Header Ads Widget

32 वाँ ज्ञान स्मृति सम्मान समारोह संपन्न.. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं लघु वेतन कर्मचारी ज्ञापन.. स्वास्थ्य एवं नशामुक्त शिविर.. गांधी शास्‍त्री जयंती पर हटा पथरिया में श्रमदान.. तहसील ग्राउंड पर रावण दहन 4 अक्टूबर को.. माँ बड़ी देवी मंदिर में नगर कन्या भोज..

 32 वाँ ज्ञान स्मृति सम्मान समारोह 2022 संपन्न

दमोह स्थानीय ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 32 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अखिलेष गुमास्ता आर्थोपेडिक सर्जन एवं आध्यात्मिक चिंतक जबलपुर थे। अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉण् केदार षिवहरे ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीए लाल बहादुर शास्त्री और स्वण् ज्ञान साहब के विषाल तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के द्वारा किया गया। प्रज्ञा गीत श्रीमति पूर्वा वैद्य और श्यामू शर्मा ने प्रस्तुत किया।

आयोजक स्वण् ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार न्यास की ओर से अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। सचिव का प्रतिवेदन ट्रस्टी पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया और कहा कि दमोह जिले में प्रतिभा सम्मान का यह गौरवषाली मंच है। स्वण् ज्ञान साहब पर प्रारंभिक वक्तव्य डॉण् केदारनाथ षिवहरे ने प्रस्तुत किया और कहा कि ज्ञान साहब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी षिक्षाविद् और कर सलाहकार थे। उनका व्यक्तित्व बहु आयामी व्यक्तित्व था। षिक्षाविद् डॉण् एनण्आरण् राठौर ने स्वतंत्रता संग्राम में दमोह का योगदान विषय पर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि डॉण् गुमास्ता का परिचय रंगकर्मी राजीव अयाची ने दिया तथा आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का शालए श्रीफल और मान पत्र से सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापकगण क्रमषः डॉ KP राठौरए डॉ किरण दुबेए डॉ  वीरेन्द्र कुमार रोहित डॉ रत्नेष सराफ और डॉ रष्मि जैन का भावभीना सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ज्ञान पदक के लिये  वर्ष 2022 की परीक्षा में सभी संकायों में 12 वी कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली कु आयुषी शुक्ला,स्नातक स्तर पर कु मृदुल चौरसिया, स्नातकोत्तर स्तर पर अंशुल जैन विधि स्नातक में कु प्रभा केशरवानी की रजत पदक एवं आकर्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 2021 की परीक्षाओं के पुरस्कार के लिये मात्र स्नातकोत्तर स्तर के छात्र, छात्राओं के ही आवेदन आये जिसमे कु शिवानी शुकला को सर्वोच्च अंक पाने पर और दमोह की तीन अन्य प्रतिभाओं को छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया वे श्री शैलेन्द्र अहिरवार,  कु प्रज्ञा दुबे, आकाश दुबे और कु शिवानी शुक्ला को क्रमशः एम एस सी जंतु शास्त्र,संस्कृत, अंग्रेजी, और भूगोल विषय मे विश्विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने के फलस्वरूप दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ अखिलेष गुमास्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में सामाजिक क्षेत्र के अनेक विषयों को रेखांकित किया। सर्वप्रथम उन्होंने गाँधीजीएशास्त्री जी और स्वण् ज्ञान साहब का पुण्य स्मरण किया और कहा कि अपने गुरूओं को प्रणाम और नमन करना भारतीय संस्कृति की पावन परम्परा है। युगपुरूषों का स्मरण एक पावन परम्परा है। राष्ट्रपिता ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रषस्त किया। राष्ट्रपिता नरम दल के और शास्त्री जी व ज्ञानसाहब गरम दल के प्रतिनिधि थे। हमें दोनों में समन्वय बनाते हुये अपने राष्ट्र संस्कृति और धर्म की रक्षा करनी है।

