमोह जिले के महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, दमोह के सूबा नरसिंहगढ़ के मराठा सूबेदार पं रघुनाथराव करमरकर रामचंद्र फडणवीस को अंग्रेज मेजर किनकिनी के नेतृत्व में जबलपुर से आई 11 वीं इन्फेंट्री पैदल सेना ने शाहगढ़ के राजा बखतबलि के सैनिकों का पीछा करते हुए नरसिंहगढ़ पर धावा बोल दि़या था, किले में शरणागतोन्न को हवाले करने की मांग की गई थी, दीवान पं अजबदास तिवारी ने सलाह दी की शरणागत को दुश्मन के हवाले नहीं किया जाये, उनके निश्चय को मान कर अंग्रेजी फौज से युद्ध के लिए ललकारा गया, कुछ सैनिक पीछे से भेजे गए, परंतु दुश्मन संख्या में जियादह थे, अंग्रेज फौज में किले पर तोपडारी से हमला कर दिया, किले के एक बुर्ज को तोड़कर अंग्रेजी फौज अंदर घुस गई, इस दौरान गुप्त मार्ग से शरणागत सैनिकों को बरखेड़ा तरफ से बाहर निकाल दिया।
अंग्रेज मेजर किनकिनी को शरणागत ना मिलने से क्रोधित होकर सूबेदार पं रघुनाथ राव को व रामचंद्र फांसी दे दी, भारी मारकाट के बीच पं अजब दास तिवारी सदल सैनिकों को पकड़ लिया गया, व 18 सितंबर को सुबह एक नाले के किनारे कोह के वृक्षों से टांगबकर फांसी दे दी गई। अंजन तिवारी के साठ बुंके 18 परिजन भी फांसी चढ़ा गए जिनमे दुधमुहे बच्चे भी थे, अंग्रेजो के द्वारा ऐसे हत्याकांड की मिसाल कहीं नहीं मिलती। इतिहासकारों ने दमोह के स्वतंत्र समर पर बहुत कम अपनी कलम चलाई है, यह भीषण मारकाट भरी लड़ाई रानी झांसी के बलिदान के भी पहिले की हैं। शहीदो का व परिजनों का स्मरण कर पं विद्यासागर पांडे ने मुक्त कंठ से गाथा सुनाई। कार्यक्रम में पं रघुनाथ राव के वंशज पं दिवाकर करमरकर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनिल वैष्णव, गोपाल वैष्णव, छुट्टू अनुराग यादव, अनिकेत यादव, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, गणेश सिंह, विजय बिदोल्या, राकेश दूबे, नंदराम दूबे, कपिल दूबे, आलोक शर्मा, स्वतंत्र गौतम, महेंद्र दूबे, सचिन हजारी, भारत हजारी, देवेंद्र तिवारी सहित गणमान्य नागरिक की उपस्थित रहे।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की हड़ताल का तीसरा दिन
दमोह। संघ
के प्रांतीय आवाहन पर 13 सितंबर से संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनिश्चितकालीन
हड़ताल चल रही है मध्यप्रदेश के तीन लाख अध्यापक शिक्षक साथी पुरानी पेंशन
बहाली क्रमोन्नति पदोन्नति समयमान वेतनमान नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता
जैसी अनेक मामलों को लेकर आंदोलित हैं और मध्य प्रदेश सरकार से गुहार लगा
रहे हैं कि हमारी मांगे अतिशीघ्र पूर्ण करें परंतु सरकार के द्वारा हमें
केवल तारीख पे तारीख प्रदान की जा रही हैं परंतु इंसाफ नहीं मिल रहा। सभी
शिक्षक साथी मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी
से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं कि हमारी
मांगे पूरी करें एवं हमारे बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पुरानी पेंशन लागू करें
ताकि हम अपने भविष्य की ओर से सुरक्षित हो जाएं यदि हम नौनिहालों का
भविष्य संवार रहे हैं। प्रदेश एवं देश की आधारशिला मजबूत कर रहे हैं तो
सरकार हमारी छत कमजोर क्यों कर रही है अतः सरकार से निवेदन है हमारी पुरानी
पेंशन एवं सभी मांगे पूरी करे।
चित्रकला वाद.विवाद निबंध प्रतियोगिता शिविर संपन्न
दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं श्रीमती रेणुका कंचन प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री अम्बुज पाण्डेय जिला न्यायाधीश सचिव के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल मागंज वार्ड वीर दुर्गादास एवं केशवराम पाण्डेय कन्या उच्चतर माण् विद्यालय एवं शासकीय उर्दू स्कूल में हिन्दी दिवस सप्ताह पर चित्रकला निबंध वाद.विवाद प्रतियोगिता लैंगिक अपराधों के संबंध में जागरूकता एवं बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता एवं उनके संरक्षण के लिये विधिक साक्षरण्ता शिविर एवं संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर में श्री राम मनोहर सिंह दांग न्यायिक मजिस्टेट श्रीमती गुन्ता डांगे जिला विधिक सहायता अधिकारी शासकीय वीर दुर्गादास हाई स्कूल से प्राचार्य श्रीमती अनीता चौधरी शासकीय केशवराम पाण्डेय स्कूल के प्राचार्य एवं शासकीय उर्दू विद्यालय से प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर अन्य शिक्षकगण एवं छात्रध्छात्रायें उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र.छात्राओं को संबोधित करते हुये पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी इसके साथ ही गुड टच एवं बेड टच के बारे में छात्राओ को जानकारी दी गई साथ ही छात्र.छात्राओं को सतर्क और सावधान रहने हेतु किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिये गये लालच में आकर विश्वास न करने हेतु प्रेरित किया गया तथा परिचित या अपरिचित व्यक्ति द्वारा की जा रही गलत गतिविधियों की जानकारी गुरूजन एवं माता.पिता के संज्ञान में लाने हेतु सलाह दी गई तथा माता.पिता द्वारा बच्चों के साथ हो रहे अपराधों के विरूद्ध शतर्क रहने हेतु दी जाने वाली रोक.टोक का प्रायः बच्चे विरोध करते है जिसे न मानकर बच्चे घटनाओं के शिकार हो जाते है ऐसी दशा में अपने माता.पिता द्वारा दी गई सलाह और समझाईश पर अमल करना चाहिये। इसी तरह सीएम राइज विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तहसील समिति हटा में चित्रकला वाद.विवाद हिन्दी निबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
.jpeg)


0 Comments