Header Ads Widget

आंखों की सुरक्षा काजल से नहीं गाजर से करें- डॉ.राकेश राय.. जैन मिलन का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आज.. हटा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक.. बसपा प्रतिनिधि मंडल ने की पीड़ित परिवार की सहायता.. वन विभाग द्वारा घाट पिपरिया में कार्यवाही.. लिपिक संघ ने की कार्यवाही की मांग..

 आंखों की सुरक्षा काजल से नहीं गाजर से करें- डॉ.राकेश राय

दमोहविश्व दृष्टि दिवस का आयोजन श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिला चिकित्सालय दमोह में किया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश राय डॉक्टर सुधा राय एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। उनके  द्वारा जनमानस को नेत्र की सुरक्षा के जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश राय डॉक्टर सुधा राय डॉक्टर तंतुवाय सर्जन एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही उनके द्वारा जनमानस को नेत्र की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।  हमारी आंखें ईश्वर द्वारा दी हुई अनमोल उपहार है हमें हमें अपनी आंखों से प्रेम करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा करना चाहिए आंखों की सुरक्षा काजल से नहीं गाजर से करें। 
अपनी बाईं आंख बंद करके दाईं आंख से लगभग 20 फीट की दूरी से रखी वस्तु को देखें इसी तरह अपनी दाई आंख बंद करके बाई आंख से 20 फीट की दूरी में रखी हुई वस्तु को देखें यदि हमें कम दिखाई दे रहा है तो नेत्र रोग विशेषक से जांच कराएं इसी तरह हम अपने परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच कर सकते हैं यदि किसी बच्चे की आंख तिरछी है यह बच्चे की आंखों की पलक लटकी हुई है यह बच्चे को कम दिखाई दे रहा है तो उसी समय आंखों की जांच कराएं। डिजिटल डिवाइस जैसे कि मोबाइल व्हाट्सएप फेसबुक इत्यादि का अत्यधिक उपयोग ना करें अत्यधिक उपयोग से आंखों की नमीकम होने लगती हैं एवं आंखों में जलन एवं सिर दर्द आदि की शिकायत होने लगती हैं
 उससे बचाव के लिए हमें हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूरी में देखना चाहिए एवं उस अवधि में पलक को बार-बार झपकना चाहिए जिससे की आंखों में नमी बनी रहे हमारी आंखें अनमोल रत्न  है उसकी केयर करना चाहिए यदि कोई व्यक्ति शुगर से या ब्लड प्रेशर से पीड़ित है तो उसे समय समय में आंखों की जांच कराने चाहिए 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक व्यक्ति को  कचियाबिंद की जांच करानी चाहिए कांचियाबंद की बीमारी का समय से इलाज हो जाए तो हम अंधत्व बच सकते हैं। करीब 50 मरीजों का नेत्र परीक्षण लिया गया। 

जैन मिलन का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आज
दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जैन मिलन नगर शाखा द्वारा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर को सुबह 9 से 2 बजे तक जैन धर्मशाला श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में किया जा रहा है

 जिसमें सभी का नेत्र परीक्षण निशुल्क किया जाएगा साथ ही साथ नेत्र परीक्षण के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए उसी दिन चित्रकूट रेफर कर दिया जाएगा साथ ही साथ एक माह बाद चश्मा भी निशुल्क दिया जाएगा।शिविर में सम्मिलित हो निशुल्क नेत्र परीक्षण करवाने की अपील वीर सुधीर जैन बबलू, अध्यक्ष अतिवीर अरुण जैन मंत्री, वीर मुकेश जैन कोषाध्यक्ष, वीर जवाहर जैन उप कोषाध्यक्ष, शिविर प्रभारी वीर संजीव जैन, वीर अशोक जैन एवं समन्वयक अतिवीर राकेश जैन, अतिवीर दिनेश चौधरी है आयोजन समिति ने सभी से की है।

हटा विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
दमोह। हटा विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा मण्डल हटा की बैठक जैविक खेती हेतु किसानो के जागरूकता हेतु रखी गई है जिसमे जिला  भाजपा महामंत्री व हटा विधानसभा प्रभारी सतीश तिवारी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा एड हरिश्चन्द्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला मंत्री ब्रजेश दुबे, जिला सह मिडिया प्रभारी शिव शंकर कुशवाहा, किसान मोर्चा महामंत्री संतोष अठिया, हटा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष पल्या, पटेरा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता लालचंद खटीक, मंचसीन रहें
 भाजपा महामंत्री व हटा विधानसभा प्रभारी सतीश तिवारी ने कहा की गौ आधारित प्राकृतिक खेती व जल सरक्षण करना किसान के लिए वर्तमान मै बहूत आवश्यकता है, जल  हवा और भोजन के बिना जीवन संभव नहीं ठीक बैसे ही किसानों को जल गुड़वात्ता वाली भूमि के बिना आगे जीवन संभव नहीं। हर घर भोजन, हर घर जल, सबका पक्का मकान ये सबकी चिंता करने वाली सरकार भाजपा मोदी सरकार ही है जो इन सबकी चिंता के साथ लोगों उन सुविधा को मुहैया करा रही है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल ने  कहा की गौ आधारित खेती के लिए सबसे पहले हमें गौ माता का महत्त्व समझना होगा, हर घर मै गाय पालनी होंगी तभी तो गाय के गोवर से  जैविक  खेती करना संभव होंगी, केंचुआ, जैविक खाद की खेती को अपनाना होगा, स्वदशी संसाधनों को अपनाना होगा।
संचालन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक सौरभ नेमा ने किया, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र चौकरया, किसान मोर्चा हटा विधानसभा प्रभारी दिलीप पटेल, दिलीप खटीक, नगर कोसाध्यक्ष दिब्यांशु  बजाज, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रघुवीर खटीक, पूर्व जिला पंचयात सदस्य रणधीर दहिया, सतीश कुशमरिया, जनपद सदस्य कन्हैया पटेल, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मदियादो रतिराम पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल यादव, कुम्हरी मंडल अध्यक्ष जगदीश यादव, रणधीर दाहिया, गोविंद पटेल, रघुवीर खटीक, मानक लाल, तखत सींग, एवं समस्त हटा विधानसभा में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही। आभार किसान मोर्चा हटा नगर मण्डल अध्यक्ष सुशील सेलट ने किया।

बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को सहायता दी
दमोह। बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों जिला जोन प्रभारी अरविंद बौद्ध एवम पथरिया विधायक प्रतिनिधि कवीश सिंघई ने कुम्हारी-पटना पंचायत के गाता टोला में पीड़ित आदिवासी परिवार से भेंट की एवम उन्हें सहायता प्रदान की साथ ही उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया इसी दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पाया कि उस टोला में लगभग 45  आदिवासी परिवार निवास करते हैं जो शासन की योजनाओं एवम कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं कई परिवार बी पी एल सूची में दर्ज नहीं हैं किसी को आवास की सुविधा नहीं है पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है प्राथमिक शाला 2 किमी दूर  है रास्ते में जंगल है जिससे बच्चे जाने में डरते हैं जिस बच्चे की मृत्यु हुई है वह विकलांग था उस परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा पहले प्राप्त नहीं थी 
शासन ने खबर मीडिया में आने के बाद लीपापोती करने का प्रयास जरूर किया है 3 व्हीलचेयर भी नई उठाकर उनके घर सजा दी हैं जिनका कोई उपयोग भी नहीं हुआ है कोई बाहरी मीडिया या राजनीतिक लोग वहां पहुंचे जिसके लिए विधिवत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा पीड़ित परिवार को बहलाफुसला कर किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया गया है जल्द ही इस मामले में पथरिया बसपा विधायक द्वारा निरीक्षण किया जायगा एवम इनके न्याय के लिए संघर्ष किया जाएगा इस दौरान पूर्व जिला संगठन मंत्री दिनेश चौधरी, प्रदीप अहिरवार पूर्व जिला व्ही व्ही एफ संयोजक ,कनछेदी अहिरवाल सेक्टर अध्यक्ष आदि की उपस्थिति रही

वन विभाग द्वारा घाट पिपरिया व्रत में दो कार्यवाही
दमोह। वन विभाग की टीम द्वारा घाट पिपरिया व्रत अंतर्गत दो बड़ी कार्रवाई की गई है। बीट किला/ पंडा से अवैध उत्खनन एवं अवैध निकासी मारू जेसीबी की मदद स्थानों पर बंद कराया गया है। इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बहीद कुरेशी, वनरक्षक श्यामसुंदर अवस्थी, अजय अहिरवार, मजमा खान, रागिनी पाठक, मनीषा गौड़, एसएएफ स्टाफ विनोद, जयप्रकाश मिश्रा की उपस्थिति रही।
बादकपुर चौराहे से लगभग 7 किलोमीटर आगे कटनी मार्ग पर बंदी टेक पर बड़वा द्वारा बीएफ महेंद्र सिंह के के मार्गदर्शन तथा एसडीओ फॉरेस्ट ऋषि प्रजापति के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक वहीद कुरैशी एवं स्टाफ द्वारा एसएएफ स्टाफ की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इसी तरह घाट पिपरिया बीट के रिजर्व फॉरेस्ट कंपाउंड 95 में नए सिरे से किए जा रहे 5 हेक्टेयर भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की गई है। 

आवास निगम द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही- हजारी
दमोह। म.प्र.शासकीय लिपिकीय वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष राकेश सिंह हजारी द्वारा प्रबंध संचालक म.प्र.राज्य कर्मचारी आवास निगम भोपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया गया है कि कलेक्टर दमोह के पत्र क्रमांक 6068 दिनांक 14-10-2020 द्वारा नजूल की शेष बची हुई 07 एकड़ भूमि का आवंटन की प्रक्रिया नवीन नियमानुसार कार्यवाही करते हुये शीघ्र पूर्ण करें ताकि कर्मचारियों को भूखण्ड आवासीय योजना का लाभ प्राप्त हो सकें, किन्तु आवास निगम भोपाल द्वारा कलेक्टर दमोह के पत्र को नजर अंदाज करते हुये विगत 02 वर्ष हो जाने के बाद भी निगम ने भूखण्ड आवास योजना की शेष बची हुई भूमि की मांग से संबंधित कार्यवाही नहीं की गई जिससे शेष बचे हुये कर्मचारियों को इसके लाभ से वंचित होना पड़ रहा है, इस विषय को लेकर कलेक्टर दमोह द्वारा जिला स्तरीय कर्मचारी परामर्शदात्री समिति की बैठक आज 14 अक्टूबर को आयोजित बैठक में भी इस बिन्दु को रखा गया है। अब देखना है कि कब तक भूमि आवंटन की कार्यवाही पूर्ण होकर इसका लाभ शेष बचे हुये अधिकारियों कर्मचारियों को प्राप्त होता है।

Post a Comment

0 Comments