 डॉ अखिलेष ने रामायण और श्रीमद् भागवत गीता पर अपनी टीका लिखी है और विनम्रता से स्वीकार किया कि यह सब ईष्वर की कृपा का फल है। जबलपुर में असाध्य रोग कैंसर के इलाज के लिये निःषुल्क अस्पताल स्थापित करने वाले डॉण् अखिलेष ने जीवन के अनेक अनुभवों को साँझा किया और कहा कि आज की दुनिया में सबसे बड़ा धन संतोष धन है। आध्यात्म क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती धर्मांतरण और पाखंड की है। अहिंसा परमोधर्मः के क्षेत्र में अपना स्केल और पैरामीटर हम स्वयं तय करते हैं। उन्होंने गीता पर 2600 हाईकों की रचना की है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत और श्रीरामचरित मानस तुलसी बाबा की तरह अंधेरे में हमें रोषनी का प्रकाष देते हैं। लकीर और फकीर में बहुत अंतर है। 

उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि एक हाथ में किताब और दूसरे हाथ में धर्म का समन्वय होना चाहिये तभी विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का पालन कर पायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकताएसत्य को नारायण के रूप में पूजने की आवष्यकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकगणए महिलाओं की उपस्थिति रही। विगत दो वर्षों के कोरोना काल के बाद यह पहला वर्ष था जब इतनी बड़ी संख्या में ज्ञान प्रसंग में प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन युवा अभिप्रेरक डॉण् आलोक सोनवलकर ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य बाबू विजय कुमार मलैया जगदीष नारायण जायसवाल और डॉण् छबिनाथ तिवारी को 2 मिनिट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। रंगकर्मी राजीव अयाची ने आभार प्रदर्षन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के द्वारा किया गया।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

दमोह। 19 सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ को सौंपा गया। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों द्वारा जटाशंकर चौराहा के पास गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां 2 घंटे का धरना दिया।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, आरिफ अंजुम, महमूद सिद्दीकी, राकेश हजारी, केआर पांडे, मनोहर दुबे, कुंज बिहारी दुबे, सुरेंद्र सिकर्रा, प्रदीप स्वामी, प्रेम सिंह, सुरेंद्र राय, विजय शर्मा, प्रताप रोहित, नूतन पटेरिया, शोभा तिवारी, प्रमोद अहिरवाल आदि ने कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसी प्रमुख लंबित मांगो के यथाशीघ्र निराकरण की शासन से अपील की। 

धरना स्थल से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम से अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर आरके मिश्रा, भरत पांडे, हलीम सिद्दीकी, रतन सिंह, गणेश दुबे, प्रमेंद्र जैन, महेंद्र जैन, ऋषि उपाध्याय, अभय भट्ट, लक्ष्मी शुक्ला, लखनलाल नामदेव, धर्मेंद्र यादव, अशोक रैकवार, हनीफ सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
दमोह।
 मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा प्रांतीय आवाह्न पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा समक्ष उपवास रखकर रघुपति राघव राजाराम गाना गाकर धरना प्रर्दशन कर 21 सूत्री मांगो का ज्ञापन कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को प्रेषित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार ने बताया कि 21 सूत्री मांग ज्ञापन में पद नाम परिर्वतन, पुरानी पेंशन बहाल, दैनिक वेतन भौगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, अशं कालीन कर्मचारीयों को एवं आउट सोर्स प्रथा समाप्त की जाये, छात्रावास में कार्यरत रसोईया को कलेक्टर दर पर किया जाये, आदि मांगो के संबंध मे ज्ञापन सौंपा गया।

अगर सरकार कर्मचारियों की मांगो पर ध्यान नहीं देती है तो तो उग्र आंदोलन के लिए हम बाध्य रहेगे। ज्ञापन देने वालो में हमारे संघठन संरक्षक श्री शेख हनीफ खान, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौबे, जिला सचिव अभिषेक राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र अहिरवार, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मरावी, उजियार सिंह मरावी, मनोहर रजक, तहसील अध्यक्ष देव कुमार रजक, महिला प्रकोष्ठ पिंकी तिवारी, विनोद मुंडा, चेतन राही, आरिफ खान, शकील खान, श्री तानसिंह, कलेक्टर विभागीय अध्यक्ष अमित तिवारी, कारंगदारी सदस्य सिदार्थ चौधरी, धरमदास रोहित, विनोद अठया, प्रह्लाद अठया आदि कर्मचारी उपस्थिति रहें।

