लोहिया जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित.. पटेरा में श्री अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती मनाई.. हटा में करंट लगने से पुताई कर रही महिला की मौत.. जबेरा में स्कूली छात्रा को बस ने टक्कर मारी.. पथरिया कालेज में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 14 एवं 15 को..
दमोह। देश के प्रखर समाजवादी चिंतक विचारक रहे डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दमोह त्रिमूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर दमोह सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज माणिक सचदेवए पार्षद विक्रांत गुप्ता सुनील डब्बू जैन मंडल अध्यक्ष पवन तिवारीए अनुज बाजपेई त्रिपाल सिंह प्रीतम चौकसे भागीरथ पटेल महेंद्र सिंह धनंजय नागेश विमल असाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
पटेरा में श्री अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती
पटेरा। प्रतिवर्ष अनुसार
इस वर्ष भी श्री श्री 108 श्री अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती का समारोह
बड़े हर्षोल्लास के साथ समस्त स्वर्णकार समाज द्वारा मनाया गया। आयोजन में
विशाल शोभायात्रा श्री चंडी जी प्रांगण से प्रारंभ बस स्टैंड से पुराना
बाजार मरई माता होते हुए पुनः लौटकर श्री चंडी जी प्रांगण में समापन हुआ।
शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज के जेस्ट श्रेष्ठ नवयुवकों युवा महिला मंडल
बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा नगर में कई स्थानों पर स्वागत, श्री अजमीढ़ देव महाराज का जगह जगह है आरती पूजन किया गया। चंडी की
प्रांगण में स्वर्णकार बंधुओं ने अजमीढ़ जी महाराज जी की आरती पूजन किया
एवं प्रसाद ग्रहण किया।
करंट लगने से पुताई कर रही महिला की मौत
हटा। मडियादो
थाना के तिगरा गांव में बुधवार की दोपहर में 36 वर्षीय गौरा बाई लोधी की
मौत करंट लगने से हो गई। दोपहर में महिला घर पर ही दीपावली की साफ सफाई के
साथ दीवाल की छपाई पुताई कर रही थी उसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसे गंभीर
हालत में हटा अस्पाताल लाया गया।
जहां डा. द्वारा अथक प्रयास किया लेकिन
बाद में उसे मृत घोषित कर दिया, अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी
पुलिस को दी गई, पुलिस के द्वारा पंचनामा के लिए मडियादो पुलिस को सूचित
किया, मडियादो पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही के उपरांत गुरूवार को
पीएम होगा, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जायेगा।
जबेरा स्कूली छात्रा को बस ने टक्कर मारी..
दमोह।
जबलपुर रोड पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अपने गांव से
स्कूल जा रही कक्षा नौवीं की छात्रा तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे
उसका पैर फैक्चर हो गया इस दौरान वहां पर निकल रहे एसडीएम ने छात्रा को
अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस मैं कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाली बस को
जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तांवरी
ग्राम से जबेरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन के
लिए आ रही कक्षा नवमी की छात्रा प्रियंका अहिरवार 14 वर्ष को दमोह जबलपुर
स्टेट हाईवे पर भदर नाला जबेरा बाईपास के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने
टक्कर मार दी। जिससे छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो जाने के साथ वह सड़क पर
गिर पड़ी।
इसी दौरान तेंदूखेड़ा से जबेरा लिंक कोर्ट आ रहे एसडीएम अविनाश
रावत की नजर घायल छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपने बाहर को रुकवा कर
गाल छात्रों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया वही पुलिस को घटना की
जानकारी दी। जिस पर जबेरा थाना पुलिस ने बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0977 को
जप्त करके चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। इधर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में बीएमओ डॉ डीके राय द्वारा छात्रा को
त्वरित इलाज उपलब्ध कराए जाने के साथ जानकारी लगने पर तहसीलदार अरविंद यादव
और थाने का स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया।
पथरिया कालेज में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 14 एवं 15 को
दमोह। शासकीय
महाविद्यालय पथरिया का हिन्दी विभाग दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर 2022 को
अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन कर रहा है। उललेखनीय है कि इस महाविद्यालय
के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सेमीनार आयोजित होगा जिसमें
देष-विदेष के हिन्दी के विद्वान एवं साहित्यकार जुड़ेगे साथ ही देष के
विभिन्न विष्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्यापन कर रहे प्राध्यापक,
सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान तथा विद्यार्थी जुटेंगे। ‘‘भारतीय ज्ञान
परम्परा में मातृभाषा का महत्व‘‘ विषय पर आयोजित इस सेमीनार में प्रथम दिवस
उद्घाटन सत्र के साक्षी रहेंगे।
प्रो.उमेष कुमार सिंह, निर्देषक स्वामी
विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन योजना, उच्च षिक्षा विभाग भोपाल, प्रो चंदा बेन अध्यक्ष हिन्दी एवं भाषा विज्ञान विभाग, प्रो आनंद प्रकाष त्रिपाठी अध्यक्ष संस्कृत विभाग, प्रो0 बहादुर सिंह परमार प्राध्यापक
हिन्दी अध्ययन शाला एवं शोध केन्द्र छतरपुर डॉ. सरोज गुप्ता अध्यक्ष हिन्दी विभाग, कला एवं
वाणिज्य महाविद्यालय सागर तथा डॉ.लक्ष्मीचंद प्रोफेसर एवं अध्यक्ष राजभाषा
विभाग शासकीय एवं स्वषासी महाविद्यालय छिंदवाड़ा सेमीनार के
संयोजक डॉ अवधेष प्रताप सिंह व श्रीमती प्रियंका राजपूत ने बताया कि
सारस्वत एवं तकनीकि सत्र के मुख्य वक्ता के रुप में श्री सुरेष चंद्र शुक्ल
प्रवासी हिन्दी साहित्यकार नार्वे, डॉ0 राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ सहायक
प्राध्यापक हिन्दी सागर, डॉ विवेकानंद
उपाध्याय, काषी हिन्दू विष्वविद्यालय वाराणसी, डॉ.दीपक पाण्डेय, सहायक
निदेषक केन्द्रीय हिन्दी निदेषालय दिल्ली, डॉ नूतन पाण्डेय सह निदेषक
दिल्ली, डॉ विपुल कुमार गुजराल, केन्द्रीय विष्वविद्यालय गांधीनगर
महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ संध्या पिम्पलापुरे ने बताया कि उपरोक्त
विद्वानों के अतिरिक्त उक्त सेमीनार में क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च
षिक्षा सागर संभाग सागर डॉ जीएस रोहित, अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य
डॉ. केपी अहिरवार तथा दमोह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य,
प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान व हिन्दी के साहित्यकार भाग
लेंगे। इस आयोजन से जहां महाविद्यालय के न्दि विभाग को एक नई दिषा मिलेगी
वहीं दूसरी ओर पथरिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अनेक विद्वानों व
साहित्यकारों से साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। जिससे उनके भावी भविष्य हेतु
मार्ग प्रषस्त होगा।
0 Comments