Header Ads Widget

भाजपा पार्षद पर हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन.. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान तहत अभाना में शिविर संपन्न.. त्यौहारों के मद्देनजर निरंतर सैपलिंग करने के निर्देश.. बिना हेलमेट के कार्यालय आने वालों पर होगी कार्यवाही.. जिला पंचायत में स्थायी समितियों का गठन 12 को..

 भाजपा पार्षद पर हमले के विरोध में ज्ञापन..

दमोह। भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद अमित त्यागी पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन पहुंचकर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

 भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज नें जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 6:10ः22 की रात्रि में भाजपा पार्षद अमित त्यागी पर असामाजिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की

 ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन पार्षद विजय जैन पार्षद यशपाल ठाकुर पार्षद सतीश जैन पार्षद विक्रांत गुप्ता पार्षद मनीष शर्मा पार्षद रघु श्रीवास्तव पार्षद संजय पटेल पार्षद धीरज घारू बाल कृष्ण यादव संदीप शर्मा उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान तहत अभाना में शिविर                                                                                        

दमोह। जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज ग्राम अभाना में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेलए वेयरहाउस लॉजिस्टिक एवं कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ;केबिनेट मंत्री दर्जा राहुल सिंह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव की गरिमा में मौजूदगी में शिविर संपन्न हुआ।

 आयोजित शिविर में आमजनों को शासन द्वारा संचालित की जा रही 38 योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर लाभ लेने का आह्वान किया गया। शिविर में मौजूद लोगों को केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के संबंध में श्री सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीण जनों से आयुष्मान योजना की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को कार्ड आवश्यक रूप से बनवाने के लिए कहा गया। श्री राहुल सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड हो जाने से एक व्यक्ति को 05 लाख रूपये तक का इलाज शासकीय और निजी अस्पतालों में कराया जा सकता हैं।
 शिविर में कलेक्टर श्री चैतन्य ने भी ग्रामीणों से चर्चा की और कहा कि पात्र व्यक्ति योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों.कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्ति को लाभ मिले सुनिश्चित किया जाए। शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जैन सहित नोडल अधिकारी पंचायत के सरपंच गोविंद सिंह और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

त्यौहारों के मद्देनजर निरंतर सैपलिंगकरने के निर्देश

दमोह।  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय स्टेयरिंगध्सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। समिति की बैठक में अपर कलेक्टर नाथूराम गौंडए जिला आपूर्ति अधिकारीए प्रदीप रायए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पदम् सिंह प्रतिनिधि जिला शिक्षा अधिकारी महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुलसा ठाकुर पोषण आहार विशेषज्ञ डॉ आराधना श्रीवास सहायक प्राध्यापक केएन कॉलेज उपभोक्ता संगठन से चंद्रशेखर राय राजकुमार सेन व्यापारी संघ प्रतिनिधि हासानंद आहूजा सेवंत जैन गुजराती एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया उपस्थित रहे।

 समिति के समक्ष समिति सचिव डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ तुलसा ठाकुर ने ईट राइट चैलेंज योजना के तहत जिले में की गई कार्यवाही एवं गतिविधियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने मिलावट से मुक्ति अभियान में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री चैतन्य द्वारा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की संख्या में वृद्धि करने एवं विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकासए आदिम जाति कल्याण स्कूल शिक्षा विभाग कृषि उपज मंडी आबकारी विभाग नगर पालिका के अंतर्गत सब्जी मंडी के अधीन खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन बनवाने के निर्देश विभागों को दिए गए। 

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार की ईट राइट चैलेंज योजना अंतर्गत सेफ भोग योजनाए ईट राइट कैंपस योजनाए हाइजीन रेटिंग आदि सभी टास्क को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए । सभी स्कूलों में ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज 3 के तहत प्रतियोगिता आयोजित करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए। ईट राइट चैलेंज योजना से संबंधित जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने हेतु नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा में नवाचार गतिविधियों में मेरा वार्ड . ईट राइट वार्ड के प्रचार प्रसारए कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से करने हेतु स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त करने के दिशा निर्देश किए गए।

बिना हेलमेट के कार्यालय आने वालों पर कार्यवाही..

दमोह। दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान की धारा 128 एवं 129 का सख्ती से पालन करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिये गये है। अपर जिला मजिस्ट्रेट नाथूराम गौड़ ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि स्वयं एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों.कर्मचारियें को दो पहिया वाहन चलाते समय;पीलियन राइडर सहित हेलमेट धारण करने के संबंध में निर्देशित करें तथा हेलमेट धारण न करने वाले के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुये कार्यालय में प्रवेश न दिया जायें।  

जिला पंचायत में स्थायी समितियों का गठन 12 को

दमोह। जिला पंचायत दमोह में स्थायी समितियों के गठन हेतु सदस्यों का निर्वाचन करने के लिये पीठासीन अधिकारी के साथ निर्वाचन कार्यवाही संपन्न कराने हेतु अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी स्थायी समिति निर्वाचन नाथूराम गौड़ ने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने तहसीलदार विकास अग्रवाल, पर्यवेक्षक अनिल दुबे, सहायक परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सहायक परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह, लेखापाल आरके नामदेव, तकनीकी सहायक आशीष गुप्ता, सहायक ग्रेड.2 साधना जैन, सहायक ग्रेड. हरगोविंद अहिरवार, कम्प्यूटर आपरेटर भूपेन्द्र परिहार तथा बालकृष्ण कुमार और प्रदीप मिश्रा की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने निर्देशित किया यह अधिकारी कर्मचारी कार्यालय जिला पंचायत सभाकक्ष में 12 अक्टूबर 2022 को प्रात 10 बजे से उपस्थित रहकर कार्यवाही संपादित करायेंगे।   

Post a Comment

0 Comments