Header Ads Widget

राज्य स्तर पर हेलमेट अभियान 6 अक्टूबर से, पीछे बैठने वाले को भी लगाना होगा हेलमेट.. भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगाए गए पौधे.. इस्लामिक क्विज काम्पटीशन में अव्वल रहे अयान, रेहान रजा, जीशान खान.. राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड 8 व 9 अक्टूबर को कुंडलपुर में..

राज्य स्तर पर हेलमेट अभियान 6 अक्टूबर से
भोपाल।  दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 128 एवं 129 में सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। आगामी 6 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। दो पहिया वाहन चालक के साथ वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना होगा। 
राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। जबलपुर उच्च न्यायालय ने दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले पीलियन राईडर द्वारा हेलमेट न लगाने को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जन.जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जागरूकता के लिए प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार.प्रसार करने को कहा है। निर्देशों का पालन न करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। 
 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस एवं शोध प्रशिक्षण संस्थान श्री जी जनार्दन ने पुलिस आयुक्त इंदौर भोपाल और समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए है कि दो पहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों से अनिवार्य रूप से हेलमेट लगवाने के लिए हर संभव आवश्यक कदम उठाएँ। एडीजी श्री जनार्दन ने कहा है कि हेलमेट धारण करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलायें और हेलमेट धारण न करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही भी करें। इसके लिए आगामी 6 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करें।
 एडीजी श्री जनार्दन ने निर्देशित किया है कि हेलमेट नहीं लगाने वाले छात्र.छात्राओं कर्मचारियों और अभिभावकों का शिक्षण संस्थानों में प्रवेश निरूद्ध करें। सभी पेट्रोल पम्प पर दो पहिया मोटर वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल वितरण करें। समस्त होटल ढाबा रेस्टोरेंट मॉल आदि स्थानों पर हेलमेट लगाने पर ही प्रवेश दिया जाए। स्थानीय निकाय जैसे ग्राम पंचायत नगर पंचायत नगर पालिका एवं नगर निगम एवं कन्ट.नमेन्ट बोर्ड और ठेके पर वाहनों की पार्किंग में हेलमेट धारण करने पर ही वाहन पार्किंग की सुविधा दी जाएं।
 एडीजी श्री जनार्दन ने जीवन.सुरक्षा के लिए आवश्यक हेलमेट लगाने को आम व्यक्ति को प्रेरित करने के लिए जन.जागरूकता के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश गए हैं। निर्देशित किया गया है कि प्रचार.प्रसार के लिए इन सभी जगह फ्लेक्स बैनर लगाकर प्रचार.प्रसार किया जाए।
 डायल 100 एवं शहर में लगे पीए सिस्टम वीएमएस सिस्टम से हेलमेट धारण करने के संबंध में लगातार उद्घोषणा की जाये। प्रत्येक दो थानों के बीच पीए सिस्टम से आवश्यक रूप से हेलमेट धारण करने के संबंध में लगातार व्यापक प्रचार.प्रसार किया जाये। जिला आबकारी विभाग द्वारा संचालित लाइसेंसी शराब की दुकानों एवं हाट बाजार के पार्किंग स्थलों पर भी हेलमेट धारण करने के संबंध में व्यापक प्रचार.प्रसार किया जायें। स्थानीय टीवी चैनल इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रिन्ट मीडिया सोशल मिडिया और प्रिंट मीडिया से भी अनिवार्यत हेलमेट लगाने के संदेश को प्रसारित.प्रकाशित किया जाये।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगाए गए पौधे
 दमोह। मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा दमोह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम बांसा मंडल के ग्राम पंचायत हथना में और भाजपा किसान मोर्चा मंडल मड़ियादो के ग्राम बर्धा में किया गया जिसमें पौधे लगाए गए
 इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एड• हरिश्चंद्र पटेल गुड्डू, जिला महामंत्री संतोष आठ्या, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र असाटी राजन, गुड्डा यादव सरपंच, हथना सरपंच गुड्डू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रति राम पटेल, 

युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गिरधारी पटेल, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामकेश पटेल, धीरज आदिवासी सरपंच, मुकेश अहिरवार,मयक तोमर, प्रमोद मिश्रा, दरवारी अहिरवार, जगदीश पटेल, घनश्याम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 इस्लामिक क्विज काम्पटीशन प्रोग्राम का आगाज

