Header Ads Widget

देश में 112 आकांक्षी जिला कार्यक्रम में दमोह कृषि विभाग प्रथम.. एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा जगराता एवं प्रतिभा सम्मान.. शेर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, जमकर नाचे शेर.. संस्कार भवन में असाटी समाज गरबा महोत्सव.. नातिया मुशाएरे से ईद मीलादुन्नबी प्रोग्राम का आगाज..

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में कृषि विभाग प्रथम..

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया जिले के कृषि विभाग द्वारा पूरे देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार अलग.अलग कार्यवाही की जा रही है निर्धारित पैरामीटरों में लगातार सुधार करने के प्रयास दमोह जिले द्वारा किए जा रहे हैं। इसकी प्रगति के बारे में सभी लोगों को हर महीने अवगत कराया जा रहा है। पिछले महीने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत दमोह जिले की कंपोजिट्स स्कोर 66 से भी ज्यादा रही है और देश में दमोह तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा सुधार में हर महीने जो डेल्टा रिपोर्ट आती है उसमें भी देश में जो 112 आकांक्षी जिले हैं उसमें चौथी रैंक पर जिला दमोह रहा है

 एकता दुर्गा उत्सव द्वारा जगराता, प्रतिभा सम्मान

दमोह। एकता दुर्गोत्सव समिति स्टेशन रोड नगर पालिका परिसर दमोह द्वारा बीते 55 वर्षों से माता जगत जननी की स्थापना बड़े ही धूमधाम के साथ की जाती है इसी क्रम में सप्तमी के शुभ अवसर पर माता के दरबार में कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप दमोह द्वारा रात्रि जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का कार्य आयोजन समिति के संयोजक सतीश तिवारी के नेतृत्व में किया गया
 उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, निज सहायक केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह लोधी, सतीश जैन "कल्लन भैया" भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव द्वारा माता रानी का पूजन अर्चन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा हिंदुत्व के क्षेत्र में पार्षद विक्रांत गुप्ता, सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल, कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य हेतु दिनेश चौबे, उत्कृष्ट शिक्षा कार्य हेतु बंटी भट्ट, भूपेंद्र कुमार जैन, केपी शुक्ला, जनजाति शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु अभय भट्ट, 
मानव अधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जीतू सोनी, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ.आकाश दुबे, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में मनोहर पथरौल, रक्तदान कार्य में राम मिश्रा, स्मार्ट गांव के क्षेत्र में अनुज बाजपेयी, ताइक्वांडो के क्षेत्र में नीरज दुबे, आदर्श वार्ड बनाने की प्रेरणा के क्षेत्र में नवनिर्वाचित पार्षद बालकृष्ण यादव, उत्कृष्ट कविताएं और साहित्य के क्षेत्र में बबीता चौबे, आशीष तंतुवाय, समाज सेवा के क्षेत्र में कृष्णा पटैल, मूर्तिकार बलराम पेंटर, साज सज्जा नीलेश असाटी, टेंट व्यवस्था अमित असाटी, मूर्ति श्रृंगार प्रियांशु गुप्ता, साउंड सर्विस अमित गुप्ता, पुजारी रत्नेश पुजारी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था द्वारा सम्मान पत्र बैठकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने बताया कि एकता दुर्गोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है साथ ही जगराते का कार्यक्रम प्रति वर्ष पूरी रात्रि में चलता है जिसमें कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी जाती है साथ ही समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है जो अपने उत्कृष्ट कार्यों से हमारे जिले का नाम देश व प्रदेश में गौरवान्वित करने का कार्य करते हैं, इस अवसर पर समिति के विजय गुप्ता, किशन लाल कथूरिया, राजुल चौराहा, राजू गुप्ता, मधु गुरु, अजय यादव, लछमन पटेल, अखलेश चौबे, सूरज नामदेव, डंपी अहिरवाल, गोलू सेन, दीपक ठाकुर आदि के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।

