पथरिया कालेज में पद भार ग्रहण समारोह दमोह। शासकीय
महाविद्यालय पथरिया में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शिशिर
बड़कुल द्वारा पदभार ग्रहण एवम महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर एक
दिवसीय व्याख्यानमाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत
पथरिया विधायक एव कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह परिहार, मुख्य
अतिथि प्रोफेसर टी.आर. थापक कुलपति कुलपति महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय
छतरपुर, शिशिर बड़कुल जनभागीदारी अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सोना बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष ललित पटेल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा
के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। महाविद्यालय जनभागीदारी प्रभारी डॉ.विनय
वर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
गया। तत्पश्चात जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय
के विकास में सहयोग की बात कही। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि यह
महाविद्यालय परिवार पूरे पथरिया नगर का है शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
महाविद्यालय की उन्नति एवं विद्यार्थियों के न्याय की बात करने वालों में
से सकारात्मक सुझाव देने वालों का महाविद्यालय में सदैव स्वागत किया जाएगा,
साथ ही नवाचार के साथ हम सब मिलकर कार्य करेंगे। जिस पर संस्था प्राचार्य डॉ. संध्या पिंपलापुरे द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक नई शुरुआत है एवं महाविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इसके पश्चात नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई। व्याख्यानमाला की शुरुआत में मुख्य
वक्ता एवं महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.टी.आर. थापक द्वारा
नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार रखें। जिला नोडल अधिकारी डॉ रमेश प्रसाद
अहिरवार द्वारा नई शिक्षा नीति के महत्व और उसके विभिन्न बिंदुओं पर
प्रकाश डाला गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई
सिंह परिहार द्वारा विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताया। साथ ही जीवन
में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया,
साथ ही महविद्यलाय के हित में कार्य करने की इच्छा व्यक्ति की। दमोह जिला
भाजपा अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी द्वारा नवीन शिक्षा नीति की विशेषताओं
को विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम में पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष जमुना जैन सहित, नगर से गणमान्य नागरिक, अतिथि
गण, महाविद्यालय परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की
उपस्थिति रही।
विशाल नेत्र शिविर में सैकड़ों लोगों की हुई जांच
दमोह।
बांसा ग्राम पंचायत में आयोजित विशाल नेत्र एवं संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर
में चित्रकूट से आये डॉक्टर्स एवं दमोह नगर के डाक्टर्स द्वारा सैंकड़ों
ग्रामीण जनों महिलाओं का निशुक्ल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ज्ञात हो
कि स्व. हनुमान प्रसाद पाठक एवं स्व. राजेन्द्र पाठक की स्मृति में
प्रतिवर्ष रोहन राजेन्द्र पाठक सरपंच द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
जाता है। विशेष कर नेत्र रोगियों के सफल परीक्षण के बाद 250 मरीजों
जिन्हें मोतिया विंद अथवा कांचवंद की बीमारी से ग्रसित थे उन्हें बसों
द्वारा चित्रकूट पहुंचाया गया।
शिविर में हदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अमित मिश्रा