स्वास्थ्य एवं नशामुक्त शिविर आयोजित..
दमोह।
 महात्मा गांधी जी की जयंती पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग भोपाल द्वारा मान्यता प्राप्त उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा,सामाजिक न्याय विभाग के मार्गदर्शन में नशामुक्ति अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर किशन तलैया के पास महाकाल आश्रम मे आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विनीत नामदेव सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग, विशिष्ट अतिथि राजकुमार दुबे समाजसेवी रहें एवं अध्यक्षता राजाराम सोनी पूर्व पार्षद ने की

डाक्टर विकास मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर नशा से होने वाले दुष्परिणाम के वारे मे वताते हुए कहा कि फैशन बन गया है नशा। देश का युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसका एक कारण है सहनशक्ति की कमी। युवा आजकल बहुत जल्दी अपना हौसला खो देते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि वे डिप्रेशन में चले जाते हैं और फिर वे नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लडऩा सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। दूसरा बड़ा कारण ये है कि आजकल नशा फैशन बनता चला जा रहा है। गलत संगत में पड़कर नशे को फैशन मान लेना युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी है एवं कार्यक्रम का आभार राहुल पाठक ने माना। जिसमे 110 से अधिक लोगो ने भागीदारी निभाई।

गांधी शास्‍त्री जयंती पर गाजर घास काटकर श्रमदान
हटा । कालेज में म.प्र. जनअभियान परिषद के द्वारा महात्‍मा गांधी एवं पं. लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर कालेज परिसर में स्‍थापित गांधी जी की प्रतिमा स्‍थल की सफाई की गई, गांधी जी को पुष्‍प अर्पित किये गये, मुख्‍यमंत्री सामुदायिक नेतृत्‍व क्षमता विकास कार्यक्रम के एमएसडब्‍लू, बीएसडब्‍लू के छात्रों द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया
 मेंटर्स संजय जैन ने छात्रों को गांधी शास्‍त्री से जुडे दृष्‍टांत सुनाते हुए कहा कि गांधी जी के जितने भी आंदोलन रहे वह सत्‍य और अहिंसा से जुडे रहे, देश की आजादी की लडाई भी उन्‍होने अहिंसा रूपी अस्‍त्र शस्‍त्र को लेकर लडी. मेंटर्स सुनील सेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्‍त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में सादगी के बारे में बताया तथा जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज भी हमारे जीवन में प्रसांगिक है
मेंटर्स विनोद पटेरिया ने छूआछूत, स्‍वच्‍छता, दांडी यात्रा, करो या मरो, सत्‍याग्रह आंदोलन के बारे में बताया, इस अवसर पर छात्र  हेमन्‍त सोनी, सोमित नामदेव, रवि कोरी, तान्‍या जैन, पार्वती लोधी, अंकित अग्रवाल, संस्‍कार गोस्‍वामी, दीपेश गोस्‍वामी आदि ने भी अपने विचार रखे, सभी के साथ श्रमदान करने में रामकुमार सेन, अजीत छिरोल्‍या, पुष्‍पेन्‍द्र लोधी, ममता राजपूत, अनामिका अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, हीरा विश्‍वकर्मा, उगर सिंह आदिवासी आदि ने सहयोग प्रदान किया, कार्यक्रम के अंत में भी उमंग सेवा समिति हटा के द्वारा असाईमेंट कवर, मुख्‍यपृष्‍ठ की कापी भेंट की गई

गांधी शास्त्री जयंती पर श्रमदान, नशा मुक्त शपथ
पथरिया। सत्य और अहिंसा के लिए सदैव राष्ट्र को प्रेरित करने वाले महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  पर नेहरू युवा केंद्र "युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी सुधीर सिंह एवं लेखापाल तेजखान के निर्देश पर मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति एवं छात्र क्रांति दल के सहयोग से कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटैल के नेतृत्व में पथरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तरावली के सिद्ध मंदिर प्रांगण में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया गया वहीं उपस्थित जनों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णा पटैल, केशव कुर्मी, उत्तम पटेल, हरिनारायण पटेल, रामदीन पटेल, चिरपोटी सेन, भगवानदास पटेल, आशीष पटेल, रामचंद्र पटेल, अरविंद पटेल, रामजी पटेल, कृष्ण कुमार, रामराज, गोपाल पटेल, अनंत राम पटेल, रामसेवक लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की उपस्थिति रही|

