तेजगढ़ में ईमानदार बस कंडक्टर का सम्मान
तेजगढ़ । कलयुग में ईमानदार लोग भी अभी जिंदा है । इस कलयुग के समय में पैसों के
लिए भाई-भाई का बैरी हो चुका है, पर कुछ लोग आज भी ईमानदारी का परिचय देते
हुए रूपए वापस लौटा कर ईमानदारी की मिसाल कायम कर रहे हैं । ऐसा ही कुछ
देखने को मिला अनामिका बस सर्विस दमोह जो कि जबलपुर से दमोह आ रही थी तेजगढ़
में उतरते वक्त कॉलेज छात्रा दीपा चक्रवर्ती का पर्स गिर जाता है जिसमे
उसकी कॉलेज फीस 1820 रुपये रखी हुई थी जैसे ही वो घर आई तो पर्स गोल था उस
छात्रा ने तुरंत तेजगढ़ के शिक्षक ग़ौरी शोऐब पठान को कॉल किया और पूरी
जानकारी दी शिक्षक ने तुरंत बस कंडक्टर मुहम्मद तारिक खान का नम्बर प्राप्त
करके उनसे बात की उन्होंने तुरंत कॉल पर रहकर ही अभाना में बस रुकबाकर
केविन लाइट ऑन करबाके में पर्स को ढूंढा तो वह मिल गया और तुरंत रुपये
गिनकर बताया कि 1820 रुपये हैं कल सुबह बस आएगी तो आपको लौटा दूंगा ।
इस ईमानदारी पर प्रमोद सिंघई , ग़ौरी शोऐब पठान, अशोक जैन, कैलाश रैकबार व अमन यंग क्लब के युवा आरिफ़, सद्दाम बहादुर ने तेजगढ़ बस स्टेंड पर पुहुँचकर बस कण्डक्टर मुहम्मद तारिक खान और ड्राइवर सोनू खान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया ।
जबेरा पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
जबेरा। शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के
निर्देशन में एवं थाना प्रभारी इंद्रा सिंह के मार्गदर्शन में जबेरा थाने
में पदस्थ महिला प्रधानआरक्षक स्वाति तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश नामदेव ने
ग्राम कलेहरा पहुंचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में कलहेरा चौराहे में एक
चौपाल लगाई।
जिसमें ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया व नशा के
दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। लोगों ने भी बहुत ही उत्साह के साथ
पुलिस की बातों को सुना ब शपथ ली गई वोअब कभी भी नशा नहीं करेंगे व नशा से
दूर रहेंगे और लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेंगे। नशा मुक्ति
चौपाल में ग्राम कलेहरा के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पथरिया कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
दमोह। शासकीय महाविद्यालय पथरिया में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम दिन सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. लक्ष्मीचंद ने अपने बीज वक्तव्य “मातृभाषा कुछ जिज्ञासा कुछ प्रश्न“ पर अपने उद्बोधन में मातृभाषा पर जोर डालते हुए कहा कि स्थानीय बोलियों का संसार सिकुड़ता जा रहा है, इसलिए आवश्यक है कि बुंदेली जैसी बोलियों को लगातार मंच मिलना चाहिए जिससे प्रयोग में निरंतरता बनी रहे, अन्यथा यही पतन की कगार पर पहुंच जाएंगे।
दमोह। शासकीय महाविद्यालय पथरिया में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम दिन सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. लक्ष्मीचंद ने अपने बीज वक्तव्य “मातृभाषा कुछ जिज्ञासा कुछ प्रश्न“ पर अपने उद्बोधन में मातृभाषा पर जोर डालते हुए कहा कि स्थानीय बोलियों का संसार सिकुड़ता जा रहा है, इसलिए आवश्यक है कि बुंदेली जैसी बोलियों को लगातार मंच मिलना चाहिए जिससे प्रयोग में निरंतरता बनी रहे, अन्यथा यही पतन की कगार पर पहुंच जाएंगे।
डॉ नूतन पांडे ने अपने उद्बोधन में मातृभाषा में तकनीकी विषयों की शिक्षा देने पर जोर दिया। डॉक्टर दीपक पांडे ने कहा कि हिंदी अब बहुत तेजी से विश्व के अनेक भागों में प्रसारित हो रही है अध्ययन अध्यापन के साथ ही विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का प्रयोग गौरव का विषय है। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ लक्ष्मीचंद शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ दीपक पांडे नई दिल्ली एवं मुख्य अतिथि डॉ नूतन पांडेय नई दिल्ली थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या पिंपलापुरे ने अपने उद्बोधन में मातृभाषा के विकास पर प्रभाव डाला जबकि वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ विनय वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया सेमिनार के संयोजक डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने सेमिनार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
