Header Ads Widget

राजपूत क्षत्रिय महिला सभा का दशहरा मिलन.. गायत्री परिवार की जिला गोष्ठी.. शरद पूर्णिमा पर जैन नन्हें में विभिन्न आयोजन आज.. जिला गौ पालन एवं संवर्धन समिति की बैठक.. आनंद महोत्सव में नारी शक्ति की धूम.. जश्ने ईद मीलादुन्नबी आज निकलेगा जलूसे मुहम्मदी..

राजपूत क्षत्रिय महिला सभा का दशहरा मिलन..
दमोह। जिला राजपूत क्षत्रिय महिला सभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम राजपूत क्षत्रिय भवन में आयोजित किया गया जिसमें सभी समाज की महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश को एक नई दिशा में लाने का संकल्प लिया और एक दूसरे का परिचय कराया गया
 इस कार्यक्रम में मंजू राजपूत कांति  हजारी वैजयंती परिहार संध्या सिंह साधना सिंह नर्मदा सिंह कविता सिंह अमिता सिंह बेबी सिंह सीता ठाकुर आदि की विशेष उपस्थिति रही

गायत्री परिवार की जिला गोष्ठी सम्पन्न..
दमोह। मध्य प्रदेश प्रभारी राजेश पटेल, सागर उपजोन के प्रभारी महेश बादल एवं मोतीलाल शर्मा के साथ प्रदेश सह समन्वयक प्रभाकांत तिवारी के दमोह आवमन अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में सक्रिय कार्यकर्ताओ और सभी तहसीलों से पधारे परिजनों ने अपने तहसील में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी जोन प्रभारी राजेश पटेल को सौंपी। उप ज़ोन  प्रभारी महेश बादल ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि जो भी वह कार्य कर रहे हैं उसकी नियमित रिपोर्ट दमोह जिला समन्वयक को भेजते रहें। 
 सह जोन समन्वयक प्रभाकांत तिवारी ने बड़े रोचक ढंग से कार्यकर्ताओं को समझाया की गायत्री उपासना से जुड़ने से क्या लाभ हुए हैं उसकी जानकारी आम जनमानस को दें, जिससे उन्हें गायत्री साधना करने से लाभ मिल सके। जो भी किया है उसका बखान ज्यादा ना करें,आगे का लक्ष्य देखें और सन 2026 तक गांव गांव तक गायत्री साधना प्रारंभ करा दें तो युग निर्माण दिखने लगेगा। जोन समन्वयक राजेश पटेल ने युवाओं से आवाहन किया की समय को पहचाने, जब सरकारी नौकरी का समय था तो लोग कहते थे हमें नौकरी नहीं करना है और आज पछता रहे हैं। इसी प्रकार जब स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन चल रहा था तब जो लोग इससे जुड़ गए उनकी पीढियां धन्य हो गई। उसी प्रकार यह युग निर्माण आंदोलन है जो समय को पहचान कर इससे जुड़ जाएगा उसके आने वाली पीढ़ियां धन्य होती चली जाएंगी ।
जिला समन्वयक बीपी गर्ग ने जिला स्तरीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप पूजन एवं प्रज्ञागीत हुआ। कुमारी अदिति गर्ग एवं कुमारी नेहा तिवारी ने तुमने आंगन नहीं बुहारा गीत गाकर उपस्थित परिजनों की भाव भूमि बना दी। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने किया ।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

शरद पूर्णिमा पर नन्हें में विभिन्न आयोजन आज
दमोह
पं.पू.संतशिरोमणि 108 आचार्य श्री विधासागर जी महाराज के जन्मोत्सव शरद पूर्णिमा के अवसर पर जैन नन्हें मंदिर समिति द्वारा गुरू उपकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति द्वारा पांच दिवसीय आयोजन पू.आर्यिका रत्न 105 मृदुमति माता जी के संसघ सानिघ्य एवं श्रधेय ब्र.पुष्पा दीदी के मांगलिक निर्देशन में किया गया है। जिसमें शनिवार को प्रातः 8 बजे आचार्य छत्तीसी विधान पूज्य माता जी के संसघ सानिध्य में मनाया गया। वहीं आज 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को प्रातः 6ः45 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी जिसको हरी झंडी पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया द्वारा दी जायेगी।
 तदउपरांत आचार्य श्री का पूजन पू.माता जी द्वारा और रात्रि 7 बजे आरती सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को धार्मिक फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 11 अक्टूबर को गरवा प्रस्तुति आदर्श नवकार महिला मंडल द्वारा रात्रि 8 बजें होगी। 12 अक्टूबर को व्यंजन मेला दोपहर 2 बजे आयोजित किया जायेगा। समिति अध्यक्ष गिरीश नायक, महांमंत्री चक्रेश सराफ, प्रभारी राजेश हिनोती, संयोजक मनीष बजाज, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ने सभी समाज जन से समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

