उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सूर्ययश गौतम द्वारा इसरो बैंगलोर, एनटीपीसी विशाखापट्टनम में भी अपनी सेवाएं दी थीलेकिन उसके उपरांत उनका चयन संचार मंत्रालय की सहायक निर्देशक के पद पर हो जाने के उपरांत उन्हें गुजरात प्रदेश की जिम्मेवारी विशेष रुप से सौंपी गई है उनके द्वारा गुजरात में जिस प्रकार से 5G की सेवाओं के लिए कम समय में विस्तार किया गया है उसके कारण भी उन्हें विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह प्रदेश होने के कारण इस अवसर पर आमंत्रित किया गया था 5G लांचिंग के उपरांत राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू द्वारा सभी अधिकारियों को अपने निवास स्थान पर आमंत्रित कर सामूहिक भोज में भी शामिल किया गया था।
भाजपा जिला मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई जिसमे जिले के जिला मीडिया प्रभारी सहित 22 मंडलों के मीडिया प्रभारी और मोर्चा के मीडिया प्रभारी सम्मिलित हुए। मीडिया विभाग को प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा और प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी और सागर संभाग प्रभारी आशीष तिवारी ने जिले में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ सभी से वर्चुअल रूप से जुड़कर संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने की सलाह दी।
प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा संगठन में मीडिया एवं उसकी महत्वता को समझाया राजनैतिक दलों में मीडिया विभाग की महत्वता को समझाते हुए बताया कि , किस तरह प्रत्येक न्यूज़ में मीडिया विभाग को हरेक शब्द और लाइन को जाँच करना पड़ती हैँ क्यूंकि यहीं न्यूज़ किसी भी पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाता हैं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिवशंकर कुशवाहा ने जिले के मीडिया विभाग को सशक्त बनाने हेतु सभी भाजपा के मंडल के मीडिया प्रभारीयो को लेकर यह पहली बैठक बुलाई गई।
नारी शक्ति द्वारा पहली बार मां देवी की स्थापना
दमोह। नगर की सुरेखा कालोनी में पहली बार नारी शक्ति द्वारा जहां मां जगत जननी दुर्गा की स्थापना की गई।
वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर कॉलोनी की सभी महिलाओं द्वारा गरबा का आयोजन भी किया गया तथा इस दौरान ब्राह्मण समाज की संभागीय अध्यक्ष प्रीति गौतम द्वारा वृद्ध महिलाओं का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कालोनी के गणमान्य नागरिक, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।मां वैष्णो देवी के रूप में विराजी मां जगत जननी..
दमोह। नवरात्रि पर्व के चलते शहर के हरसिद्धि माता मंदिर चौराहे के समीप माखनलाल बागवर, कुंजीलाल बागवर के निवास में नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के स्वरूप में अद्भुत प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
जिसमें प्रथम मां महाकाली, द्वितीय मां महालक्ष्मी एवं तृतीय मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। जिनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं पहुॅच रहे है। वहां के सेवक शिवम बागवर ने सभी भक्तों से महारानी के दर्शन की अपील की है।
0 Comments