भक्ताम्बर बीजाक्षर कल्याण मंदिर विधान..
दमोह। पथरिया के नव निर्माणाधीन जैन तीर्थ क्षेत्र विरागोदय में भारत गौरव श्री108 विराग सागर जी के मंगल सानिध्य में आयोजित 44 दिवसीय श्री भक्ताम्बर बीजाक्षर, कल्याण मंदिर विधान में 27 वे दिवस शनिवार को प्रातः 7 बजे से नित्य अभिषेक, शांतिधारा का वाचन पूज्य आचार्य श्री के मुखारबिंद से प्रारंभ हुई जिसमें सौधर्म इंद्र राहुल जैन एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य रतनचंद जैन बाँसावालो को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात विधान के अर्घ संगीतमय भक्तिभाव से समर्पित किए गए। पूज्य गुरुदेव की मंगलदेशना का लाभ भी श्रावकों को प्राप्त हुआ।
साथ ही नगर के 80 वर्षीय वयोवृद्ध डॉ के सी मलैया जो पिछले 2 माह से गुरुदेव के आशीर्वाद से क्षेत्र पर संलेखना समाधिरत है उनकी शुक्रवार की शाम को गुरुदेव के करकमलों से क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की गई जिसमें नामकरण संस्कार में क्षुल्लक 105 श्री विश्व तथ्य सागर नाम प्रदान किया गया। विरागोदय मीडिया प्रभारी रोहित जैन ने बताया कि 1फरवरी 2023 से 15 फरवरी तक विशाल महोत्सव का आयोजन होना है जिसमे युग प्रतिक्रमण, पंच कल्याणक, यति सम्मेलन का आयोजन पूज्य गुरुदेव श्री 108 विराग सागर जी के सानिध्य में आयोजित होना है जिसमे 350 से अधिक जैन साधुओं का आगमन होगा साथ देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन भी होना है जिसकी तैयारियां जोर सोर से चल रही है।फुटेरा तालाब संरक्षण समिति श्रमदान पौधरोपण
दमोह। फुटेरा तालाब संरक्षण समिति, तालाब को संरक्षित करने के लिए लगातार आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक कर रही हैं, जो तालाब पूर्व में गंदगी और अतिक्रमण कि मार झेल रहा था। युवाओँ के प्रयासों से अपना स्वरूप पुनः प्राप्त करने के मार्ग पर चल पड़ा है, रोज़ युवाओं का एक समूह यहाँ नियमित रूप से घाटों की साफ सफाई और गंदगी करने वालों को रोकता है, नियमित श्रमदान से आज तालाब साफ है और हर धार्मिक कार्यक्रम सुगमता से हो पा रहे हैं, तालाब संरक्षक समिति ने स्वक्षता के साथ साथ अब तालाब को सुंदर बनाने के लिए भी कार्य प्रारंभ किया जिसमें तालाब के एक हिस्से पर तार फेंसिंग करके पौधा रोपड़ किया है,
मिशन ग्रीन संस्था जो युवा नेता सिद्धार्थ मलैया द्वारा चलाई जाती है, के द्वारा 40 पौधे उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें आज रोपित किया गया है, इन पौधों को 12 माह पानी की व्यवस्था भी बनाई गई हैं, जिस तरह के प्रयास किए गए हैं उससे लगता है कि ये सारे पौधें एक दिन बृक्ष जरूर बनेंगे, टीम अब एक सेल्फी पॉइंट बनाने की योजना पर भी कार्य कर रही हैं।। उक्त पौधा रोपण में नित्या प्यासी, ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, नंदन बड्डे, पप्पू रैकवार, महेंद्र रैकवार, गणपत रैकवार, अशोक रैकवार, रेवा, नर्मदा रैकवार, मुरारी रैकवार, बलराम रैकवार और अन्य साथियों की भी अहम भूमिका रही।
छात्र क्रांति दल ने 2 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
दमोह।
छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति के अध्यक्ष युवा
समाजसेवी कृष्णा पटैल द्वारा 2 सूत्रीय मांगों का एक पत्र कलेक्टर के नाम
अतिरिक्त कलेक्टर नाथूराम गौड़ को सौंपा गया। जिस में उल्लेख किया गया है
कि बीते कई वर्षों से सरदार पटैल ओवरब्रिज की विधुत व्यवस्था बंद है जिस
कारण ओवरब्रिज पर गंभीर दुर्घटनाएं निरंतर घटित हो रही है जिसमें कई लोगों
का दुखद निधन भी हो चुका है। विद्युत व्यवस्था
सुचारू रूप से 31 अक्टूबर 2022 के पूर्व चालू की जाए एवं दूसरी महत्वपूर्ण
मांग यह रही कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनु सूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के
विद्यार्थियों की परीक्षा फीस को माफ किया गया है जिनके पास संबल योजना का
कार्ड है परंतु जिले के कई विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से 900 रूपये
