केन्द्रीय मंत्री के प्रयास से शीघ्र पहुँचेंगे बंधक मजदूर
दमोह। दमोह सांसद तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयास से क्षेत्र के वह मजदूर जो महराष्ट्र के लातूर जिले में मजदूरी करने गये थे तथा जिन्हे वहां के ठेकेदार ने बंधक बना लिया था। उनको मुक्त कराने की कार्यवाही तीव्र गति से चल रही है। दमोह संसदीय क्षेत्र के ग्राम रंजरा के लगभग आधा सेकड़ा मजदूर विचौलिया के माध्यम से महराष्ट्र के लातूर जिले के ग्राम खांगली में गन्ना काटने की मजदूरी करने गये हुए थे। जिन में से 27 मजदूरों को ठेकेदार द्वारा बंधक बनाकर जबरन कार्य कराने की सूचना दमोह कार्यालय को जेसे ही प्राप्त हुई तत्काल केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं उनके मंत्रालय मामले से संबंधित सूचना प्रेषित कर दी गई।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गए साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर बंधक मजदूरों को तत्काल मुक्त कराने के निर्देश दिए गये। तीव्र गति से चल रही कार्यवाही के कारण शीघ्र ही उक्त बंधक मजदूर दमोह पहुंच जाएंगे। उक्त विषय को लेकर रंजरा ग्रामवासी जब दमोह सांसद कार्यालय पहुंचे तब उनको यह जानकारी मिली की बंधक मजदूरों को छुडाने के लिए कार्यवाही सुबह से ही प्रारंभ की जा चुकी है तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। सभी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं उनके स्टाफ की सराहना की। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी दमोह नगर के दस मजदूरों को गतदिवस ग्राम भिडारी तह सांगली जिला कोल्हापुर महराष्ट्र से केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष प्रयास से बंधन से मुक्त करा दमोह पहुंचा दिया गया है।भाजपा युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला दहन किया
दमोह। युवा मोर्चा दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर समस्त हिंदुओ की आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर एवं श्री हनुमान जी के चित्र का दुरुपयोग केक में किया गया। जिसकी युवा मोर्चा निंदा करता है एवं मोर्चा के द्वारा कमलनाथ की अर्थी निकालकर पुरजोर विरोध किया एवं कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, आलोक मुखिया, महेंद्र राठौर, दीपक मिश्रा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर, महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, शिवम यादव, स्वप्निल प्यासी, निक्की सेन, अभिषेक राय, आदित्य जैन, शिवम गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुनील राय, आलोक चौबे, दीपेश राठौर, संजय चौहान, उदित सोनी, नीरज राय, अनुज अग्रवाल, तपेश चौरसिया, अंश राजपूत, शौर्य साहू, सत्यम यादव, हिमांशु राठौर, सत्यम रजक, राजा दुबे, सत्यम दहिया, अनिल विश्वकर्मा, चिराग गुप्ता, गणेश दहिया, अंशुल राठौर, अंकुर अग्रवाल, राहुल ठाकुर, अंकित शिल्पकार, अनुज आदि युवाओं की उपस्थिति रहीं।
दमोह। युवा मोर्चा दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर समस्त हिंदुओ की आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर एवं श्री हनुमान जी के चित्र का दुरुपयोग केक में किया गया। जिसकी युवा मोर्चा निंदा करता है एवं मोर्चा के द्वारा कमलनाथ की अर्थी निकालकर पुरजोर विरोध किया एवं कमलनाथ का पुतला दहन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, आलोक मुखिया, महेंद्र राठौर, दीपक मिश्रा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर, महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, शिवम यादव, स्वप्निल प्यासी, निक्की सेन, अभिषेक राय, आदित्य जैन, शिवम गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुनील राय, आलोक चौबे, दीपेश राठौर, संजय चौहान, उदित सोनी, नीरज राय, अनुज अग्रवाल, तपेश चौरसिया, अंश राजपूत, शौर्य साहू, सत्यम यादव, हिमांशु राठौर, सत्यम रजक, राजा दुबे, सत्यम दहिया, अनिल विश्वकर्मा, चिराग गुप्ता, गणेश दहिया, अंशुल राठौर, अंकुर अग्रवाल, राहुल ठाकुर, अंकित शिल्पकार, अनुज आदि युवाओं की उपस्थिति रहीं।
शिक्षा विभाग में विभागीय गतिविधियों में दमोह टाप
दमोह। शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे परीक्षा परिणाम नामांकन निष्ठा पोर्टल पर शिक्षकों की सहभागिता इंस्पायर अवॉर्ड माणक व्यवसायिक शिक्षा में नामांकन टेबलेट की उपलब्धता व उपयोग ब्रिज कोर्स संचालन आदि के आधार पर लोक शिक्षण संचनालय से जारी ग्रेड बार सूची में दमोह जिले ने विभिन्न गतिविधियों में 83 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य एवं जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को जिन्होंने इस उपलब्धि को प्राप्त करने में अपना सहयोग किया है बधाई दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह उपलब्धि हमारे सभी सहयोगी एवं कर्मठ साथियों की लगन एवं मेहनत का फल है उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम अपने स्तर को बनाए रखने के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य करते रहेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में छात्रों ने मारी बाजी
दमोह। दमोह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र जयेश पटेल जिसका लोक परंपरा का गीत में प्रदेश में प्रथम स्थान आया है साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय के ही दूसरे छात्र अभिषेक मुंडा जिसने मूर्तिकला में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय कला उत्सव जो उड़ीसा में आने वाले समय में आयोजित होना है जो प्रदेश से इन विधाओ का प्रतिनिधित्व करेंगे और यह छात्र दमोह जिले के मध्य प्रदेश की टीम के रूप में वहां पर प्रतिनिधित्व करेंगे। दमोह के हटा का एक छात्र मॉडल स्कूल का है जिसने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा हिमांश खरारे उत्कृष्ट विद्यालय दमोह का जो छात्र है शास्त्रीय संगीत में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
अनुराग मोबाइल एसोसिएशन के महामंत्री बने
दमोह। मोबाइल एसोसिएशन के कुछ दिनों पूर्व सर्वसम्मति से निर्विरोध रवि
राय को अध्यक्ष बनाया गया एवं सचिव महामंत्री पद के लिए दो दावेदार होने के
कारण इनका चुनाव 24 नवंबर को निश्चित हुआ जिसके चुनाव द्वारा सचिव
महामंत्री पद चुना जाना था। महामंत्री
पद चुनाव में बजाज मोबाइल गैलरी के संचालक अनुराग बजाज ने अपने
प्रतिद्वंदी अविनाश आहूजा जुगनू से भारी मतों से विजई होकर जीत हासिल की।
अनुराग बजाज जीत होने के पश्चात उन्हें संरक्षक एवं अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया, समस्त मोबाइल एसोसिएशन की कार्यकारिणी संरक्षक एवं सदस्य द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के बाद अनुराग बजाज द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया
गया एवं सभी को आश्वासन भी दिया कि वह निरंतर मोबाइल व्यापारियों की हर
समस्या का समाधान एवं हर कार्य में उनके साथ खड़े रहेंगे।
नशा मुक्त अभियान चित्रकला निबंध प्रतियोगिता
दमोह।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड
नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत उमरी के
शासकीय माध्यमिक शाला मैं नशा मुक्त भारत थीम पर चित्रकला एवं निबंध
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद चौराहा ने बच्चों को
भविष्य में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशा
मुक्ति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी साथ ही बच्चों को उनके कार्य के
लिए प्रोत्साहित भी किया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में
जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले मानसिक रोगों के बारे में चर्चा की। शिक्षिका श्रीमती मंजुला एक्का ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी साथ ही नशे से होने वाले मानसिक रोगों के संदर्भ में बच्चों से चर्चा की व भविष्य में नशा न करने की सलाह दी। समिति के निर्मल राठौर
ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 30 बच्चों ने भाग लिया जिसमे 15
बच्चों ने निबंध लेखन में 15 बच्चों ने चित्रकला में प्रतियोगिता में भाग
लिया। प्रतियोगिता में शाला के अनुराग पटेल, उर्मिला पटेल, उमा सेन, श्याम
अहिरवार, ऋषभ राठौर, संजना तिवारी, अशोक कुमारी, प्रेमलता अहिरवार, मनीषा
पटेल, कुमकुम चौबे, रिया पटेल, भरत अहिरवार, केसर पटेल, सहोदरा अहिरवार,
पूनम, आयुषी राजपूत, पुष्पा, खुशबू, दीपा, मोतीराम पटेल, रितु राजपूत
बच्चों द्वारा रुचि लेकर चित्रकला में भाग लिया। प्रधानाध्यापक अरविंद
चौराहा, शिक्षक परषोत्तम असाटी, श्रीमती हेमंती गौंड, श्रीमती मंजुला एक्का
के साथ अनुराग गौतम, निर्मल राठौर, अंकित बसेडिया आदि की उपस्थिति रही।




0 Comments