दमोह। जशने ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी का इस्लामिक क्विज काम्पटीशन नूरी नगर में आयोजित हुआ। चार टीमों के बीच हुए मुकाबले में टीम ए सभी सवालों के जवाब देकर पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर टीम सी के सैफुल हक, तनवीर, हस्सान शेख और तीसरे स्थान पर टीम डी के बिलाल, इस्माईल और मोहसिन रहे। इन्हें हाजी इकबाल राइन, शमीम कुरैशी, मुस्तकीम वारसी , हाजी सैयद शाकिर अली की जानिब से नकद इनाम व डॉ नाजिर की जानिब से सभी को मोमेंटम से नवाजा गया। प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरआन से मौलाना इरफान नूरी ने किया। एंकरिंग हाफिज शहंशाह रजा ने की। 
इस अवसर पर शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक खान, उपाध्यक्ष राजा निवेश खान, असलम कुरैशी,अमजद खान,इम्तियाज खान, सचिव आसिफ अंजुम, कैशियर डॉ० नाजिर खान, सह सचिव आमिर खान, शेख अहकाम, मजहर खान, शादाब खान,  दिलनवाज, नदीम कुरैशी, तौफीक, शहबाज, हामिद चिश्ती,रिजवान राईन, अदनान शेख, शारिक खान का नूरी नगर की जानिब से सम्मान किया गया। ये पहला अवसर था जब बच्चों के बीच इस्लामिक क्विज काम्पटीशन कराया गया। इसे आयोजित करने में गरीब नवाज कमेटी नूरी नगर के राजा चिश्ती, जीशान खान व सभी मेम्बरों का सराहनीय योगदान रहा। इकबाल पार्षद के सौजन्य से तबर्रूक बाँटा गया। ईद मीलादुन्नबी के सचिव आसिफ अंजुम ने जानकारी दी कि आज आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन रात 9 बजे शोभा नगर में आयोजित होगा। जिसमें देश के नामवर शायर शिरकत करेंगे।

राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड 8 व 9 अक्टूबर को कुंडलपुर में
दमोह।
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम आशीर्वाद एवं पूज्य मुनिश्री क्षमा सागर जी महाराज की प्रेरणा से मैत्री समूह व्दारा प्रतिवर्ष  आयोजित होने वाला राष्ट्रीय यंग जैन अवार्ड इस वर्ष 8 एवं 9 अक्टूबर 22 को देश के प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर, जिला दमोह, मप्र में पूरी गरिमा तथा भव्यता के साथ जानी मानी लेखिका एवं मनीषी डा माधवी जैन, नई दिल्ली एवं डा सुधा मलैया दमोह के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। मैत्री समूह के डा सुमति प्रकाश जैन के मुताबिक कोरोना संकट के कारण वर्ष 2020 एवं 21 में यह सम्मान समारोह भौतिक रूप से आयोजित नहीं हो सका था। इस वर्ष 2022 में यह विशाल समारोह पहली बार ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी आयोजित हो रहा है।

 इस जैन प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के  कक्षा 10 एवं 12 वीं के चुने गए मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित  प्रतिभागियों का गरिमामई सम्मान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाले देश भर के जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह देश के विभिन्न शहरों में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष  2022में कक्षा 10 वीं में 85 प्रतिशत,12 वीं कक्षा साइंस में 80 प्रतिशत तथा आर्ट एवं कॉमर्स में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले जैन छात्र- छात्राओं से प्रविष्टियां  आमन्त्रित की गईं थीं, जिसके उत्तर में 23 राज्यों से रिकॉर्ड 2082 छात्र छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए थे।इनमें से 56 प्रतिशत आवेदन छात्राओं के थे। खास बात ये है कि प्राप्त आवेदकों में 232 विद्यार्थियों ने किसी न किसी विषय में शत प्रतिशत अंक पाकर अपनी योग्यता सिद्ध की है।
 समारोह में वर्ष 2018 के अवार्डीस किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षा मे विशिष्ट स्थान या श्रेणी से चयनित हुए थे तथा वे अवार्डीस,  जिन्होंने 2022 मे विशिष्ट स्थान या श्रेणी के साथ स्नातक किया है, वे भी इस भव्य समारोह में सम्मानित होंगे। ज्ञातव्य है कि सन 2001 में शिवपुरी से शुरू हुए ‘यंग जैना अवार्ड’ में देशभर की विशिष्ट  जैन प्रतिभाओं का सम्मान दो दिवसीय गरिमामय व भव्य समारोह में अत्यंत प्रबंधकीय कौशल व अनुशासन के साथ  किया जाता है। इस आयोजन में विभिन्न विषयों के  देश के जानेमाने कॅरियर कॉउंसलर एवं मनीषी सम्मान हेतु देश के कोने कोने से आईं प्रतिभाओं को अपना उपयोगी  एवं सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कोरोना काल में यह आयोजन भौतिक रूप से संभव नहीं हो पाया था, अब कोरोना संकट दूर होने के बाद इस वर्ष फिर अपने चिरपरिचित प्रबंधन में यह आयोजन हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments