विरागोदय तीर्थ पर होगा उद्भुत महा महोत्सव
दमोह। पथरिया-विरागोदय तीर्थधर्मधाम में गणाचार्य विराग सागर जी महामुनिराज ससंघ की लगभग 300 से अधिक पिच्छी के पावन सानिध्य में 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक विशाल महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमें लगभग 80 मंदिरों के लगभग 1008 जिन बिम्बो की प्राण प्रतिष्ठा के लिये लगभग 1500 अनुष्ठान, कर्ताओं के जोड़ें अर्थात 3000 अनुष्ठान कर्ताओं द्वारा पूजन अर्चना का भव्य आयोजन किया जाएगा।
तथा यति सम्मेलन व युग प्रतिक्रमण युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन सर्वधर्मसम्मेलन राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी, प्रतिभा सम्मान, विश्व शान्तिमहायज्ञ गजरथ महोत्सव महामस्तकाभिषेक एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।विरागोदय तीर्थ पर १००८ श्री धर्मनाथ भगवान की 31 फुट उत्तंग एवं 27-27 फुट उत्तंग भी आदिनाथ भगवान एवं श्री महावीर स्वामी जी की विशाल मूर्तियां 57 उत्तंग वेदिका पर विराजमान जो रेल मार्ग एवं दमोह पथरिया बस मार्ग पर दूर से भी दर्शनीय होगी ऐसा अनुपम तीर्थ क्षेत्र जो प्राकृतिक सौंदर्य एवं शान्त वातावरण से युक्त है। महामहोत्सव हेतु विभिन्न समितियों का गठन प्रारंभ कर कार्य प्रारंभ तेज गति से किया जा रहा है।
महिला जैन मिलन नेमिनगर शाखा की बैठक
दमोह। महिला जैन मिलन नेमिनगर शाखा दमोह क्षेत्र 10 की मासिक बैठक का आयोजन वीरांगना सुधा जैन के निवास पर क्षमावाणी के रूप मेँ किया गया। महावीर प्रार्थना के साथ बैठक की शुरुआत हुई, मनोरंजक गेम हुऐ, गेम की गिफ्ट आयोजक द्वारा वितरित की गई। बैठक में आगे तीर्थ वंदना के रूप इस विषय पर चर्चा हुई। सभी ने स्वीकृति प्रदान की।
दमोह। महिला जैन मिलन नेमिनगर शाखा दमोह क्षेत्र 10 की मासिक बैठक का आयोजन वीरांगना सुधा जैन के निवास पर क्षमावाणी के रूप मेँ किया गया। महावीर प्रार्थना के साथ बैठक की शुरुआत हुई, मनोरंजक गेम हुऐ, गेम की गिफ्ट आयोजक द्वारा वितरित की गई। बैठक में आगे तीर्थ वंदना के रूप इस विषय पर चर्चा हुई। सभी ने स्वीकृति प्रदान की।
बेटी दिवस के उपलक्ष्य मेँ एक संगोष्ठी रखी। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार सभी ने रखे। सुधा जैन द्वारा स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हुआ। अंत मेँ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कविता ऋषभ जैन द्वारा आभार व्यक्त कर मीटिंग की समाप्ति हुई। बैठक मेँ क्षेत्रीय सह चेयर पर्सन वीरांगना रश्मि जैन, अध्यक्ष चंद्रप्रभा जैन, मंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अनीता जैन, रोशनी जैन, सीमा जैन दिगंबर, नेहा जैन, सीमा जैन पारस, वीरांगना शोभा जैन, डॉक्टर सविता जैन, डॉक्टर रश्मि जैन, सुधा जैन, पदमा जैन, डॉली जैन, पल्ल्वी जैन, रागनी जैन, प्रियंका जैन, सुषमा जैन की उपस्थिति रही।
ग्राम पंचायत मनगुवा मानगढ़ के लोगों ने लिया फैसला, नशामुक्त होगी पंचायत,ग्राम सभा मे प्रस्ताव पारित..