 शेर नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..
दमोह।
प्रतिवर्ष अनुसार प्राचीन लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य युवा जागृति मंच द्वारा शेर नृत्य का आयोजन किया गया। लगभग 12 वर्षों से युवा जागृति मंच द्वारा बुंदेलखंड की विलुप्त होती प्राचीन लोक कला को संरक्षित करने के लिए नवरात्रि की सप्तमी के दिन प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है जिसमें प्रतिभागी माता के वाहन शेर का रूप रखकर मनमोहन नृत्य करते हैं। कीर्ति स्तंभ के पास आयोजित कार्यक्रम में सागर के दीवाले के प्रमुख दिलीप धारू एवं गड़ार्याऊ दीवाले के प्रमुख रघुनंदन पंडा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें शेर और शिकारी का खेल और आग में से शेरों का निकलना एवं माता रानी की आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे दमोह विधायक श्री अजय टंडन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा की प्राचीन कला को संरक्षित करने और इन कलाकारों को प्रोत्साहित करने यह पहल बहुत ही सराहनीय है शासन स्तर पर भी इस कला को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। देर रात तक चली प्रस्तुति में सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने विशेष रूप से बच्चों ने इस नृत्य का आनंद लिया स्वर्गीय चंद्र शेखर पाठक की स्मृति में आयोजित।
 इस कार्यक्रम में युवा जागृति मंच की नितिन मिश्रा राजकुमार कुशवाहा, नरेश विश्वकर्मा, अजय सरवरिया, नरेश अहिरवाल, रमेश राठौर, धर्मवीर राय, पार्षद हेमराज भैया, वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव, पप्पू कसौटया, प्रेम परोचे, पप्पू कुशवाहा, समीम कुरेशी, एके चिश्ती, धन सिंह काका, उमा शंकर चौबे, ओम पांडे, केके अग्रवाल, बसंत कुशवाहा, पुरुषोत्तम पटेल, बलराम ठाकुर सहित कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

एक दिवसीय गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन
दमोह। नवरात्रि में गरबा महोत्सव कार्यक्रम जगह-जगह हम सभी को देखने मिल रहे हैं. असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन में असाटी समाज महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से गरबा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर मां की आरती की गई। 
इसके बाद गरबे के अलग-अलग 9 प्रस्तुतियां असाटी समाज दमोह की महिलाओं द्वारा दी गई। असाटी महिला समिति की अध्यक्ष ने बताया रविवार शाम एक दिवसीय गरबा महोत्सव में असाटी समाज दमोह की महिलाओं ने एकता का परिचय देते हुए गरबा महोत्सव में शामिल होकर मां-जगदंबा के दरबार में युवतियों-महिलाओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही युवतियों और महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था।
 इस अवसर पर असाटी समाज दमोह के संरक्षक मार्गदर्शक महिलाएं, असाटी समाज समिति की महिलाएं, असाटी समाज के वरिष्ठ जन, असाटी समाज के अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष,समस्त समिति के पदाधिकारी सदस्य गण और असाटी समाज दमोह की उपस्थिति खास रूप से देखी गई।

नातिया मुशाएरे से ईद मीलादुन्नबी प्रोग्राम का आगाज
दमोह। जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर शहर कमेटी के प्रोग्राम का आगाज़ गढ़ी मुहल्ला में नातिया मुशायरे से हुआ। जिसकी अध्यक्षता शहर काजी सैयद कुतुब अली ने की। संचालन आरिफ हसन सिद्दीकी श्कलकत्ताश् ने की। मुशायरे  में दमोह शहर की सभी बज्मों के शायरों ने अपने नातिया कलाम पेश किये।
 सीनियर शायर जनाब फरहत दमोही, रफीक आलम, अफजल दमोही, शकील अमजद, शाहिद दमोही, अल्हाज ताहिर मास्टर, डॉ० नाजिर, अदीब, ताबिश अहसन, डॉ०लियाकत, हाफिज साजिद, इरफान उस्मानी, अनीस आतिफ, नदीम सुल्तान, अयाज, अनआम और शोएब दमोही ने शानदार कलाम पढ़े। 
इस अवसर पर गढ़ी मुहल्ला की जानिब से ईद मीलादुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष शफीक खान, उपाध्यक्ष राजा निवेश खान, अमजद खान, असलम कुरैशी, इम्तियाज खान, कैशियर डॉ० नाजिर खान, सह सचिव आमिर खान, शेख अहकाम, मजहर खान, दिलनवाज, हामिद चिश्ती, शेख अदनान, नदीम कुरैशी, जफर मंसूरी , काजी शाहिद अली व मौजूद मेम्बरों का इस्तकबाल किया गया।  आज नूरी नगर में रात 9 बजे से इस्लामी क्विज काम्पटीशन में चार टीमों के बीच सवाल जवाब का मुकाबला होगा एवं प्रोग्राम में मौजूद लोगों से भी सवाल पूछे जाएंगे। इसमें उम्र का बंधन  नहीं है। शहर कमेटी ने सभी से प्रोग्राम में आने की गुजारिश की है।

Post a Comment

0 Comments