पेट से संबंधित डॉक्टर, डॉ.प्रधुम्न नेमाड़े दंत चिकित्सक डॉ नवीन दुबे एवं
स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.प्रियंका चर्तुवेदी ने सुबह 9 बजें से ही दोपहर तक
पूरे समय उपस्थित रहकर मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिये। शिविर
में आहार विशेषज्ञ अभिलाष पाण्डेय ने लोगो को समझाइस देते हुए बताया कि
दिनचर्या में किस प्रकार का आहार लेना चाहिए साथ ही वैद्यराज सीपी सिंह
राजपूत ने आयुवेदिक दवाएं निशुल्क वितरित करते हुए आयुवेद की महन्ता से
अवगत कराया।
कार्यक्रम आयोजन रोहन पाठक ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को
देखते हुए वह आने वाले वर्ष में और भी बड़ा आयोजन करेगें और यह सुविधा
करेगें कि व्यक्ति का आपरेशन यही संभव हो सकें। शिविर के आयोजन में सतनाम
जुनेजा, केशव विश्वकर्मा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, पवन नामदेव, अरूण मिश्रा,
मोनू पाठक, दीपक दुबे, सचिन पाठक सहित अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति
रहीं।
किसानों ने खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी
दमोह।
जबेरा जनपद क्षेत्र के विद्युत मंडल नोहटा क्षेत्र के सिमरी जालम में
किसानों के साथ विद्युत कंपनी द्वारा अन्याय किया जा रहा है। किसानोंकी बिजली समस्या है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे है पहले घरेलू कनेक्शन की बकाया राशि भरो तब डीपी रखेंगे। किसानों का
कहना है 4 माह पूर्व से गांव के 4 ट्रांसफार्मर खराब है लेकिन बिजली कंपनी
के अधिकारी नहीं सुनते हैं। गरीबों को 10 से 20 हजार तक के बिजली बिल घरेलू
दिए हैं। यहाँ पर 19 कनेक्शन किसानों की जिनमें से
15 किसानों का बिल भरा हुआ है वही प्रति स्थाई पंप कनेक्शन केबल पर 20 से
25000 सब्सिडी सरकार देती है वह भी सब्सिडी बिजली कंपनी ले रही है और ग्राम
में लाइट पूर्णता बंद किए हैं। लगभग 3 से 4 माह पहले से यदि लाइट बंद किए
हैं और हर गरीब के नाम पर ₹463 सरकार की सब्सिडी बेधड़क ले रही
है यह चोरी नहीं है तो क्या है।
सभी ग्राम वासियों ने एकत्रित होकर सामाजिक
कार्यकर्ता सौरभ तिवारी जी सचिन मोदी निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख
प्रीति कोसम बसंतराय और अन्य लोगों को बुलाकर समस्या सुनाई। उक्त विषय में
नोहटा कनिष्ठ यंत्री से जब बात की गई तो उनका कहना था पूरा गांव हीटर
जलाता है, जब तक बिल पूरे जमा नहीं होंगे तब तक लाइट चालू नहीं की जाएगी।
यदि कल तक लाइट नहीं जुड़ती है तो सभी ग्रामवासी नोहटा पहुंचेंगे तो उनके
साथ यदि कल ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाता तो परसों नोहटा मुख्यालय पर सभी
किसान आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन और बिजली कंपनी की
होगी। हरिश्चंद्र राजपूत किसान संघ जबेरा दीवान रघुराज सिंह उदित सिंह चरण
सिंह देव सिंह हल्के लाल कोमल रजक संतोष साहू मुन्ना सिंह पदम सिंह जग्गी
रैकवार रट्टू रैकवार रज्जू रजक बुटालू विश्वकर्मा मुकेश रजक उपस्थित रहे।
बेटे की पुण्यतिथि पर युवाओ का सम्मान..
दमोह।
तेजगढ़ में अपने बेटे की तृतीय पुण्यतिथि पर शिक्षक महेंद्र दीक्षित जनसेवी
ने चार ग्रामो के बच्चों को वॉलीबॉल नेट एवं माड़नखेड़ा निवासी युवा दयाल
सींग ठाकुर का वरिष्ठ अध्यापक ने वर्ग एक मे चयनित होने पर उनका सम्मान
किया। प्राथमिक शाला टपरिया में सभी स्कूली बच्चों को गरम बनियान मफ़लर दिए
गए। साथ ही गरीब बच्चियों नाथ टोला हर्रई लोहरगढ़िया समाज के बच्चे
बच्चियों को कपड़े दिए गए। इस अवसर पर जी पी झारिया बीआरसीसी तेंदूखेड़ा
प्राचार्य जेएल सर चंपालाल सेन जन शिक्षक डॉक्टर सोनी पूर्व सरपंच लक्ष्मी
सर उजयार सर योगेंद्र दुबे सचिव उपस्थित रहे। बच्चों ने अतिथियों के नाम
अंग्रेजी में लिखकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया अंग्रेजी कोयम रामायण
चौपाइयां देशभक्ति गीत गाकर अतिथियों का मन मोह लिया विदित हो कि शिक्षक
द्वारा अपनी शाला को रोचक आनंद मय गुणवत्तापूर्ण बनाने में कोई कसर नहीं
छोड़ी जा रही है साल भर पूरी लेखन सामग्री बच्चों को प्रदान की जाती है
बेटे की तेरहवी पर शिक्षक द्वारा हेलमेट बांटकर अनोखा उदाहरण पेश किया था
और हमेशा लीक से हटकर समाज सेवा के नए तरीके अपनाकर युवाओं को आत्मनिर्भर
स्वावलंबी बनाने की सभी आसपास के गांव के युवाओं को शून्य से रोजगार शुरू
करने का फोल्डर टिप्स दे रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र के युवा स्वावलंबी रोजगार
से जुड़े नशा धूम्रपान से हजार किलोमीटर दूर रहे।ये जागरूकता की जा रही
है।
नसबंदी पखवाड़े को सफल बनाने बैठक
दमोह। सीएमएचओ कार्यालय सभाकक्ष में पुरुष नसबंदी पखवाड़े को सफल बनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बीईई, बीसीएम एवं सुपरवाइजर से इस संबंध में चर्चा हुई। DHO डॉ. तुलसा ठाकुर एवं जिला माध्यम तथा विस्तार अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर पांडे ने सभी के समन्वय से, सूचना शिक्षा एवं संचार के माध्यम से पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, फील्ड पर एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आशा सुपरवाइजर द्वारा हितग्राहियों को प्रेरित करने तथा अधिक से अधिक पुरुष नसबंदी पर जोर देने के बारे में बताया।
राज्य प्रशिक्षक बीएम दुबे ने पुरुष नसबंदी पर अपने गीत के माध्यम से पुरुष नसबंदी के फायदों के बारे में बताया। प्रभारी डिप्टी एमईआईओ अभय तिवारी ने मैदानी अमले को पुरुष नसबंदी के बारे में प्रशिक्षित करने पर जोर दिया इस हेतु उन्होंने सभी ब्लॉक में तथा शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक फील्ड वर्कर्स को पुरुष नसबंदी से जुड़े भ्रम एवं उनकी सच्चाई के बारे में बताने को कहा।
महिला जैन मिलन ने संकल्प पत्र भरवाये
दमोह। महिला जैन मिलन
नेमिनगरशाखा दमोह, क्षेत्र क्रमांक 10 ने महावीर भगवान के 2550 निर्वाण
वर्ष के आगमन पूर्व गिरनार जी, शिखरजी, पालिताना एवं अन्य जैन तीर्थ के
संरक्षण के लिए सभी से संकल्प पत्र भरवाये एवं 9 बार णमोकार मंत्र पढ़,
रक्षा सूत्र बांधकर धर्म एवं जैन तीर्थ की रक्षा के लिए एवं दूसरों को भी
प्रेरित करने का संकल्प लिया। ये सभी कार्यक्रम भगवान महावीर के ज्ञान
कल्याणक दिवस पर किये।
इस कार्यक्रम मेँ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अति वीरांगना
कविता ऋषभ जैन, सह चेयर पर्सन वीरांगना रश्मि जैन, अध्यक्ष वीरांगना
चंधप्रभा जैन, मंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अनीता जैन, शोभा जैन, नेहा जैन,
सीमा दिगंबर, डॉक्टर सविता जैन, सुधा जैन, पल्ल्वी जैन, प्रियंका जैन,
प्रिन्सी जैन की उपस्थिति रहीं।
श्री सीताराम विवाहोत्सव कथा आज से
दमोह। देव
श्री जानकी रमण जी बूंदाबहू मंदिर परिसर मे आज गुरूवार से सात दिवसीय श्री
सीताराम विवाह महामहोत्सव कथा का दिव्य भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें
कथा का वाचन आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज करेंगे। ट्रस्ट के सदस्य
सचिन असाटी एवं धर्मेन्द्र राजपूत ने बताया कि अगहन शुक्ल प्रतिपदा 24
नवम्बर 2022 से अगहन शुक्ल सप्तमी 30 नवम्बर 2022 तक विवाह पंचमी के अवसर
पर रामकथा का आयोजन होना है। जिसमे पाणिग्रहण संस्कार (विवाह) अगहन शुक्ल
पंचमी 28 नवम्बर 2022 सोमवार को रात्रि 10 बजे से होगा। कथा समय प्रतिदिन
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जिसमें समस्त धार्मिक आयोजन के आयोजक
मंदिर ट्रस्ट कमेटी के द्वारा भक्तो से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
0 Comments