दमोह। ग्राम पंचायत मनगुवां मानगढ़ में आज ग्रामवासी एकत्रित हुए ग्राम सभा
में सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूरी ग्राम पंचायत को नशा
मुक्त किया जाए और इस फैसले पर सरपंच नवल सिंह लोधी सहित सभी ने अपनी मुहर
लगा दी। यह मामला है जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत मनगुवां मानगढ़ का जहां के
लोग ग्राम सभा के लिए पंचायत भवन में एकत्रित हुए थे और यहीं पर सभी ने यह
निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत के तीनों गांव मनगुवा मानगढ़,घुटकुवा व घाट
बम्होरी में न तो लोग खुद शराब पीएंगे और न ही दूसरों को पीने देंगे।
वावजूद इसके कोई गांव में अवैध शराब बनाता है या लाकर गांव में बेंचता
है,तो उसके विरुद्ध आवकारी विभाग व पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही
करवाएंगे। इन सभी ग्रामवासियों का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा
मुक्त ग्राम पंचायत को पुरस्कृत करने की बात कही है और ग्राम पंचायत
मनगुवां मानगढ़ नशा मुक्त हो इसके लिए सभी ग्राम वासियों ने सामूहिक निर्णय
लिया है। जिससे उनकी ग्राम पंचायत नशा मुक्त हो सके। ग्राम पंचायत मनगुवां
सरपंच की पहल से लोगों द्वारा लिए गए इस निर्णय का बनवार चौकी प्रभारी
शत्रुघ्न दुवे ने भी स्वागत किया और उन्होंने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन
दिया। अब इस ग्राम में नशा करने वालों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्यवाही
किए जाने की बात कही जा रही है। बनवार से अभिषेक खरे की रिपोर्ट
नियमितीकरण को लेकर अतिथि शिक्षकों का ज्ञापन
दमोह।
नियमितीकरण की मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों जिसमें विगत 15 वर्षों से
कार्यरत अतिथि नाम मात्र के वेतन पर कार्य कर रहे जिनका भविष्य सुरक्षित
नहीं है इन्हीं मांगों को लेकर सरकार से अपनी मांग पूर्ण करने के लिए
ज्ञापन दिया। वही पटेरा से जुड़ी शालाओं के समस्त अतिथियों की उपस्थिति
रही। ज्ञापन में उल्लेख किया गया लंबे समय से अतिथि
शिक्षक अल्पवेतन पर कार्य कर रहे हैं और विद्यालय में अपनी सहभागिता निभाते
हैं । शिक्षक विहीन शाला में अतिथि शिक्षक ही उसका सफल संचालन कर रहे हैं। मगर उसके बावजूद भी सरकार इनके भविष्य को सुरक्षित नहीं कर रही है,इसी
को लेकर उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए ज्ञापन दिया गया।
जिसमें संकुल पटेरा के कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष आशुतोष
समदड़िया उपाध्यक्ष श्री बादशाह खान, सुरेन्द्र राजपूत, रत्नेश तिवारी,
हरेंद्र चिंटू राजपूत नासिर खान, रमेश पटेल, रोहित गर्ग, अशोक गर्ग, अशोक
शुक्ला, अमित जैन,विनय जैन,राजकुमार, सुनील राय, टीकाराम पटेल, राकेश सिंह
लोधी,दीपक चौरसिया, नीरज मिश्र, ज्योति उपाध्याय, वीरेन्द्र अहिरवाल, दीपेश
सोनी, सुनील पटेल, लालचंद, संदीप नामदेव, रामनारायण दुबे, रूप किशोर
विश्वकर्मा, मोनू सोनी,कीर्ति कांत जैन, दीपक जैन,अमर सेन,की सहभागिता में
ज्ञापन पटेरा तहसील दार रोहित सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया और सभी
अतिथियों ने विद्यालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया ।
और
आगामी दिनों में प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में रणनीति बनाने की बात कही
सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए लगातार अतिथि ज्ञापन दे रहे हैं मगर
सरकार का संतुष्टि पूर्ण रवैया नहीं होने पर अतिथि शिक्षकों ने
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। पटेरा से बादशाह खान की रिपोर्ट
स्टेट कंसलटेंट ने किया कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण
दमोह। भोपाल से आई स्टेट टीम ने जिले में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण किया। स्टेट कंसलटेंट नवीन साटले ने जिला कुष्ठ कार्यालय में अभियान की समीक्षा की व रिपोर्टिंग की जानकारी ली। इसके बाद ब्लॉक जबेरा व तेंदूखेड़ा में नए कुष्ठ रोगियों से मिले एवं उन्हें एमडीटी दवा के नियमित सेवन के बारे में बताया साथ ही उन्होंने एलसीडीसी टीम के कार्य, रिपोर्टिंग व मार्किंग को देखा एवं संतोष जाहिर किया। इस मौके पर कुष्ठ सुपरवाइजर रतन सिंह, केआर पांडे, बीएस ठाकुर, जीपी अहिरवाल, सुभाष जैन, लखन चक्रवर्ती सहित सीएचओ, आशा सुपरवाइजर एवं आशाओं की मौजूदगी रही।
दमोह। भोपाल से आई स्टेट टीम ने जिले में 12 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान का निरीक्षण किया। स्टेट कंसलटेंट नवीन साटले ने जिला कुष्ठ कार्यालय में अभियान की समीक्षा की व रिपोर्टिंग की जानकारी ली। इसके बाद ब्लॉक जबेरा व तेंदूखेड़ा में नए कुष्ठ रोगियों से मिले एवं उन्हें एमडीटी दवा के नियमित सेवन के बारे में बताया साथ ही उन्होंने एलसीडीसी टीम के कार्य, रिपोर्टिंग व मार्किंग को देखा एवं संतोष जाहिर किया। इस मौके पर कुष्ठ सुपरवाइजर रतन सिंह, केआर पांडे, बीएस ठाकुर, जीपी अहिरवाल, सुभाष जैन, लखन चक्रवर्ती सहित सीएचओ, आशा सुपरवाइजर एवं आशाओं की मौजूदगी रही।




0 Comments