तहसील ग्राउंड पर रावण दहन 4 अक्टूबर को 

दमोह। श्री रामजी सेवा समिति दमोह का पारंपरिक रावण दहन का कार्यक्रम 42वें वर्ष में दिनाँक 4 अक्टूबर को संध्या काल में तहसील ग्राउंड पर संपन्न होगा जिसमें प्रभु श्री रामजी एवं लंकापति रावण के घनघोर युद्ध का प्रदर्शन आतिशबाजी के माध्यम से होगा एवं अंत में भगवान श्री रामजी अपने अग्निबाण से 50 फुट ऊंचे पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देते हुए दशहरा पर्व का प्रारंभ करेंगे,यह रावण का पुतला उरई जालौन (उत्तर प्रदेश) के कारीगरों द्वारा बनाया गया है,इस वर्ष मौसम की खराबी के कारण समयाभाव में पुतले की उचांई 15 फीट घटाई गई  है, इस तरह रावण दहन का कार्यक्रम पूर्व के वर्षो अनुसार धूम धाम से रंगारंग जमीनी और आकाशीय आतिशबाजी के साथ संपन्न होगा, देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उल्लास में 75 आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगी.. ज्ञातव्य हो कि वर्ष 20 20 एवं 20 21 में कोरोना संक्रमण के लाॅकडाउन के चलते  यह कार्यक्रम सांकेतिक रूप में ऑनलाइन संपन्न किया गया था किन्तु इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाएगा, श्री रामजी सेवा समिति द्वारा सभी से कार्यक्रम में सम्मलित होने की अपील की है।

माँ बड़ी देवी मंदिर में नगर कन्या भोज..

दमोह। नवरात्रि के पावन पर्व जगह शहर में माँ की आराधना में माँ के भक्त लीन रहते है उसी क्रम में भक्तों के द्वारा कान्याभोज कराया जाता है। वही नगर के माँ बड़ी देवी मंदिर में बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के द्वारा सप्तमी को नगर कन्याभोज का आयोजन सुबह 7 बजे देर शाम तक चलता रहा। समिति के शीतल रजक ने बताया हमारा संगठन निरन्तर कई वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्य मे सदैव आगे रहता है और हम लोगो के द्वारा विगत 11 वर्षों से दोनों नवरात्रि में नगर कन्याभोज का आयोजन सप्तमी को माँ बड़ी देवी मंदिर में किया जाता है। वही आज 2 अक्टूवर 2022 को कन्याभोज आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने माँ का प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के विकास सोनी ने बताया कि हम लोगो ने जब संगठन की नींव रखी थी तब से लेकर आज तक यह आयोजन करते आ रहे है और आगे भी जारी रखेंगे। अनुराग गौतम ने बताया कन्याभोज के प्रारंभ में माँ जगत जननी को भोग लगाया गया। कन्याओं का पूजन का कन्याभोज आरंभ हुआ जिसमे 2500 से अधिक माँ के भक्तों भोजन ग्रहण किया और जो उपवास रखे थे  उन्हें फलाहार कराया गया। छोटे बच्चों को उपहार के रूप में बिस्कीट के पैकिट दिया गए। महिला मोर्चो जिलाध्यक्ष निधि तिवारी के बताया कि हिन्दू धर्म नवरात्रि के नौ दिनों में कन्याओं को भोजन करवाने से मॉ दुर्गा प्रसन्न होती है और मनोकामना पूरी करती है कन्या पूजन में कन्याओं के माध्यम से माता तक भक्तों के द्वारा कराया गया भोजन पहुॅच जाता है जो पुराणों में वर्णन है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विक्रम बौद्व, संदीप राजपूत, रामदीन पटैल, बी.के. तिवारी, दिलीप राय, धनीराम राठौर नगर अध्यक्ष राजकुमार रैकवार, निर्मल राठौर, जिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, सुरूभि राय, मेघा राठौर, अंजली राय, प्रेरित भारती, नरेन्द्र रजक, अंकित सर, नितिन रजक, व्ही.के. दुबे, शुभम सरवरिया आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments