विजयादशमी पर पूर्वजों को समर्पित सम्मान समारोह
दमोह।
अग्रवाल जन जागरण समिति गणेश फैंस क्लब के द्वारा लगातार सातवें वर्ष
विजयादशमी चल समारोह पर्व का आयोजन बकौली चौराहे पर किया गया जिसमें शहर की
प्रत्येक प्रतिमा को प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रत्येक प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई,प्रसाद स्वरूप वृंदावन की कचौड़ी का
वितरण स्व त्रिलोक चंद जी सुरेखा की स्मृति में किया गया।
मूर्ति
में प्रथम पुरस्कार जय अंबे दुर्गा उत्सव समिति साज सज्जा में प्रथम
पुरस्कार प्रिंस दुर्गा उत्सव समिति द्वितीय पुरस्कार गौरीशंकर तिगड्डा
दुर्गा उत्सव समिति तृतीय पुरस्कार लोको ब्रिज के नीचे दुर्गा उत्सव समिति
को मंच में द्वितीय पुरस्कार ज्वाला माई चौराहा समिति को तृतीय पुरस्कार
बकोली चौराहा शराफ़ा संघ समिति को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक
अजय टंडन, महेंद्र दुबे, गुड्डू तिलकधारी, मालती असाटी, मनु मिश्रा, कविता
राय, पारुल टण्डन, रितेश साहू, गौरव पटेल, भगवती श्रीवास्तव, विष्णु
गुप्ता, राकेश अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल, रमा अग्रवाल, किशोर अग्रवाल,
रॉकी आदित्य सुरेखा, अनुनय श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता सुधीर असाटी, रेशु
सिंघई, पदम इटोरिया, दीपक श्रीवास्तव, संदीप खरे, अमित पांडे नीरज पांडे,
बंटी जैन, धीरज गुरु, अरविंद चौबे, राहुल जैन, देवांग गंगरा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
अग्रवाल
समाज की ओर से राजेंद्र अग्रवाल, अनिल, धर्मेश, शुभ श्री, रमेश, वेदांत,
दिनेश राजेश, विनोद, कृष्ण कांत, स्वप्नेश, गणेश, रवि, कपिल, ओम प्रकाश,
अनमोल, नितिन, निक्की, दीपक, रुचित, रंचित, हिमांशु, दीपांशु, सौरव, अशोक,
श्याम, भगवान दास, डब्बू, अनिल, विवेक, केसी, लखन अग्रवाल, , रामजी
अग्रवाल सुनील, पवन, मदन, राजबहादुर, मनोज, बिहारी, अमरीश, गौरव, प्रशांत,
सुमन, मंजू अंजलि, ज्योति, अर्चना, गीता, साधना, सीता, जानू, सौम्या,
साक्षी, जीनल, दिलीप, अरविंद, विजय, आशीष, भरत, मुन्ना, तरुण, शुभम
अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में
उपस्थिति रही। संचालन नरेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल के द्वारा किया
गया।
मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने किया प्रसाद वितरण
दमोह।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला दमोह के तत्वाधान में
दशहरे के चल समारोह एवं शस्त्र प्रदर्शन पर्व पर जगत जननी माता रानी
विसर्जन समारोह के अंतिम दिन अंतर राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की
तरफ से प्रसाद वितरण किया गया है। जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य
सम्मिलित हुए।
जिला अध्यक्ष एचएस रजक, उपाध्यक्ष राजू विश्वकर्म, नगर
मंत्री मनोज पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश चौबे, मीडिया प्रभारी अनुराग
बजाज, भूपेंद्र रोहिताश, मुकेश तिवारी, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों का
सहयोग रहा। मंत्री मनोज पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन हम सभी हमेशा करते
रहेंगे। शासन प्रशासन के सहयोग से जो भी हमारे संगठन अंतर्राष्ट्रीय मानव
अधिकार सुरक्षा संगठन के नियमों के अनुसार मानव के अधिकारों का जहा भी शोषण
हो रहा होगा वहां हम सहयोग करेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला
अध्यक्ष डॉ हरीश रजक ने सभी को नवरात्रि एवं आने वाले सभी पर्व की बधाई
देते हुए सभी को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया।
कुंडलपुर में 9 अक्टू. को आचार्य श्री अवतरण दिवस
दमोह।
सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर
जी महाराज का अवतरण दिवस(उपकार दिवस) शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर दिन रविवार को
धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी
महाराज के मंगल सानिध्य में भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का
अभिषेक शांति धारा, महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री की पूजन, आरती, आचार्य
छत्तीसी विधान का आयोजन होगा। दोपहर में मिष्ठान वितरण, सायं काल 48 दीपों
से भक्तांमर पाठ, बड़े बाबा की महा आरती एवं महिला मंडल द्वारा
सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन होगा। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष
चंद्र कुमार सराफ ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधार कर धर्मार्जन करने
का अनुरोध किया है। इसके पूर्व कुंडलपुर में
प्रबंध कारिणी कमेटी एवं स्थायी आमंत्रित समिति की बैठक 8 अक्टूबर दोपहर 1
बजे कुंडलपुर कार्यालय में आयोजित की गई है।
सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना हेतु अनुदान प्रक्रिया
दमोह। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली बनाने हेतु रूफटॉप सोलर योजना ;च्ींम.प्प्द्ध चलाई जा रही है। इसके तहत पहले 3 किलोवॉट तक 40 प्रतिशत की अनुदान राशि और उसके बाद 3 किलोवॉट से 10 किलोवॉट के लिए 20 प्रतिशत तक की अनुदान राशि मंत्रालय द्वारा दी जा रही है । यह योजना मप्र पू क्षे विवि कं लिमि द्वारा कम्पनी क्षेत्रांतर्गत क्रियान्वित की जा रही है।
कम्पनी के इच्छुक घरेलू उपभोक्ता ष्ष्स्मार्ट बिजली ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हुए सूचीबद्ध वेंडर्स से रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित दर के अनुसार कुल कीमत में से मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि घटाकर शेष राशि का ही भुगतान वेंडर्स को करना होगा जिसकी प्रक्रिया विद्युत वितरण कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई है । घरेलू उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाती है कि योजना के तहत लाभ पाने के लिए वे केवल विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा निर्धारित वेंडर से ही रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाए। निर्धारित वेंडर्स द्वारा लगाए जाने वाले सोलर पैनल एवं अन्य उपकरण मंत्रालय के मानक एवं विनिर्देशों के अनुसार होंगे तथा इसमें वेंडर्स द्वारा रूफटॉप सोलर प्लांट का 5 साल का रखरखाव भी शामिल है।
नेट मीटर की कीमत एवं जनरेशन मीटर की कीमत उपभोक्ता को देनी होगी। सोलर रूफटॉप फेस.2 स्थापना कार्य हेतु घरेलू उपभोक्ताओं से आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ऑन लाइन अपलोड कराया जाएगा जिसमे उपभोक्ता का आधार कार्ड तथा उपभोक्ता की फोटो अनिवार्य रहेगी।



0 Comments