Header Ads Widget

शरद पूर्णिमा पर आरएसएस का पथ संचलन.. आचार्य श्री जन्मदिन गुरु उपकार दिवस रुप में मनाया.. गुजराती ब्राह्मण संगठन का शरद पूर्णिमा सम्मिलन.. धूमधाम से मनाई चेदी राज महाराज दमघोष जयंती.. शानो शौकत से निकला जलूसे मुहम्मदी, उमड़ा अक़ीदत मन्दो का सैलाब..

 शरद पूर्णिमा पर आरएसएस का पथ संचलन..

दमोह। विजयदशमी के अवसर पर निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकाला गया जिसमें संघ के प्रमुख स्वयंसेवक पूर्ण परिवेश में अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए सम्मिलित हुए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के स्वयंसवकों का स्वागत अभिनंदन किया।

 नगर के सरस्वती शिशु मंदिर कन्या विद्यालय परिसर से  रविवार शाम शुरू हुआ आरएसएस का पथ संचलन बस स्टैंड चौराहा, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक, कॉपरेटिव बैंक होकर सरस्वती स्कूल पहुंचकर संपन्न हुआ।

 संचलन में शामिल स्वयंसेवकों के बीच जहां अपनी उत्साह का माहौल देखने को मिला वही घंटाघर अंबेडकर चौक सहित अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा का दौर भी लगातार चलता रहा।

प्रभात फेरी, गुरु पूजन, माता जी के प्रवचन

दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 77 वे जन्म दिवस के अवसर पर नगर तथा जैन मंदिरों में विविध आयोजनों के साथ गुरु उपकार दिवस मनाया गया। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंदिर जी में आर्यिका रत्न मृदुमति माताजी के सानिध्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।
नन्हे मन्दिर समिति द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का शुभारंभ पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी जैन धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई जहां माता जी के सानिध्य में गुरुवार दिवस कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर की सभी जैन पाठ शाला के बच्चों तथा महिला मंडलों मैं अपनी सहभागिता दर्ज की। 

मंगलाचरण नेहा खजरी ने किया। दीप प्रज्वलन जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री पदम जैन, मम्मी मंदिर अध्यक्ष गिरिश नायक ने किया। ततपश्चात मृदुमति माताजी द्वारा रचित आचार्य श्री पूजन करते हुए सभी मंदिरों के महिला मण्डल एवं पाठशाला प्रभारी ने अष्ट द्रब्य समर्पित की गई । 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल अध्यक्ष मंटू लहरी, संयोजक मनीष बजाज, चक्रेश सराफ महामंत्री, दिनेश पटेरा, कार्यक्रम  प्रभारी राजेश हिनोति, सुनील बडेराय, मनीष शक्ति एवं नवकार आदर्श महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। बच्चों की स्वल्पाहार की व्यवस्था सौरभ खजरी द्वारा की गई । पाठशाला प्रभारी विमल खजरी ने जितेंद्र जित्तू के साथ गुरू आराधना में पुण्यार्जन किया । 

सिंग्रामपुर मे आचार्य श्री का जन्मोत्सव धूमधाम से 
दमोह। सिंग्रामपुर में शरद पूर्णिमा के दिन आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी का 77 वां जन्मोत्सव सिंग्रामपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो नया जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार बड़ा मंदिर, पांडुक शिला नगर भ्रमण करते हुए मंदिर जी में समापन किया गया मंदिर जी में सुबह अभिषेक शांति धारा आचार्य छत्तीसी विधान किया गया।  पुरुष महिलाओं बच्चों द्वारा विधान गाजे बाजे के साथ मंदिर जी में संपन्न किया गया मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया शाम को आरती एवं एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

गुजराती ब्राह्मण संगठन का शरद पूर्णिमा सम्मिलन

दमोह। असाटी वार्ड स्थित,स्थानीय गुजराती खेड़ावाल भवन में इस शरद पूर्णिमा को अनेक धार्मिक और सामजिक आयोजन हुए। महाराजा छत्रसाल के शासन काल में गुजरात से मध्यप्रान्त में आकर बसे इन गुजराती ब्राह्मण परिवारों के सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे समाज सेवकों और  वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इनके अलावा मध्यप्रदेश संगठन के वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी भी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित हुए। सम्मानित सदस्यों में  स्थापना वर्ष 1972 में सामाजिक संगठन के सर्व नारायण शंकर पंड्या दमोह, छगन लाल दवे छिंदवाड़ा, अनिल कुमार धगट, एडवोकेट दमोह, दिनेश मेहता, नोएडा, श्री मेहता, जबलपुर शामिल रहे। वहीं सामाजिक प्रदेश संगठन में से उपस्थित वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार धगट, सचिव अविनाश दवे, जबलपुर, उपाध्यक्ष द्वय गोपाल मेहता जबलपुर राजेन्द्र दवे, बिलासपुर,  सह सचिव डॉ. नवनीत धगट, सागर का शॉल, श्रीफल, और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 

 दमोह स्थानीय संगठन की अध्यक्ष श्रीमती अंजना धगट, ने स्थापना वर्ष से वर्तमान तक की सामाजिक गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सामाजिक क्रियाकलापों में समाजजनों के उल्लेखनीय योगदान की चर्चा की । उपस्थित वक्ताओं ने दमोह में मध्य प्रदेश की स्थापना के बाद से प्रारंभ हुए सामाजिक संगठन के विगत से वर्तमान तक की प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, आगामी योजनाओं और सुझावों पर ध्यान आकर्षित किया। महानगरों में सामाजिक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम संचालन दमोह संगठन सचिव सौरभ सेलट ने किया और प्रवीण पंड्या ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।  दिवंगत समाज सेवकों को श्रद्धांजली व्यक्त करने दो मिनिट का मौन धारण भी रखा गया।  दमोह सामाजिक संगठन के सर्व आलोक ठाकर, विवेक जोशी, राजेश दवे, श्रीमती रोली सेलट की आयोजन में प्रमुख भूमिका रही।

धूमधाम से मनाई चेदी राज महाराज दमघोष जयंती

दमोह चंद्रवंशीय क्षत्रिय चेदी राज महाराजा दम घोष जयंती का आयोजन स्थानीय शहनाई गार्डन में चंद्रवंशीय क्षत्रिय ठाकुर समाज सभा द्वारा धूमधाम से मनाई गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ एवं सागर के अधिवक्ता राम चरण सिंह मुख्य अतिथि, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवंशीय क्षत्रिय घोषी कल्याण समिति के संरक्षक धर्मेंद्र सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष एवं चंद्रवंशीय घोसी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष कुंजन सिंह, महासचिव राकेश सिंह, प्रवक्ता वीर सिंह, पी एस चंदेल सागर एवं अमान सिंह सागर विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि राम चरण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण में सूर्यवंश का और भगवत गीता महाभारत में चंद्र वंश का विशेष उल्लेख है भगवत गीता और महाभारत में चंद्रवंशी घोषी क्षत्रिय समाज का भी उल्लेख है हम गर्व से कह सकते हैं कि हम क्षत्रिय कुल में जन्म लिया है चेदी राज वर्तमान बुंदेलखंड पर महाभारत काल में महाराजा दम घोष जी का शासन था और उन्हीं से चंद्रवंशी घोषी समाज की उत्पत्ति मानी जाती है चेदी की राजधानी चंदेरी थी और यह भी अत्यंत गर्व का विषय है कि जिस दमोह की पावन धरा पर आज कार्यक्रम हो रहा है उसका नाम भी महाराजा दमघोष के नाम पर है अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी समय-समय पर इस प्रकार के मिलन कार्यक्रम करते रहते हैं जिससे हमारी समाज में जागरूकता आने लगी जहां पहले समाज में पिछड़ापन अधिक था अब धीरे-धीरे समाज जागरूकता की ओर आ रही है
अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम के संयोजक और दमोह समाज के वरिष्ठ दिनेश सिंह और मंच संचालन अखिलेश सिंह ने कियाकार्यक्रम के संयोजक दिनेश सिंह ठाकुर दिनेश इलेक्ट्रिकल वालों की ओर से समाज के सभी वरिष्ठ जनों का फूल मालाओं से स्वागत एवं समाज के विभिन्न मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र और बैग प्रदान कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल, सागर, बम्होरी, जबेरा एवं दमोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए जिसमें शैलेंद्र सिंह, रामस्वरूप सिंह, सुशील सिंह, नारायण सिंह, पंकज सिंह, शिवम सिंह, सौरव सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंह, बृजेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, विकाश ठाकुर, ओम नारायण सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, बालमुकुंद सिंह, पिंटू सिंह, इंद्रर सिंह, राम सिंह संन्यासी, भगत सिंह देवेंद्र सिंह शैलू सिंह गुड्डा सिंह सहित चंद्रवंशी क्षत्रिय ठाकुर समाज जन की उपस्थिति रही

शानो शौकत से निकला जलूसे मुहम्मदी, उमड़ा अक़ीदत मन्दो का सैलाब
दमोह।
पेगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया 7 रोजा प्रोग्रामों के बाद जलूसे मुहम्मदी पैगम्बर साहब का जन्म दिवस बड़ी शानो शौकत के साथ आज मनाया गया शहर कमेटी के सेकेट्री आसिफ अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया किइस अवसर पर आज जलूसे मुहम्मदी प्रातः 7 बजे पीरे तरीक़त हज़रत फेज़ानुलहक़ साहब ग्वालियर शरीफ के द्वारा परचम कुशाई के बाद शहर की तमाम मस्जिदों के इमाम साहिबान व समाज के बुजोर्गों की क़यादत में प्रारंभ हुआ।
 स्थानीय हजरत मुर्शिद बाबा मैदान से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्ग कुरैश मंडी, पुलिया से जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद चौराहा, चमन चौक, गजानन टंकी से हरसिद्धि चौक, पठानी मुहल्ला, रंगरेज मुहल्ला से यशवंत तिराहा, महाकाली चौक से बड़ापुल, बाजार मुहल्ला, घंटाघर, बकौली, टॉकीज चौराहा, पुराना थाना,गड़ी मुहल्ला होते हुये हजरत मुर्शिद बाबा मैदान में हाफिज मुनव्वर रज़ा साहब, हाफिज कारी तहसीन रज़ा साहब हाफिज आदिल हुसैन साहब दमोह हाफिज शहनशाह रज़ा साहब, हाफिज खलील रज़ा साहब मौलाना इरफान नूरी साहब के अलावा शहर की सभी मस्जिदों के इमाम साहिबान की तकरीर सलातो सलाम व दुआ एवं बिरदराने क़ुरैश की जानिब से लंगर तक्सीम के साथ ही जलूस का समापन हुआ।
 जलूसे मुहम्मदी का जलूस मार्ग पर जगह जगह समाज के साथ ही सभी समाज एवं सभी वर्गों ने शानदार इस्तक़बाल किया  इसमें अजय टण्डन विधायक, मनु मिश्रा, राजा राय, सतीश तिवारी सुनील राय आप पार्टी साँई सेवा समिति समस्त सिख समाज बोहरा समाज, कैलाश शैलार परिवार, अनुनय श्रीवास्तव, पार्षदों रोजान बाबा टीम ने हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई एकता की मिसाल कायम की। 
जश्न ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी दमोह के अध्यक्ष शफीक खान, उपाध्यक्ष राजा निवेश खान, असलम कुरैशी, अमजद खान, इम्तियाज खान जीशान पठान, सचिव आसिफ अंजुम, सहसचिव आमिर खान कोषाध्यक्ष डॉ. मु. नाजिर खान के कमेटी मेम्बरान शेख अहकाम नदीम कुरैशी, दिलनवाज, मुहम्मद फरहान, मजहर रजा खान, रिजवान राईन, मुहम्मद शादाब, हामिद चिश्ती, शहबाज खान, अदनान खान, शारिक खान, तौफीक खान, जफर मंसूरी, शाहिद काजी, आकिब खान, शेख राशिद, अहमद खान शहजाद पान ने सभी अक़ीदत मन्द हज़रात के साथ ही कलेक्टर साहब, एसपी साहब जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एसडीएम, श्रीमति मंजू बीरेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ ही सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत टाªफिक प्रभारी एवं इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के समस्त पत्रकारों सभी शहर बासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

Post a Comment

0 Comments