उल्लेखनीय है कि उक्त सेमिनार में देश विदेश के विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिवाली राठौर तथा डॉक्टर गजेंद्र नामदेव ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर खुदैजा परवीन अंसारी ने किया। मीडिया प्रभारी डॉ जगदीश प्रसाद अहिरवार ने बताया की दूसरे दिन भी सेमिनार में भारतीय ज्ञान परंपरा और मातृभाषा पर व्याख्यान तथा शोध पत्रों का वाचन होगा।
जिला परामर्श दात्री की बैठक संपन्न
दमोह। लंबे अरसे के बाद जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की उपस्थिति में आयोजित हुई, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितैषी विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग की परामर्श दात्री की बैठक का शीघ्र आयोजन करें तथा समस्याओं का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
दमोह। लंबे अरसे के बाद जिला परामर्श दात्री की बैठक कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की उपस्थिति में आयोजित हुई, प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितैषी विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वह अपने विभाग की परामर्श दात्री की बैठक का शीघ्र आयोजन करें तथा समस्याओं का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
लगभग 3 माह में जिला परामर्शदात्री की अगली बैठक होगी तथा लंबित प्रस्तावों पर चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। बैठक में सत्यनारायण तिवारी, राकेश हजारी, महमूद सिद्दीकी, केआर पांडे, कुंजबिहारी दुबे, प्रदीप स्वामी, मोहन आदर्श, सुरेंद्र सिकर्रा, गणेश दुबे, प्रमेंद्र जैन, विजय शर्मा, सुरेंद्र राय, प्रमोद अहिरवाल सहित विभाग प्रमुखों की मौजूदगी रही।
केएन गर्ल्स कालेज में युवा उत्सव संपंन
दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा उत्सव के असवर पर विविध कार्यक्रम संपंन हुए। प्रथम दिवस स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कार्टूनिग, वाद-विवाद, वक्तृता, प्रश्न मंच, एकांकी, मूक अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर निर्माण प्रथम स्थान प्रिया बिल्थरे, द्वितीय स्थान हिमांशी सोनी, तृतीय स्थान श्रेया सोनी, स्पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान बृजनंदिनी पटेल, द्वितीय स्थान दीपा पटेल , तृतीय स्थान साधना राज, कार्टूनिग में प्रथम स्थान रागिनी पटेल, वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान शिवानी पटेल, द्वितीय स्थान सिद्धि जैन, वाद विवाद के विपक्ष में प्रथम स्थान रिद्धि जैन, द्वितीय स्थान पलक जैन, वृक्तता में प्रथम स्थान अंजनी प्रजापति, द्वितीय स्थान शिवानी पटेल, तृतीय स्थान रिद्धि जैन, प्रश्न मंच में प्रथम स्थान हिमांशी सोनी, कविता चक्रवर्ती एवं अंजनी प्रजापति, द्वितीय स्थान काजल अग्रवाल, सिद्धि जैन, नीति पाठक एवं तृतीय स्थान नैंसी जैन, शिवानी शुक्ला, दिशा यादव, एकांकी में प्रथम स्थान श्रद्धा तिवारी, अंशिका ठाकुर स्वलेहा फातिमा, रक्षा निगम , राबिया फातिमा, सृष्टि पटेल, साक्षी पटेल का स्थान रहा।द्वितीय दिवस 14/10/22 को रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा ठाकुर, समूह नृत्य में प्रतिभा बंसल, काजल सेन ,चंचल ठाकुर, साक्षी ठाकुर, दीपिका सेन ने प्रथम स्थान, एकल नृत्य में पल्लवी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में एवं समस्त सहयोग समिति संयोजक एवं सदस्य के सहयोग से संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पी. एल. जैन, डॉ. डी.