जिला गौ पालन एवं संवर्धन समिति की बैठक..
दमोह। आज जिला गौ पालन एवं संवर्धन समिति एवं जिला स्तरीय गौ शाला समिति की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में जिला कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष श्री राम पटेल ने बैठक के विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की। लगभग 2 वर्षों के अंतराल के बाद यह बैठक आहूत की गई है जबकि ऐसी बैठक हर तीन माह में अपेक्षित होती है।
 उपाध्यक्ष श्री राम पटेल ने सड़कों पर बैठने वाले आवारा गौ वंश को गौ शाला में भेजने हेतु विषय रखा, जिस पर कलेक्टर चैतन्य ने जिले में संबंधित नगर पालिका नगर परिषद् एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया। गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करके गौ वंश के उपयोग में लाई जाए।गौ शालाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने पर भी चर्चा हुई। गौ मालिक एवं गौ शाला वाले जो गौ वंश सार्वजनिक जगहों पर छोड देते हैं, उन पर दंडात्मक कार्यवाही होगी एवं अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में सभी गौ शाला समिति एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 आनंद महोत्सव में रही नारीशक्ति की धूम

दमोह। प्राचीन और परंपरागत तरीके से इस वर्ष भी दमोह के हृदय स्थल घंटाघर से मां जगत जननी को विदाई दी गई। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, दमोह विधायक अजय टंडन, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री द्वय जयंत मलैया, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, विकास अग्रवाल तहसीलदार, पूर्व न.पा. अध्यक्ष मनु मिश्रा, मालती असाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पार्षद विक्की गुप्ता, कविता राय, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्यासी, संजय सरवरिया, महेन्द्र दुबे, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, राजकुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति रही। 
 कार्यक्रम में आनंद महोत्सव के संयोजक एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने समस्त अखाड़ा के उस्तादों, दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्षों व अखाड़ो का मेडल पहनाते हुए सम्मानानित कर सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किये। वहीं आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले वर्षो में भी दशहरा चल समारोह आनंद महोत्सव के रूप में ही मनाया जाएगा। स्थानीय घंटाघर पर समस्त अखाड़ों ने जमकर प्रदर्शन किया जिसमे नारी शक्तियों की भी बढ़-चढ़कर भूमिका रही और परंपरागत तरीके से मां जगत जननी को दसवे दिन बिदाई दी गई। आनंद महोत्सव दशहरा चल समारोह घण्टाघर में इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ जो रात करीब 3.30 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस वर्ष बड़े उत्साह के साथ मां जगत जननी को लोगों ने विदाई दी। अंत में कार्यक्रम के व्यवस्थापक अंकुश श्रीवास्तव ने सभी का आभार माना साथ ही साथ शासन प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और समस्त जनता जनार्दन का उन्होंने तहे दिल से स्वागत करते हुए उन्हें इस पूरे आनंद महोत्सव को सफल बनाने में जिस तरीके का सहयोग किया उसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।  इस गरिमामय कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल सोनी, सत्येन्द्र साहू, अनुनय श्रीवास्तव, मोंटी रैकवार, आशीष तंतुवाय, कृष्णा पटेल ने किया।

शानो शौकत से मनाई जायेगी जश्ने ईद मीलादुन्नबी

दमोह। पेगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज निकलेगा जलूसे मुहम्मदी शहर कमेटी के सेकेट्री आसिफ अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंवर साहब का जन्म दिवस बड़ी शानो शौकत के साथ आज मनाया जायेगा इस अवसर पर आज जलूसे मुहम्मदी प्रातः 7 बजे पीरे तरीक़त हज़रत फेज़ानुलहक़ साहब ग्वालियर के द्वारा परचम कुशाई के बाद शहर की तमाम मस्जिदों के इमाम साहिबान व समाज बुजुर्गों की क़यादत में स्थानीय हजरत मुर्शिद बाबा मैदान से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्ग कुरैश मंडी, पुलिया से जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद चौराहा, चमन चौक, गजानन टंकी से हरसिद्धि चौक, पठानी मुहल्ला, रंगरेज मुहल्ला से यशवंत तिराहा, महाकाली चौक से बड़ापुल, बाजार मुहल्ला, घंटाघर, बकौली, टॉकीज चौराहा, पुराना थाना,गड़ी मुहल्ला होते हुये हजरत मुर्शिद बाबा मैदान में विधिवत तकरीर सलातो सलाम व दुआ एवं लंगर तक्सीम के साथ समापन होगा।

 जश्न ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी दमोह के अध्यक्ष शफीक खान, उपाध्यक्ष राजा निवेश खान, असलम कुरैशी, अमजद खान, इम्तियाज खान जीशान पठान, सचिव आसिफ अंजुम, सहसचिव आमिर खान कोषाध्यक्ष डॉ. मु. नाजिर खान के कमेटी मेम्बरान शेख अहकाम नदीम कुरैशी, दिलनवाज, मुहम्मद फरहान, मजहर रजा खान, रिजवान राईन, मुहम्मद शादाब, हामिद चिश्ती, शहबाज खान, अदनान खान, शारिक खान, तौफीक खान, जफर मंसूरी, शाहिद काजी, आकिब खान, शेख राशिद, अहमद खान ने सभी अक़ीदत  मन्द हज़रात से जलुसे मुहम्मदी में शामिल होने की अपील की हैं।

Post a Comment

0 Comments