Header Ads Widget

बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में शुहागलें.. नवरात्रि पंचमी पर चुनरी यात्रा.. किसान मोर्चा पदयात्रा में प्रदेशाध्यक्ष.. दी जीनियस ऑफ दमोह बैठक..जबेरा में 59 बच्चों के खाते में लैपटॉप राशि.. एएसआई केपी मंडल सेवानिवृत्ति.. मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर.. राज्य कर्मचारी संघ सौपेगा ज्ञापन..

बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में शुहागलों का आयोजन 

दमोह। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बड़ी देवी मंदिर के प्रांगण में शुहागलों का कार्यक्रम श्रीमति राधिका राहुल सिंह जी के द्वारा आयोजित किया गया। 


 कार्यक्रम में बड़ी संख्या शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की मातृ शक्तियों ने मां के दरबार पहुंचकर, पूरे विधि-विधान से पूजन कर मां जगत जननी जगदंबा से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मातारानी की प्रतिमा पर चुनरी अर्पित की
दमोह
अहिरवार समाज संघ द्वारा सुभाष कालोनी में स्थापित देवी पंडाल में पहुंचकर मातारानी की विशाल प्रतिमा पर चुनरी चढ़ाई। जिला अध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि नवरात्रि के पांचवे दिन सुभाष कालोनी पहुंचकर अहिरवार समाज संघ के सदस्यों द्वारा प्रतिमा पर चुनरी अर्पित की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान वहां मौजूद कमेटी के अध्यक्ष पवन रजक का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजय राज, महामंत्री महेन्द्र अहिरवार, योगेश अहिरवार, बी.डी.राज, भूपेन्द्र सुमन, संजय चौधरी, यंशुल रोहितास, रचित रोहितास की उपस्थिति रही एवं भाई निक्की सेन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
 
 नवरात्रि पंचमी पर निकाली गई चुनरी यात्रा..
जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय जी द्वारा आज प्राचीन चंडी माता मंदिर चौपरा से विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया चुनरी यात्रा ग्राम में विराजमान नौ देवी माता रानी के यहां श्रीफल भेंट करके प्रारंभ हुई हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुष यात्रा में सम्मिलित हुए ग्राम के सभी प्रमुख मंदिरों सर्वप्रथम श्री पारस नाथ सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर श्रीफल भेंट किया उसके बाद ग्राम के प्रमुख मार्ग जैन मोहल्ला राम की जानकी रमण मंदिर भवानी माता मंदिर बजरंगबली मंदिर सभी जगह श्रीफल भेंट करके पदयात्रा प्रारंभ हुई
 जैसे ही पदयात्रा ग्राम सिमरी जालम सिंह पहुंची ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया रास्ते में ग्राम वासियों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई लगातार रास्ते में डूमर, सिमरी ,माला ,बमोरी, इमलिया ,चिलोद ,हिनौती, पिपरिया ,पटना मानगढ़ ,परस्वाहा, सलैया ,गोला पट्टी ,छपारवाह ,बहेरिया, बनवार, जबेरा ,नोहटा, एवं चौबीसा क्षेत्र के सभी ग्रामों से हजारों श्रद्धालु यात्रा में जुड़ते गए दोपहर 1:45 बजे यात्रा मटैना माता मंदिर  पहुंची जहां पर चुनरी चढ़ाई गई पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण होगा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

 यात्रा में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह जबेरा क्षेत्र के सभी सरपंच जनपद सदस्य वीरेंद्र राय शाखा अमन राय दमोह निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिन मोदी कमल चंद   इंद्रजीत सिंह देवेंद्र सिंह रामेश्वर राय अनूप जैन अबध विश्वकर्मा कल्लू सिंह रोड कमलेश अहिरवार समापन की बेला में ग्राम पंचायत रोड़ के सरपंच  विक्रम सिंह जी द्वारा सभी पधारे मां के भक्तों का आभार व्यक्त किया गया

किसान मोर्चा की पद यात्रा में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष
                             
दमोह। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले की दमोह विधान सभा क्षेत्र में प्राकृतिक खेती, गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए 26 सितम्बर किसान यात्रा निकाल रही हैं, यात्रा के पांचवे दिन किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह बालाकोट से हथना तक पद यात्रा में शामिल हुए। जहां किसान चौपाल को संबोधित किया। उनके साथ केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग रघुवंशी, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नर्मदा सिंह एकता, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, विधान सभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, छतरपुर से गौरव भाई, आई टी रिंकू गोस्वामी, पार्षद बाल कृष्ण यादव, बृजेश सिंह, देवकी नंदन पटेल की सहभागिता रही।

 किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद पटेल ने चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वजों द्वारा गौ आधारित खेती की जाती थी जिसमें भूमि सुरक्षित रहती थी, रसायनिक खाद और कीटनाशक दवाएं अपनाने के कारण वर्तमान में खेत की मिट्टी अनुपयोगी हो गई हैं, स्वास्थ और सामाजिक सरोकार और खेतों को बचाने, जल संरक्षण यह पद यात्रा निकाली जा रही हैं जिसका  स्वागत किया गया, किसानों ने प्राकृतिक खेती की सहमति जताई। जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने पर्यावरण और जल को बचाने किसान पद यात्रा की प्रसंशा की।

 वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्धता की प्रमाण के लिए प्राकृतिक खेती की वर्तमान में आवश्यकता बड़ गई हैं, यूरिया खाद और कीटनाशक अपनाकर हम लोग जो खाना खा रहे है उससे स्वत ही बीमार हो रहें है अत आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाने के लिए प्राकृतिक खेती और गौ माता की रक्षा हमारी अ अवश्यकता हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा आज गौमाता चित्र से नहीं चरित्र से ही पुनः स्थापित हुआ जा सकता हैं यदि भारत को पुनः विश्व में स्थापित होना है तो किसानों को खेत और जल संवर्धन के साथ गौ माता को सुरक्षित करने का काम करना होगा,

सभी किसान भगवान के पुत्र हैं। भारत के किसान और मजदूर सबसे ज्यादा ईमानदार हैं, हमारी पुरानी पीढ़ी बहुत कुशल थी महिला पुरुष का अनुपात संतुलित था, प्राचीन काल में खेती उत्तम तरीके से किया करते , कृषि संपन्नता का प्रमाण था तभी तो रामराज्य की परिकल्पना की जाती थी, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से ही हम पुनः प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर स्थापित कर सकते है। आप सभी जानते है कि किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार हमेशा काम करती हैं और करती रहेगी, वो दिन दूर नहीं अब देश में जातिवाद की जगह किसानवाद आकार ही रहेगा। आज की किसान पदयात्रा में राजकुमार सिंह हरदुआ, संतोष आठ्या, सुरेन्द्र तोमर, शेलेंद्र कुशवाहा, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राजन असाटी सहित अनेक किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष और सैकड़ों किसान नेताओं की उपस्थिति रही।

दी जीनियस ऑफ दमोह आयोजन समिति बैठक 
दमोह।  जिले के सर्वाधिक लोकप्रिय और ज्ञानवर्धक प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले आयोजन The genius of Damoh जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2022-23 के संदर्भ में आयोजन समिति छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा एक आवश्यक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन दमोह में किया गया जिसमें सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष का आयोजन आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित होगा| आयोजन को हम कैसे वृहद और विराट रूप प्रदान कर सकते हैं और अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक हमारी पहुंच कैसे बढ़ सके साथसाथ ही आयोजन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल हेतु आयोजन समिति के सदस्यों के बीच विचार-विमर्श किया गया
 आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि की उद्देश्य पूर्ति को लेकर दी जीनियस ऑफ दमोह जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित हमारा यह आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा देश, प्रदेश सहित बुंदेलखंड के महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की वीर गाथा प्रश्नों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे ताकि गुमनाम क्रांति कारियों और महापुरुषों का संघर्ष विद्यार्थियों तक पहुंच सके ताकि वह ऐसे वीर सपूतों के बताए सद मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। 
बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णा पटैल, शैलेश कुमार दुबे, शुभम पटैल, लोकेश रोहितास, प्रशांत विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार सेन, मधुर असाटी, मोहित गुप्ता, संस्कार ठाकुर, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, केशव प्रसाद कुर्मी, अमित पटैल, आशीष पटैल, हरिनारायण कुर्मी, नरेश पटैल सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्यों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही

जबेरा में 59 बच्चों के खाते में लैपटॉप की राशि

शासकीय सीएम राईज मॉडल स्कूल  जबेरा में सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं में सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ88 छात्रों में से 59 छात्र ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। इन मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान  वन क्लिक से  25000 की राशि सीधे छात्रों के खातों में ट्रांसफर की गई है
 विद्यालय में यह उपलब्धि अजय सिंघई जी के नेतृत्व में शिक्षक श्री उमेश शर्मा , राम किशोर शर्मा , पप्पू राय , राजेश भीमते सुश्री माया झारिया श्रीमती संध्या सिंघई  विजय मेहरा  अर्चना नेमा  ज्योति शर्मा ,आरती अवस्थी एवं समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत से प्राप्त की गई।इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय बाजपेई द्वारा सभी छात्रों एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर बाजपेई जी और सिंघई जी ने बताया हमारे शिक्षक बहुत मेहनत कर विद्यालय में अपना अधिक से अधिक समय दे रहे हैं और हम  आगामी वर्ष में भी विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए संकल्पित हैं।

