Header Ads Widget

गांधी जयंती पर अस्पृश्यता निवारण शिविर, घंटाघर एवं तीन मूर्ति पर माल्यार्पण.. भाजयुमो का स्वच्छता और सेवा पखवाड़े, किसान मोर्चा पद यात्रा के प्रथम चरण का समापन.. कांग्रेसजनों ने गांधी शास्त्री का जयंती पर किया स्मरण.. स्वामित्व योजना तहत अधिकार अभिलेख का वितरण..

केबिनेट मंत्री राहुल सिंह पहुंचे अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर में, भाइयों के साथ बैठकर किया भोजन

दमोह। कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह अध्यक्ष mpwlc, के मुख्य आतिथ्य में आज ग्राम पंचायत- पिपरिया साहनी के ग्राम केवलारी में अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत "सद्भावना शिविर" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के पात्र हितग्राहियों को मध्य प्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं का लाभ देते हुए, राशि का वितरण किया एवं सभी भाइयों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश सिंह जी, जनपद सदस्य श्री पप्पू ठाकुर जी, श्री जय हजारी जी, कलेक्टर साहब श्री एस कृष्ण चैतन्य जी, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रीवास्तव जी, एसपी श्री तेनीवार जी, अनुसूचित जाति विकास विभाग जिला संयोजक रेखा पांचाल जी, जनपद दमोह सी.ई.ओ. सहित अन्य अधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

गांधी जयंती पर घंटाघर, तीन मूर्ति पर माल्यार्पण

दमोह।  महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज घंटाघर एवं बेलाताल के समीप तीन मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण किया गया।  सर्वप्रथम घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर नगर पालिका स्वास्थ सभापति प्रतिनिधि पप्पू कसोटिया एवं सीएमओ बीएल सिंह ने माल्यार्पण किया। तदोपरांत बेलाताल के समीप तीन मूर्ति पर जनप्रतिनिधियों ने  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तीन मूर्ति से प्रारंभ होकर जटा शंकर मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता सेवा अभियान के तहत चलाया जा रहा हैए जिसमें 21 सितंबर से ही विभिन्न गतिविधियां स्वच्छता संबंधी चलाई जा रही हैंए जिसका आज 2 अक्टूबर को समापन हुआ। कार्यक्रम में गोपाल पटेलए रामेश्वर चौधरीए सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज और आलोक गोस्वामीए केंद्रीय राज्यमंत्री के सहायक निज सचिव राजकुमार सिंहए कृष्णा राजए पवन तिवारीए यशपाल ठाकुर, जुगल अग्रवालए रामलाल उपाध्याय, सिकंदर खरारेए सीएमओ बीएल सिंहए आकाश उदेनिया मौजूद रहे।

भाजयुमो का स्वच्छता और सेवा पखवाड़े का समापन

दमोह। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस  17 सितंबर के अवसर पर भाजपा दौर द्वारा प्रदेश भर में स्वच्छता और सेवा पकवाड़ा अभियान प्रारंभ हुआ था आज 2 अक्टूबर हो स्वच्छता एवं सेवा पकवाड़ा का समापन दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण के साथ समापन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि दमोह भाजयुमो ने एक लाख वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया था। जिसमें भाजयुमो ने 22 मंडलों में 45785वृक्षारोपण किये है। 
 इस दौरान  दमोह विधानसभा प्रभारी और जिला सहकारी बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगाइच, पूर्व विधायक लखन पटेल, भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, बृज गर्ग, गोलू बजाज, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, बृद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्याम शिवहरे, मोंटी रैकवार, भाजपा दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, पूर्व नपाध्यक्ष मालती असाटी, रामलाल उपाध्याय राकेश लोधी राजुल चौराहा, 
 जिला महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, आलोक मुखिया, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश सिंह ठाकुर, शिवेंद्र तिवारी, ओम विश्वकर्मा, आदित्य जैन, नयनदीप जैन, अभिषेक राय, शिवम गुप्ता, नीरज राय, अनुज अग्रवाल, राहुल सागर, भूपेंद्र ठाकुर, निक्की सेन, सतीश पांडे, नेहाल राजपूत, जितेन राज, पवन विश्वकर्मा, उदित सोनी, शुभम यादव, संजय चौहान, साहिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
सेवा पखवाड़े के समापन पर किए विविध सेवा कार्य                            
दमोह। भाजपा द्वारा जिले में सेवा पखवाड़े के तहत राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जटाशंकर धाम और त्रिमूर्ति में स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम प्रभारी रामेश्वर चौधरी ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो हम सभी के लिये बहुत जरुरी है। गांधी आश्रम स्थित गांधी भंडार में भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह सहित पदाधिकारियों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने गांधी जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की सपथ ली। 
जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह,सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बजाज,  कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ब्रज गर्ग,अमित बजाज, सुरेश पटेल, संजय यादव, वर्षा रैकवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, पार्षद कविता राय,यशपाल ठाकुर, गणेश जाटव, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवल कोरी, कोशलेंद्र पांडेय, पार्षद गणेश जाटव, इंद्र कुमार चौराहा, आदित्य सिरोठिया सम्मिलित हुए।

किसान मोर्चा पद यात्रा के प्रथम चरण का समापन 
दमोह। मध्यप्रदेश की पहली गौआधारित प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण जन जागरण किसान पद यात्रा दमोह विधानसभा में 26 सितंबर से शुरू हुई  जो 02 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्थखेडा से प्रारंभ होकर टोरी, सलैया, कांकर व इमलियाघाट मे  दोपहर 01 बजे यात्रा का समापन भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में 54 गांव में चौपाल और लगभग 200 किलोमीटर पैदल चलकर यह किसान मोर्चा पदयात्रा सम्पन्न हुई।
 जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र गुड्डू पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई पद यात्रा के समापन मुख्य अतिथि  जिला प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह वेयर हाऊसिंग लाजिस्टिक्स के अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र असाटी राजन, जनपद अध्यक्ष राजू कमल ठाकुर, जिला महामंत्री शैलेंद्र कुशवाहा, जिला सदस्य जिला महामंत्री संतोष अठया, भाजपा बांदकपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर, किसान मोर्चा दमोह विधानसभा सभा क्षेत्र प्रभारी भूपेंद्र राव साहब, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, हरिनारायण चौकरया, मंत्री लाखन सिंह, पूरन पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लोधी विक्रम सिंह लोधी, अंकित दीवान, किसान मोर्चा अभाना मंडल अध्यक्ष तेजी सिंह लोधी, कैलाश प्रजापति, हटा नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल मंडल अध्यक्ष बिहारी पटेल, दमयंती मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, नोहटा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल, राजकुमार साहू, युवा तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह सहित भाजपा किसान मोर्चा दमोह जिले के पदाधिकारियों भाजपा जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं किसान बंधुओं उपस्थिति रही।

कांग्रेसजनों ने गांधी शास्त्री का किया स्मरण
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विधायक अजय टंडन ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश हित में महात्मा गांधी द्वारा पूरे देश में पद यात्राओं के बाद आज हमारे नेता राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3750 किमी भी पदयात्रा कर रहे जो भाजपाई नेताओं के मुंह पर तमाचा है जो केवल अपने स्वार्थ में लिप्त है।
 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि संपूर्ण जिले में गांधी चौपात यात्रा प्रारंभ की गई है जो राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक गांव गांव में होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि शास्त्री जी ने नारा दिया था जय जवान जय किसान किंतु भाजपा सरकार में जनता मंहगाई से तो किसान मुखमरी की कगार पर है। मानक पटेल, राजेश तिवारी, रजनी ठाकुर, तिलक सींग, कमला निषाद, अमिता सिंह, आशीष पटेल, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, बाबुलाल पटेल, धनसिंह राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, राजा रौतेला, बसंत कुशवाहा, के.के.वर्मा, आशुतोष शर्मा, पप्पू कसोटया, रफीक खान, प्रशांत हजारी, शालिनी सिंह, अमित नामदेव ने अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होनें ईमानदारी सादगी भरा जीवन अपनाकर देशहित में अनेको योगदान दिये
 किंतु आज हमारे प्रधानमंत्री मंहगे परिधान पहनकर लोक लुभावने भाषण देकर जनता पर दिनां दिन मंहगाई का बोझ डाल रहें है और अमीरो को और अमीर बना रहे है उनकी जयंती पर शालिनी सिंह, देवेश्वर लोधी, शीतल रोहित, अमरदीप अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अजय सरवरिया, एमएस राही, अनिल जैन, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर, संदीप बरदिया, महादेव पटेल, उवेद गौरी, पीएन डिम्हा, एके चिश्ती, सलीम बैटरी, इनायत अली, शत्रुघन सिंह, कमल आदिवासी, छोटू शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। तत्पश्चात् घंटाघर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर समस्त कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर फूलमालायें पहनाई।

स्वामित्व योजना तहत अधिकार अभिलेख वितरण

दमोह। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तवए अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ भी मौजूद थे।

इस सम्बंध में कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने बताया स्वामित्व योजना राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण योजना ओं में से एक योजना है। जिले में ड्रोन सर्वेए ग्राउंड पूर्ति तथा फाइनली पब्लिकेशन का काम लगातार भू अभिलेख और राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत 70 प्रकरण सेंटलमेंट ऑफिसर द्वारा पारित किया गया गांव का भू अभिलेख वितरण कार्यक्रम आज किया  गया है। साथ ही 94 ऐसे गांव हैं जिनका फर्स्ट पब्लिकेशन का काम किया जा चुका एवं 79 ऐसे गांव हैं जहां पर सेकंड पब्लिकेशन का काम पूरा किया जा चुका है। 
कलेक्टर ने कहा लगातार सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से मैप मिलते जा रहे हैंए उनके ग्राउंड पूर्ति का काम तहसील स्तर पर पटवारी द्वारा और लगातार वेरिफिकेशन का काम जिले द्वारा किया जा रहा। शासन द्वारा दी गई समयावधि में जिला प्रशासन द्वारा लगातार  पूरा प्रयास किया जा रहा है। पट्टे वितरण में कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त  सुधीर अग्रवाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments