महिला बाल विकास के 17 पर्यवेक्षकों को नोटिस
दमोह। जिले की परियोजना बटियागढ़ दमोह ग्रामीण दमोह नवीन हटा जबेरा एवं तेन्दूखेड़ा के कुल 17 पर्यवेक्षकों द्वारा आज तक 50 प्रतिशत से कम हितग्राहियों के समग्र पंजीयन किये जाने के आरोप में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किये है। इन 17 पर्यवेक्षकों द्वारा 14 अक्टूबर 2022 तक जवाब प्रस्तुत न करने अथवा उनके जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
परियोजना दमोह ग्रामीण से शकुंतला राठौर सुरेश शुक्ला राजकुमारी पंदराम नीति रजक प्रियंका ठाकुर सरोज पटैल कृष्णा विश्वकर्मा परियोजना दमोह नवीन से रमा ठाकुर परियोजना हटा से मिनी अर्पिता नाथन एवं रीना ठाकुर परियोजना जबेरा से सुंदर अहिरवार एवं परियोजना तेन्दूखेड़ा से उमराव सिंह ठाकुर सुनील साहू राजू नामदेव प्रेमवती यादव एवं कोमल ठाकुर तथा परियोजना बटियागढ़ से सरस्वती यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।तव्य है 07 सितम्बर 2022 को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में संपर्क एप में दर्ज समस्त हितग्राहियों के समग्र आईडी प्रविष्टि हेतु निर्देश दिए गए थे।
महाकाल लोक लोकार्पण के पूर्व ने प्रभात फेरी..
दमोह। श्री महाकाल लोक लोकार्पण की बेला में चारों तरफ आनंद है, उत्सव है,
उल्लास है, प्रसन्नता है और पूरा प्रदेश श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के इस
पुण्य अवसर पर सज रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि
दमोह जिले के सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा कार्यकर्तागण भोले बाबा के
भक्तों के साथ गॉव - गॉव में इस आयोजन को देखेंगे। जिला भाजपा कार्यालय में
भी एल ई डी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा जायेगा। सभी जिले वासियों से
इस आयोजन को देखने की अपील कार्यक्रम प्रभारी अमित बजाज ने की है। सोमवार
सुबह भाजपा के सभी मंडलों में कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई और
सायंकाल को सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में एक दीपक बाबा के नाम
से प्रज्वलित किया। दमोह नगर के दीनदयाल मंडल और दमयंती मंडल में राधा रमण
मंदिर से बूंदा बहु मंदिर तक प्रभात फेरी कीर्तन करते हुए निकाली गई,
जिसमें ज़िला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी अमित बजाज, मंडल अध्यक्ष पवन
तिवारी, कृष्णा राज, मोंटी रैकवार, श्याम विश्वकर्मा, सोनू चौरसिया, अनिल
सैनी, मनीष असाटी, राजाराम सहित अनेक गणमान्य भक्तो की उपस्थिति रहीं।
अग्रवाल महिला महासभा शरद पूर्णिमा गरबा नाइट
दमोह।
मप्र अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर डांडिया
नाइट एवं गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय
राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, विधायक अजय ,
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता
पटेल, जज सुशील अग्रवाल, राजा अग्रवाल अतिथि रहे।
इस
अवसर पर महिला महासभा की सदस्यों ने गरबा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में
बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम प्रदेश महिला महामंत्री रमा अग्रवाल के दिशा निदेशन मे हुआ
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रविशंकर जी तरुण मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत युवा
प्रभारी गणेश अग्रवाल रवि अग्रवाल सागर साभाग उपाध्यक्ष अनुलेखा
जिलाध्यक्ष तारामणि जिला महामंत्री संगीता उपाध्यक्ष किरण सुरेखा सुषमा
उपमंत्री अंजली सह सचिव वदना सांस्कृतिक प्रभारी
कोमल मीडिया प्रभारी निशा आभा के साथ समाज की अन्य महिलाओं ओर पुरूषों
की उपस्थित रही। गरबा प्रस्तितु अनुलेखा रमा रीतू अंजली वदना कोमल सुषमा
मंजुला सुमन शिखा सुची अर्चना ज्योति खुशी प्राज्ञा नैंसी गीता सुचिता
अनीषा दिव्याशी रशिमी करूणा रीतू महिमा मोनिका मंजू निशि आदि ने भाग लिया
मंच संचालन विकास अग्रवाल द्वारा किया गया ।
पथरिया में आचार्यश्री अवतरण पर खीर खिलाई
दमोह।
पथरिया नगर के सभी जैन मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न आयोजन
जैसे आचार्य छत्तीसी विधान, भक्ति नृत्य, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम हु ।
इसके बाद शाम 4 बजे से लगातार दूसरे वर्ष श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर
जैन सेमरा मंदिर के बाहर मुख्य मार्ग पर आचार्य श्री की महाआरती एवं
स्वादिष्ट मिष्ठान हीर का वितरण हुआ जिसमें सभी राहगीरों को भारतीय जैन
संगठन समिति के सदस्यों ने खीर खिलाई ।
भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष रोहित जैन
ने बताया कि शरद पूर्णिमा का पावन दिन है इस दिन आचार्य विद्यासागर जी
महाराज का जन्म कर्नाटक के सदलगा की पवित्र पावन भूमि पर हुआ था। वह
वर्तमान युग के महावीर हैं, उनकी चर्या का गुणगान जैन व जैनेत्तर भी करते