एएसआई केपी मंडल का सेवानिवृत्ति समारोह 
 जबेरा थाने में पदस्थ एएसआई केपी मंडल का सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। एएसआई केपी मंडल जबेरा थाने में करीब 3 वर्षों से पदस्थ थे।उन्होंने अपने 39 वर्ष पुलिस विभाग में सेवाएं दी इन 39 वर्षो में मुझे बहुत अच्छा लगा ।नोकरी के दौरान कई उतार चढ़ाव ब परेशानियां आई मगर मैने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्य किए मुझे बहुत ही अच्छा लगा पुलिस विभाग में नौकरी करते समय। 
सेवानिवृत्ति समारोह में थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ब  थाना स्टाफ सहित नगरवासियों द्वारा पुष्प माला ब साल श्रीफल देकर मिठाई खिलाकर विदाई दी। सभी ने एएसआई के पी मंडल के कार्यकाल की प्रसन्नता करते हुए कहा कि उनका व्यवहार बहुत ही सरल, सहज व मधुर रहा है। सेवानिवृत्ति समारोह में थानाप्रभारी इंद्रा सिंह,संत पंचम दास महराज,मयंक जैन , एएसआई मनोज पांडे, मणि भाई अहिरवार,प्रधान आरक्षक संतोष खरे,देवेंद्र सेन,प्रवीण सेन, रनमत सिंह,सतीश नामदेव,आरक्षक प्रकाश नामदेव,प्रताप सिंह,दिलीप बघेल,प्रमोद वैन,नगर रक्षा समिति सदस्य सुशील बाजपई, मिथुन सहित पुलिस स्टाफ नगरवासी एएसआई केपी मंडल के परिवारजनों की उपस्थिति रही।

 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर सम्पन्न
जबेरा । भारत सरकार एवम राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु विगत दिवस 30 सितम्बर को  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर के प्रथम चरण का आयोजन ग्राम पंचायत जबेरा में किया गया जिसका शुभारम्भ जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया। शिविर में जबेरा ग्राम के निवासी हितग्राहियों द्वारा विभिन्न हितग्राही योजना का लाभ लेने आवेदन किया गया । शिविर में सासंद प्रतिनिधि रूपेश सेन, सरपंच जबेरा शिवलाल धुर्वे सहित ग्राम के पंच रविशंकर बाजपेई, कैलाश घोषी, अरुण बाजपेई, अनिता जैन,  अनुपमा मिश्रा, आशीष चौधरी ,तिलकरानी, सहित अन्य पंचगण तथा तहसीलदार अरविंद यादव ,जनपद नोडल अधिकारी डी के राय, जिला सहायक नोडल अधिकारी अभय तिवारी, नरेंद्र पाल, पंचायत इंस्पेक्टर निरपत सिंह परस्ते , सचिव राजू राय सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। शिविर में लगभग 320  आवेदन प्राप्त हुए जिनको पंचायत में दर्ज कर जनपद पंचायत हेतु भेजे गए ।

 राज्य कर्मचारी संघ एसडीएम को सौपेगा ज्ञापन
जबेरा । दमोह कलेक्टर के खिलाफ पथरिया विधायक द्वारा अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ जबेरा एसडीएम को जबेरा तहसील कर्मचारी संघ एक ज्ञापन सौपेगा जिसके सन्दर्भ में जानकारी देते हुए संघ तहसील अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि  प्रशासन और जनप्रतिनिधि शासन की योजनाओं को आसानी से पहुचाने के लिए एक दूसरे के पूरक होते है दोनों अपना हरसम्भव प्रयास करते है कि शासन की मंशा अनुरूप योजनायो का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले किंतु उसकी एक निश्चित नियमावली एवम प्रक्रिया होती जिसके बगैर उसका लाभ दिया जाना सम्भव नही हो पाता । फिर भी पथरिया विधायक रामबाई द्वारा इसे न समझते हुए जिले के सबसे बड़े प्रशासक जिला कलेक्टर दमोह को नियम एवम प्रक्रिया की बात कहने पर  अभद्रता पूर्वक अपशब्दों से पुकारा गया जो कि शासकीय अधिकारियों एवम कर्मचारियों के लिए अपमानजनक के साथ ही निरुत्साहित करने वाला कदम है एवम शासकीय कार्य मे बाधा की श्रेणी के अंतर्गत अनैतिक दबाव है । जिस से सम्पूर्ण शासकीय अधिकारी कर्मचारी जगत क्षुब्ध एवम दुखित है ।
जिसके विरोध में विधायक द्वारा माफी मांगने एवम उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबेरा मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शुक्रवार को शाम 4 बजे जबेरा तहसील में एस डी एम को सौपेगा। जिसमे तहसील के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिसमे कार्यवाही की मांग करेगा और उचित कार्यवाही न होने पर सामूहिक हड़ताल पर रहेगा। तहसील अध्यक्ष ने संघ की ओर से विज्ञप्ति जारी करते हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों से तहसील परिसर में दोपहर 12 बजे उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments