कलेक्टर जनसुनवाई में 73 आवेदन आये
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जिले के शहरी और दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आवेदन देने वालों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना तथा सबंधित अधिकारियों को समस्याओं. शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण करने निर्देश दिये। जनसुनवाई में आज 73 आवेदन आये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव ने सहभागिता निभाई।

अब सुबह वाले स्कूल 9 बजे से लगेगे.. शीतकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए लगातार दमोह जिले में भी तापमान में कमी आ रही हैंए रात्रि कालीन तापमान लगभग 10.11 डिग्री के बीच मे आ रहा हैं। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने शासकीय और अशासकीय स्कूल को प्रातरू 09 बजे से पहले संचालित करने के लिए प्रतिबंधित किया। उन्होंने 09 बजे के बाद ही सभी शासकीयध्अशासकीय स्कूलए सीबीएससीए स्टेट बोर्ड स्कूल संचालित करने के लिए आदेशित किया हैं। सभी स्कूल इस आदेश का पालन करेंगे ताकि जितने बच्चें स्कूल में उपस्थित होते हैंए उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत ना आये। इस आशय का आदेश भी जारी किया गया हैं जिसमें स्पष्ट लेख हैं कि जिले अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक की कक्षायें प्रातरू 09 के पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों का परीक्षण
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत वृद्धाश्रम में नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस सबंध में जिला आयुष अधिकारी डाँ राजकुमार पटेल ने बताया कि जिला आयुष विंग में पदस्थ डाँ प्रियंका तारण एवं स्टाफ द्वारा वृद्धाश्रम में निशुल्क शिविर आयोजित किया गया।
शिविर मे रक्ताल्पता उच्च रक्तचाप कास बातरोग आदि वृद्धजनों में व्याप्त रोगो की जाँच की गई तथा उन्हें पंचकर्म चिकित्सा की सलाह दी गई। इस अवसर पर 35 वृद्धजनों व स्टॉफ का निरूशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। साथ ही मौसमी बिमारियों की जानकारी एवं दवा वितरण की गई।शाला में बच्चों को किये गर्म कपड़े वितरित..
दमोह। बुंदेलखंड
नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा इस्लामपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को गर्म कपड़ों का
वितरण किये गये। संगठन के सीडी कुसमरिया ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो
गया है और हमें जानकारी प्राप्त हुई कि शाला के बच्चों को गर्म कपड़ों की
जरूरत है तो हमारे संगठन के सदस्यों के सहयोग से हम लोगों के द्वारा आज
मंगलवार को शाला में करीब 42 बच्चों को गर्म कपड़े जिसमें स्वेटर, टोपा,
मौजा आदि का वितरण किया। हम लोगों के द्वारा सदैव ही मानव सेवा से संबंधित
गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी जारी रहेगा। समिति के इमरत
पटेल ने जन अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम नशा मुक्ति
अभियान के तहत बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और
नशे से दूर रहने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजूदास
दुबे हटा ब्लॉक अध्यक्ष, इमरत पटेल, सर्वेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार
पटेल, सीएसी बखत सिंह, त्यागवेन्द्र सिंह के साथ शाला स्टाफ की उपस्थिति
रही।
पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा पुर्नगठन
दमोह।
पेंशनर्स एसोएसशन मप्र भोपाल के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं
जिलाध्यक्ष जगदीश चौबे की अनुशंसा पर तहसील शाखा दमोह के अध्यक्ष
मनोहर लाल पथरौल ने कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया है।
तहसील शाखा दमोह की बैठक में आगामी 07 दिसम्बर 2022 को भूख हड़ताल, ज्ञापन सौंपने का निर्णय प्रान्तीय निर्देशानुसार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 17 दिसम्बर 2022 को पेंशनर्स दिवस का आयोजन पूर्व वर्षानुसार ही तहसील स्तर परही आयोजित करने का निर्णय सर्वसमम्ति से लिया गया। तहसील शाखा पुर्नगठन में संरक्षकण श्रीकांत चौधरी सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नारायण
सिंह ठाकुर सेवा निवृत संयुक्त कलेक्टर, डॉ.केके ताम्रकार सेवा निवृत
संयुक्त संचालक स्वास्थ्य, विधि सलाहकार दीपक तिवारी अधिवक्ता, कार्यकारी
अध्यक्ष अरूणोदय तिवारी, उपाध्यक्ष डीपी राज, नरोत्तम लाल श्रीवास्तव,
बाबूलाल तोमर, सचिव राजकुमार सेन, राकेश सालोमन, कोषाध्यक्ष पीएल कोरी,
संगठन सचिव मुन्ना लाल जाटव, नाथू राम अहिरवार कार्यालयलीन सचिव मुन्नीलाल
अहिरवार, रमेश कुमार जाटव, प्रचार सचिव मलखान काछी, कालराम यादव प्रवक्ता
रामचन्द्र सिंह ठाकुर एवं 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जबेरा में दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
दमोह।
जबेरा में विश्व खेल दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण
में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें
विकासखंड के समस्त स्कूलों से करीब 130 दिव्यांग विद्यार्थियों ने
प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, आलू
फेंक,दौड़ प्रतियोगिता, मेहंदी,रंगोली,चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं
का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान
प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन
अनिल तिवारी द्वारा किया गया। विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के
द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। बीएमओ डॉ
डीके राय के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त दिव्यांग छात्र
छात्राओं को कुछ नगद राशि देकर भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला
उपाध्यक्ष रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, संतोष शर्मा,विनोद
मलैया,रविशंकर बाजपई ,मानवेंद्र सिंह,मयंक जैन, बीआरसी प्रमेन्द्र कुमार
वेध, बीएसी डी एस ठाकुर,बलराम सिंह, दिव्यांग प्रभारी विनोद बाजपेई ,परम
सिंह , नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण व
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
दमोह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। रोगी कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श करने के उपरांत प्रस्ताव पारित कर सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए।
प्रमुख निर्णय में लैब के लिए भूमि आवंटन अस्पताल परिसर के सीमांकन के उपरांत बाउंड्री वाल का निर्माण या तार फिनिशिंग रोगी कल्याण समिति के अधीन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में बीएमओ डॉ डीके राय संतोष शर्मा रूपेश सेन जुगल शर्मा रवि शंकर बाजपेई राजेश सिंघई मानवेंद्र सिंह मयंक जैन परसोत्तम राय बीपीएम मुकेश डावर अंशुल गुप्ता सहित स्टाफ एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
0 Comments