के. नेमा, डॉ. अवधेश जैन, डॉ. एन. पी. नायक, डॉ. अरुणा एम. जैन, डॉ. मुदिता पी. श्रीवास्तव, डॉ. मालती नायक, डॉ. के. के. उमाहिया, डॉ. तुलसीराम दहायत की उपस्थिति रही। विशेष सहयोग समिति सदस्य डॉ. आराधना श्रीवास एवं श्रीमती जया अहिरवार का रहा। अंत में युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रेखा जैन ने सभी के सहयोग के लिए आभार दिया।
एकलव्य विवि में विजेताओं का हुआ सम्मान
दमोह। कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया एवं उप कुलाधिपति द्वय श्रीमती पूजा मलैया
एवं श्रीमती रति मलैया तथा कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन एवं कुलसचिव
डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदर्शन कला विभाग द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव" विषय पर आयोजित विविध
कार्यक्रमों के विजेताओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में
कुलपति ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु बधाई
दी और भविष्य में पाठ्य सहगामी क्रियाओं द्वारा व्यक्तित्व विकास करने पर
बल दिया। उन्होंने छात्रों को आजादी के महत्व को समझाते हुए इसके संरक्षण
और देश के विकास में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस
कार्यक्रम में डॉ उषा खंडेलवाल, डॉ अनूप कुमार मिश्र, डॉ वैभव
कैथवास,सुश्री यामिनी गेडाम, श्री रघुवीर पटेल,श्रीओमकार चौरसिया आदि
शिक्षको ने सहभागिता की। संचालन डॉ.पवन कुमार शर्मा ने किया, जबकि
प्रदर्शन कला विभाग की अध्यक्ष डॉ स्वाति गौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षकजन और समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया।
समदई में द्वितीय चरण का शिविर सम्पन्न
तेजगढ़। मुख्यमंत्री जन
सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम
पंचायत समदई के अंतर्गत पहला मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 20 सितंबर 2022
एवं द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर 12 अक्टूबर 2022 को
संपन्न हुआ जिसमें सरपंच प्रकाश अहिरवार, उपसरपंच सुनील शाह ठाकुर, सचिव आनंद जैन, सहायक सचिव धर्मेंद्र यादव एवं प्रभारी पटवारी रंजीत असाटी, पशु विभाग से डॉ महेंद्र सिंह खाद्य विभाग से खुमान सिंह बिजली विभाग से
प्रेम सिंह एवं ग्राम के पंच गण के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
जिसमें ग्राम पंचायत समदई के अंतर्गत आने वाले 5 गांव के ग्रामीणों ने अपनी
उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी मांग समस्याओं को आवेदन के रूप में अवगत कराया गया जिसको लेकर ग्राम
पंचायत में तकरीबन सैकड़ों फार्म से भी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं इन
समस्त आवेदनों पर सरपंच एवं उपसरपंच ने संबंधित हितग्राहियों को
भरोसा दिलाया है कि शासन की मंशा अनुसार एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह की इक्षा शक्ति के अनुसार आप सभी को योजनाओं का पूर्ण
लाभ दिलाने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा और सभी की समस्याओं का समय
सीमा में निराकरण करने के लिए मेहनत की जाएगी।
नेगुँआ शिविर में बीमा पॉलिसी का वितरण
दमोह।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत नेगुँआ में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेगुँआ के किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया।
साथ ही आगामी रबी मौसम की फसलों के लिए सरकार द्वारा प्रदाय फसल कार्यमाला ;गेहूं चना मसूर भी प्रदान किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पथरिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।









0 Comments