शुल्क वसूला गया है जो की पूर्णतः अनुचित है इसकी बड़े स्तर पर जांच की
जाए।
कृष्णा पटैल ने बताया कि हमारे द्वारा बीते 2
वर्षों में सैकड़ों वार कलेक्टर, प्रभारी मंत्री एवं अन्य अधिकारियों को
पत्र द्वारा बारंबार अनुरोध किया गया है कि दमोह नगर के सागर नका पर स्थित
सरदार वल्लभभाई पटैल ओवरब्रिज की विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से चालू की
जाए परंतु प्रशासन और सरकार स्तर पर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज दिनांक तक
कोई भी गंभीरतापूर्वक निर्णय नहीं लिया गया है यदि 31 अक्टूबर 2022 सरदार
वल्लभ भाई पटैल जी की जयंती के पूर्व विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से चालू
नहीं की जाती है तो उसी स्थल पर हमारा संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
करने हेतु विवस होगा इसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि की
होगी इसके साथ एक महत्वपूर्ण विषय संज्ञान में आया है कि मध्यप्रदेश शासन
एवं स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संबल कार्ड धारी अनुसूचित जाति एवं
जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ किया गया है परंतु कई
विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से 900 रूपये परीक्षा शुल्क वसूला गया है
जो कि अनुचित है इस प्रकार के कृत्य सरकार और प्रशासन के आदेशों और योजनाओं
को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं इसकी जाँच उच्च स्तर पर जांच की जाए
ताकि विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके उनका शुल्क वापस हो और
दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो सके। पत्र
सौंपते समय प्रमुख रूप से कृष्णा पटैल, नितिन राजपूत, रोहित जैन, शैलेश
कुमार दुबे, सौरभ सोनी, लोकेश रोहितास, केशव प्रसाद कुर्मी, आशीष पटेल,
चंद्रपाल परिहार, समीर जैन, प्रशांत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन
पदाधिकारियों की उपस्थिति रही
वाराणसी में ओजेंद्र तिवारी को मिला सम्मान
दमोह। जिला राजकीय पुस्तकालय वाराणसी में एक भव्य साहित्यक कार्यक्रम का आयोजन काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मिश्र विशिष्ट अतिथि अरविंद श्रीवास्तव असीम दतिया और संयोजिका रेखा शर्मा मुजफ्फरपुर बिहार थी। स्वागत समारोह के बाद साझा काव्य संकलन अनंत रेखा का विमोचन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए 51 कवियों की कविताएं शामिल है।
दमोह। जिला राजकीय पुस्तकालय वाराणसी में एक भव्य साहित्यक कार्यक्रम का आयोजन काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मिश्र विशिष्ट अतिथि अरविंद श्रीवास्तव असीम दतिया और संयोजिका रेखा शर्मा मुजफ्फरपुर बिहार थी। स्वागत समारोह के बाद साझा काव्य संकलन अनंत रेखा का विमोचन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए 51 कवियों की कविताएं शामिल है।
इस कार्यक्रम में दमोह के ओजेंद्र
तिवारी को साहित्य के प्रति समर्पित भावना एवं उत्कृष्ट रचना धर्मिता के
लिए सम्मानित किया गया यह सम्मान कार्यक्रम की संयोजिका रेखा शर्मा सुनील
दत्त मिश्रा अभिनेता छत्तीसगढ़ एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा किया
गया। श्रीमती पदमा तिवारी को उनके काव्य संग्रह तुम्हें क्या लिखूं जो अयन
प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित है और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय
उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। इसी कार्यक्रम में कटनी से रागिनी
मित्तल अनूपपुर से मीना सिंह को सम्मानित किया उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज
में प्रस्तुति दी। रागिनी मित्तल ने द्वितीय चरण का बहुत सुंदर संचालन किया
। इस अवसर पर इंजीनियर अमर सिंह राजपूत पीएस परिहार मनीष रैकवार, डॉ
प्रेमलता नीलम मनोरमा रतले गणेश राय आराधना राय आनंद जैन और सभी मित्र गणों
ने शुभकामनाएं दी।




0 Comments