हैं। आचार्य श्री का मूकमाटी महाकाव्य एक अनूठी कृति है। कार्यक्रम में
ज्ञानचंद, कोमलचंद, सुमेरचंद्र, दीनू खोवा, शैलू
चौधरी, उमेश, अमित, दिवस, प्रियंक आदि सैंकड़ो गुरुभक्तों का साथ रहा।
आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर किया रक्तदान
दमोह। पूरा देश जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 77 वे जन्म
दिवस समारोह मना रहे है। इस अवसर पर रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र जैन ने अपने आराध्य संत के अवतरण दिवस पर
प्लास्टिक थेलीसेमिक नन्हें बच्चें लाव्यांश को ब्लड बी पॉजिटिव की जिसे
तत्काल आवश्यकता थी,सूचना मिलते ही आचार्य श्री के जन्मदिवस(अवतरण दिवस
है) को रक्तदान करके मनाया। जिला अस्पताल में इलाजरत नन्हें बच्चें को रक्त
देने का मुझे शुभ अवसर मिला और बच्चें के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नोहटा में पाँच कुंडीय गायत्री महा यज्ञ सम्पन्न
दमोह। सत्यनारायण जयंती एवं शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम नोहटा में पाँच कुंडीय गायत्री महा यज्ञ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन सत्यनारायण मंदिर जीर्णोद्धार वर्षगांठ के तहत किया गया जिसमें विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी सपरिवार उपस्थित रहे उन्होंने यज्ञ में सम्मिलित होकर माँ गायत्री से क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन में मुख्य भूमिका गायत्री शक्तिपीठ से पंकज हर्ष श्रीवास्तव, डी.पी. गर्ग सहित गायत्री परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रहीं साथ ही ग्रामीण जन में भाव सिंह लोधी, उमेश प्रसाद असाटी, श्यामसुन्दर तिवारी, राजकुमार उपाध्याय, संतोष नेमा, परषोत्तम दुबे, लालू यादव, राजेश दुबे, सुमन उपाध्याय, सुनीला सोनी एवं उनका प्रज्ञा मंडल उपस्थित रहा।
एलपी चौरसिया शिक्षक संघ जिला संगठन मंत्री बने
दमोह।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय 8 व 9 अक्टूबर 2022 को समाज सेवा न्यास
भवन भोपाल मे आयोजित की गई। बैठक के प्रथम दिवस मे प्रांतीय पदाधिकारियो
की बैठक मे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के उपरांत कुछ ठोस निर्णय लेने की
रूपरेखा को तैयार किया गया। बैठक के द्वितीय दिवस मे मध्यप्रदेश के समस्त
जिलो से जिलाध्यक्ष व सचिवों की सहभागिता के साथ प्रांतीय
कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन
मंत्री माननीय महेंद्र कपूर के मुख्य आतिथ्य व मार्गदर्शन
मे प्रारंभ हूइ। जिसमे जिलाध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारियो ने
शिक्षको के पदनाम परिवर्तन, नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से
वरिष्ठता के साथ त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान व पुरानी पेंशन बहाली एव
व्याख्याताओ को उच्च वेतनमान प्रदान करने के साथ कुल 52 समस्याओ के निराकरण
पर ठोस रणनीति बनाई गई। प्रांतीय कार्यकारिणी मे प्रमुख रुप से तीन
सूत्रीय मांगो जिसमे शिक्षको का पदनाम परिवर्तन, पुरानी पेंशन बहाली व
नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करते हूए त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान
लागू करने को लेकर प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया
गया। सरकार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संघर्ष के इतिहास को नही भूलना
चाहिय, जब 161 दिन के धरना के उपरांत सरकार को हमारी मांगो को मानने के लिय
विवश होना पड़ा। जब शिक्षको के हितों की बात आती है तो तूफानो से टकराने को
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तैयार रहता है।। उक्त तीनो मांगो के निराकरण होने
तक समस्त जिलो के सहयोग से प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना देने को
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तैयार है। बैठक के अन्तिम सत्र मे दमोह जिले मे
शिक्षक संघ के विस्तार व विकास के दायित्व के रुप मे लोकमन प्रसाद
चौरसिया सेवानिवृत्त व्याख्याता को जिला संगठन मंत्री नियुक्त करने की
घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष लक्षिराम जी इंग्ले व प्रांतीय महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर द्वारा की गई। प्रांतीय बैठक मे जिलाध्यक्ष
प्रमेंद्र जैन के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन की महत्वपूर्ण
उपस्थिति रही। श्री चौरसिया जी को जिला संगठन मंत्री के दायित्व मिलने पर
श्री कमल सिंघई, आर के मिश्रा, पारस कुमार जैन संभागीय सचिव, विनयमोहन
मिश्रा, कमलेश सेन, महेंद्र खरे, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद जैन, प्रदीप
तिवारी, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती अनीता चौधरी,श्री मती चंपा जैन, आर बी
सिंह आदि ने बधाई दी।
0 Comments