जबेरा में पथरिया विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौपा
दमोह।
पथरिया विधायक रामबाई परिहार द्वारा कलेक्टर के
खिलाफ किये गए अभद्र व्यवहार एवम अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जबेरा
तहसील इकाई ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवम
मुख्यमंत्री के नाम जबेरा एस डी एम अविनाश रावत को सौपा । जिसमे विधायक के
कृत्य की आलोचना करते हुए उन पर उचित कार्यवाही तथा कलेक्टर से माफी मांगने
की मांग की गई तथा मांग पूरी न होने पर सामूहिक रूप से काम बंद करने की
घोषणा की है और इस घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक कहा।राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि बिना सोचे समझे जिले के प्रधान प्रशासक के खिलाफ इस प्रकार सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग बहुत ही दुखद एवम अपमानजनक है जिसके कारण सम्पूर्ण अधिकारी कर्मचारी जगत आहत है।
ज्ञापन सौपते वक्त तहसीलदार अरविंद
यादव , नायब तहसीलदार नीलू बागरी, नायब तहसीलदार रंजना यादव, बी एम ओ डी
के राय, बी आर सी राजेश उपाध्याय , उत्कृष्ट प्राचार्य वी पी पाटले, सी एम
राइज प्राचार्य संजय बाजपेई, उपप्राचार्य अजय सिंघई, कर्मचारी संघ ब्लॉक
अध्यक्ष आर के शर्मा, सचिव राजेश राय, कोषाध्यक्ष भगवत तिवारी ,
सहायक यंत्री जनपद आर के कोरी, उपयंत्री राजकिरण वर्मा, पंचायत
इंस्पेक्टर निरपत परस्ते, कानूनगो राजेश राठौर , लिपिक संघ तहसील अध्यक्ष
किशोरी सेन, बी ए सी , डी एस ठाकुर, पटवारी उत्तम सिंह ठाकुर , कृपाल
सिंह ठाकुर, सुखसींग ठाकुर, सचिव मुकेश ठाकुर, संजय राय, मुकेश नामदेव,
सुखनन्दन साहू, बी ई ओ कार्यालय से पप्पू ठाकुर, जी आर एस सुदीप मेहरा,
रविकांत गौतम सहित बड़ी संख्या में जबेरा तहसील एवम जनपद में कार्यरत
अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंडोरिया आईटीआई का छात्र छात्राओं ने किया भ्रमण
दमोह।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर में एनएसक्यूएफ अंतर्गत संचालक
नवीन व्यवसाय शिक्षा के अंतर्गत आर्ट्स कैटरिंग एंड सर्व एस एस प्राइवेट
लिमिटेड के तत्वधान में प्राचार्य श्री पीसी खटीक उच्च माध्यमिक शिक्षक
श्रीमती अर्चना गुप्ता नोडल तय्यब अली के मार्गदर्शन में व्यवसायिक शिक्षक
आईटी गजेंद्र सह ठाकुर के द्वारा आईटीआईटीएस के छात्र छात्राओं को
बुंदेलखंड प्राइवेट आईटीआई हिंडोरिया उद्योग का भ्रमण कराया गया जहां
बुंदेलखंड प्राइवेट आईटीआई के ट्रेनिंग ऑफिसर ज्योति सोनी द्वारा ट्रेड
फिटर से संबंधित टूल्स की जानकारी दी एवं ट्रेड इलेक्ट्रीशियन से सुरेश
अहिरवार एवं प्रियांशी नामदेव इलेक्ट्रीशियन से संबंधित टूल्सओं की जानकारी
देते हुए बताया और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहन सिंह ठाकुर द्वारा छात्र-छात्राओं
को आईटीसी संबंधित जानकारी जैसे एमएस ऑफिस एक्सल वर्ल्ड डब्ल्यू डब्ल्यू
डब्ल्यू कंप्यूटर नेटवर्क एंड इंटरनेट भारत एवं राज्य सरकार की ऑनलाइन
वेबसाइट आदि की जानकारी दी गई एवं कंप्यूटर की दुनिया में बच्चों को अवगत
कराया गया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शिक्षा यातायात स्वस्थ्य रहने के नियम बताएं
दमोह। सरस्वती शिशु मंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बालक बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन संस्था के द्वारा उज्जवल भविष्य बच्चों का बने इस दृष्टि से शिक्षा की नींव मजबूत होनी चाहिए यातायात के नियमों का सही पालन होना चाहिए और स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत कराया गया महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रेमलता नीलम ने बतलाया स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है साफ स्वच्छ आसपास का वातावरण पोस्टिक आहार समय से लेना नींद भर सोना यदि किसी भी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सर्दी जुकाम बुखार की शिकायत हो तब डॉक्टर को बतला कर दवाइयां लेते रहे।यातायात के नियमों का पालन करने के लिए डॉक्टर रेवा चौधरी ने बच्चों को भली-भांति समझाया डॉक्टर किरण गोस्वामी ने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला, करुणा खरे ने बालक बालिकाओं से कहा की किसी भी प्रकार से यदि कोई तुम्हें परेशान करता है तो शीघ्र ही माता पिता को बतला कर कार्यवाही करना जरूरी है कोई भी बात छुपाना नहीं है, धरणा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला संचालन करते हुए मनोरमा रतले ने कहा बाल मजदूरी पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है, कार्यक्रम में प्राचार्य ऋषभ जैन, मनोज पटेल, अनुराग बजाज, लीलाधर लखेरा, अनिल धनगर ,आरती रैकवार ,सुरेखा बनके, नरेंद्र सिंह चंदेल आभार मनोज पटेल ने व्यक्त किया।रोटरी क्लब ने फ्री सैनेटरी पैड का वितरण किया..
दमोह। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड का उपयोग करने का संदेश देते हुए MLB कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड का वितरण किया गया है। रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा स्कूल के महिला स्टाफ एवं प्राचार्य अर्चना जैन के माध्यम से छात्राओं को सेनेटरी पैड /नैपकिन का वितरण किया गया है।
प्राचार्य अर्चना जैन ने उपस्थित स्कूल की छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की एवं सेनेटरी पैड्स को उचित तरीके से डिस्पोज़ करने की जानकारी दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,पूर्व अध्यक्ष किशन लाल हुरा, राजेंद्र सेठिया, प्राचार्य अर्चना जैन सहित अन्य विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
वैश्य महिला इकाई का गरबा महोत्सव संपन्न
दमोह।
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा एक दिवसीय गरबा महोत्सव
संभागीय महिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल की सहमति से राजा मैरिज हॉल में संपन्न
हुआ। जिसमें कुलदेवी मां लक्ष्मी स्वरूप कलश पूजन के उपरांत दीप प्रज्वलन
संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला प्रभारी सुशील गुप्ता ,जिला अध्यक्ष
पद इटोरिया ,संभागी युवा अध्यक्ष राहुल, नगर अध्यक्ष ललित असाटी, राजेंद्र
अग्रवाल, सुधीर असाटी के साथ महिला इकाई की संरक्षक पुष्पा चिले मालती
असाटी, किरण सूरेका, राजकुमारी अग्रवाल, सुमित्रा, कमला शाहजी, कीर्ति,
चंद्रा नेमा, शिखा जैन, शारदा आदि के सानिध्य में किया गया। सरस्वती वंदना
संरक्षक पुष्पा चिले जी द्वारा की गई। सभी वैश्य बंधुओं में ऊर्जा का
संचार करने वैश्य गीत प्रमिला, सविता एवं कमला के द्वारा गाया गया। अर्चना
जैन एव रजनी साहू ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया।

आरती गरबा के साथ माता
की आराधना *श्रद्धा गुप्ता श्रेया गुप्ता* के निर्देशन में हुई। जिसमें
सभी बहनों ने दीपक लेकर गरबा किया। संरक्षक मंडल के सभी सदस्यों तथा
उपस्थित अतिथियों का *श्रीफल द्वारा सम्मान* पदाधिकारी बहनों द्वारा किया
गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाइयों द्वारा भी गरबा कर मां की आराधना
की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन *सांस्कृतिक प्रभारी रमा अग्रवाल एवं माया
गुप्ता* द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष *सुनीता गुप्ता द्वारा गरबा करने
वाली बहनों को सुंदर *उपहार* प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए। जिला प्रभारी
विद्या असाटी, महामंत्री नंदा ,उपाध्यक्ष मनोरमा, शोभा, सुनीता, *नगर
अध्यक्ष अनिता अग्रवाल* ,नीलम , शैलजा, अर्चना दलाल, अंजलि अग्रवाल,
शिप्रा, नेहा, रानू ,बहार ,डाली ,दीपाली अंजिता असाटी काजल आयुषी आदि के
सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं
जिला प्रभारी तथा उपस्थित hi अतिथियों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की।
बड़ी संख्या में बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं माता रानी का आशीर्वाद
गरबा के माध्यम से लिया।मधु मनीषा रजनी रानू माया प्रमिला श्रद्धा श्रेया
आशी आदि
विहिप बजरंग दल ने चौराहों पर लहराया भगवा ध्वज
दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला महाविद्यालय प्रमुख अक्षय वाजपेई ,
नगर सह संयोजक निखिल राजपूत, धर्म प्रसाद नगर संयोजक पंकज तिवारी द्वारा
हर छह माह में नवरात्रि के पावन पर्व पर कारपोरेटिप बैंक चौराहा एवं
किल्लाई नाका पर मां शारदा एवं भारत माता की आरती व धर्म रक्षा रूपी भगवा
ध्वज लहराया गया।
जिसमें पंडित ठाकुर महाराज, जिला सह गौरक्षा प्रमुख
राजू नामदेव, नगर संयोजक अनुराग यादव, सुरक्षा प्रमुख पंकज व्यास,
बटियागढ़ प्रखंड संयोजक हरीश दुबे, विधान पाराशर, कृष्णा मांजी सहित बजरंग
दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।माता रानी को चुनरी अर्पित, प्रसाद वितरण किया
दमोह। नवरात्रि पर्व के शुभअवसर पर अहिरवाल समाज संघ द्वारा चैनपुरा बजरिया वार्ड नंबर 6 मे विराजमान देवी पंडाल मे पहुंचकर जिलाध्यक्ष संजय रोहितास, उपाध्यक्ष अजय राज, महामंत्री महेंद्र अहिरवाल, भूपेंद्र सुमन, सोनू अहिरवाल, प्रदीप जाटव, यंशुल रोहितास, तनुज वर्मा, रचित रोहितास, धर्मेंद्र अहिरवार के द्वारा माता को चुनरी चढ़ाई गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र भाई का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे सभी वार्ड वासियो की उपस्थिती रही।
प्रेम पारोचे सफाई कामगार प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष
दमोह। प्
रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से दमोह विधायक अजय टंडन की अनुशंसा पर प्रदेश सफाई कामगार प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान ने दमोह के युवा प्रेम पारोचे को सफाई कामगार प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है उनके मनोनयन पर नितिन मिंश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, अजय सरवरिया, शेरू कछवाहा, सोनू सोंधिया, अजय पारोचे, मनोहर पथरौल, बबलू राज सहित जिले के समस्त काग्रेस पदाधिकारियों नगर के पार्षदों ने बधाई दी है।
0 Comments