आज जनसुनवाई में 105 आवेदन आये
दमोह। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने सुना। उन्होंने आवेदन देने वालों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना तथा सबंधित अधिकारियों को समस्याओं.शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण करने निर्देश दिये। जनसुनवाई में आज 105 आवेदन आये। जनसुनवाई में एडीएम नाथूराम गौड़ ने सहभागिता निभाई।
जिला पंचायत में स्थायी समितियों का गठन आज
दमोह। जिला पंचायत में स्थायी समितियों के गठन हेतु सदस्यों का निर्वाचन करने के लिये पीठासीन अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यवाही संपन्न कराने हेतु अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी स्थायी समिति निर्वाचन नाथूराम गौड़ ने अधिकारीए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। तहसीलदार विकास अग्रवाल पर्यवेक्षक अनिल दुबे जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहायक परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह लेखापाल आर के नामदेव तकनीकी सहायक आशीष गुप्ता सहायक ग्रेड.2 साधना जैन सहायक ग्रेड.3 हरगोविंद अहिरवार कम्प्यूटर आपरेटर भूपेन्द्र परिहार तथा बालकृष्ण कुमार और प्रदीप मिश्रा की ड्यूटी लगाई है।
अपाक्स संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दमोह। अपाक्स
संगठन जिला दमोह द्वारा अपनी समस्त मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष महमूद सिद्वीकी ने बताया कि राज्य
शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के सीधी भर्ती में अनुसूचित जातियों/
अनुसूचित जनजातियों के बैकलॉग के निर्धारण हेतु समिति गठित की गई है। मप्र
शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 21 जुलाई 2022 में स्पष्ट
निर्देश है कि विशेष भर्ती अभियान में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के
साथ अन्य पिछड़े वर्गो को भी शामिल किया जाएं। साथ ही शासन के द्वारा जारी
पत्र दिनांक 3 जुलाई 2019 के द्वारा प्रत्येक विभाग के अधीन गठित चयन,
साक्षात्कार समिति, पदोन्नति समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं
अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है।
गठित समिति में अपाक्स अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के साथ पिछड़े वर्गो का भी प्रतिनिधित्व करता है और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है इनको भी समिति में प्रतिनिधित्व दिया जाएं। ज्ञापन सौंपते हुए संगठन ने मांग की है कि सामान्य प्रशासन विभाग के उपरोक्त संदर्भित परिपत्र दिनांक 23.08.2022 में राज्य प्रशासनिक सेवा के सीधी भर्ती में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी बैकलॉग भर्ती का लाभ मिल सकें। इस हेतु गठित समिति में अपाक्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा नामित व्यक्ति को सदस्य के रूप में नामांकित किया जाना उचित होगा। भविष्य में इसी तरह बैंकलॉग के निर्धारण में अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों को तथा बैकलॉग के निर्धारण हेतु गठित होने वाली समितियों में अपाक्स संगठन को शामिल किया जाना अनिवार्य किया जावें। ज्ञापन सौपने वालो में जिलाध्यक्ष महमूद सिद्वाकी, जिला कोषाध्यक्ष लखनलाल नामदेव, जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनके चक्रवर्ती, तह.अध्यक्ष बाबू खान, ब्लाक अध्यक्ष सगीर खान, ब्लाक सचिव एनपी सोनी, विजय अहिरवार, संतोष नामदेव, विजय नामदेव, डीपी नापित, तरवर सिंह, बकील सिंह आदि की उपस्थिति रहीं।
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आज
दमोह। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक
आज बुधवार को शाम 7 बजे नवनिर्मित भगवान परशुराम सामुदायिक भवन, जिला
वाणिज्यकर कार्यालय के पास, सिविल वार्ड नंबर 6 में होगी। प्रवक्ता बीएम
दुबे ने बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ विप्र जनों की उपस्थिति में विभिन्न
बिंदुओं पर चर्चा होगी जिसमें विप्र बंधुओं से शामिल होने की अपील की गई
है।
हटा अनुविभाग के फतेहपुर बरी मार्ग पर केशर के पास एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला जिसकी सूचना आईटीबीपी के आरक्षक विकास चौबे के द्वारा इसकी सूचना हंड्रेड डायल को दी, साथ ही गांव की आशा कार्यकर्ता गीता रैकवार को बुलाया गया, जिसने देखा नवजात पूर्ण स्वस्थ्य है तत्काल ही शिशु को हटा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे गहन चिकित्सा कक्ष में रखकर स्वस्थ्य परीक्षण किया गया। डियूटी डा. उमाशंकर पटेल ने बताया कि शिशु स्वस्थ्य है फिर भी उचित देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।
मवेशियों को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक पलटा


0 Comments