दमोह। हटा में भाजपा हटा ग्रामीण निकाय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग
का आयोजन जिला अध्यक्ष एड प्रीतम
सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, सह प्रभारी पूर्व
विधायक लखन पटेल, विधायक पी एल तंतुवाय, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन,
कार्यक्रम के विधान सभा प्रभारी बद्री पटेल, शिव चरण पटेल, जनपद अध्यक्ष
मल्लो बाई, शिव शंकर कुशवाहा उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। कार्यक्रम के
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह रहें , अध्यक्षता मल्लो बाई ने की।
जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता
पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन सेवा कार्य
में लगे रहते है, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं ,भारत को विश्व पटल
पर लाने का काम भाजपा ने किया है। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता संजय सेन और
अध्यक्षता बेड़ी सिंह ने की।जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि सोशल मीडिया
सबसे बड़ा साधन हैं लोगों तक पहुंचने का, इस माध्यम से कम समय में आम जनता
तक पहुंच सकते हैं। तृतीय सत्र में अध्यक्षता बहादुर पटेल ने की एवं
मुख्य वक्ता लखन पटेल रहें, उन्होंने कहा की जान कल्याणकारी योजनाओं
के क्रियावयन और संगठन विस्तार में हमारी भूमिका पर विचार रखें।
चतुर्थ
सत्र में अध्यक्षता खेमचंद पटेल ने की, मुख्य वक्ता कार्यक्रम के
जिला प्रभारी दशरथ सिंह रहें उन्होंने उदबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास
के बिना देश के विकास की परिकल्पना नहीं कर सकते, अत केंद्र और राज्य सरकार
की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम जन प्रतिनिधि की
नैतिक जिम्मेदारी है।शिक्षण शिविर के समापन सत्र में हटा विधानसभा के
विधायक पी एल तंतुवाय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी
मैं मिल जुलकर कार्य करने को कहा, एवं सभी का प्रशिक्षण में शामिल होने
पर आभार व्यक्त किया। संचालन लक्ष्मण तिवारी ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में
हटा विधान सभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, मण्डलो के
अध्यक्ष और मोर्चे के अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।
नोहटा से दमानिया रोड़ निर्माण का भूमि पूजन
दमोह।
जबेरा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोहटा मे मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण
विभाग द्वारा नोहटा से दमानिया तक 4 किलोमीटर कि दूरी, लागत 466.98 लाख की
राशि की सड़क निर्माण का भूमि पूजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धर्मेंद्र
सिंह लोधी द्वारा किया गया, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की भाजपा
सरकार विकास कार्यों को निरंतर प्रयासरत है अगर हमे विकास देखने को मिला है
तो भाजपा सरकार मे देखने को मिला है, हमें ऐसी सरकार हाथ निरंतर मजबूत
करना चाहिए।
बरिष्ठ कार्यकर्त्ता पंडित दीपक उपाध्याय ने कहा की हमें
विधायक धर्मेंद्र सिंह का धन्यवाद देना चाहिए जो उन्होंने इतने बड़ी समस्या
का हल जल्द ही कर दिया, विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा सरकार मे
देश मे विकास की गंगा बह रही है, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जी जो सड़को, स्वस्थ, शिक्षा, ओर सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है पूर्व
मे सड़को की हालत बहुत ही खराब थी लेकिन जब मोदी ने देश की कमान संभाली तब
से स्थिति मे बहुत सुधार हुआ है, भाजपा सरकार की योजना जब से सुरु होती है
जब बच्चा पेट मे होता ओर अंतिम यात्रा तक भाजपा योजना चलती है, इसलिए हमें
ऐसी सरकार को मजबूत करना चाहिए जिससे हमें योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त
होता रहे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप बरिष्ठ कार्यकर्त्ता भाव सिंह मासाब,
पंडित दीपक उपाध्याय, नर्मदा प्रसाद राय, नत्थू सिंह, राजा भैया कुलुआ,
जबेरा बिधायक धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह नोहटा, मंडल
अध्यक्ष तेजगढ़ भारत सिंह, महामंत्री घनश्याम सिंह, नोहटा सरपंच श्रीमति
सोनम यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष उमराव सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मिडिया
प्रभारी, हेमराज सिंह, सह प्रभारी पंचम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेश
गंधर्व, पुरसोत्तम राय, प्रमोद यादव, उमेश यादव, मनीष सिंह महदेले, व लोक
निर्माण विभाग के कर्मचारी एवं भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता
बंधुओ की उपस्थिति रही।
मधुमेह निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
दमोह।श्री
धनवंतरी हर्बल द्वारा डॉ तरुण श्रीवास्तव क्लीनिक पर आयोजित मधुमेह की
निशुल्क जांच शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भगवान धन्वंतरि
का पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में शहरी
क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में डायबिटीज की बीमारी बढ़ती जा रही हैं
जो हम सब के लिए चिंता का विषय है और योग और आयुर्वेद चिकित्सा के साथ
शुरुआत में ही योग्य चिकित्सक के परामर्श से डायबिटीज से मुक्त हो सकते
हैं।इस शिविर में श्री धनवंतरी हर्बल के
एरिया मैनेजर विवेक उपाध्याय के द्वारा किए 58 मरीजों का रक्त परीक्षण
किया जिसमें से आधे से अधिक लोगों की रक्त शर्करा बड़ी हुई आई, डायबिटीज के
लिए आयुर्वेद के श्रेष्ठ उत्पाद डी फिट कैप और मधुमेह बसंत टैब के विषय मे
जानकारी दी गई। इस शिविर में सेल्स ऑफिसर महेन्द्र जैन, पंजीकृत चिकित्सक
संघ के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर सोनी, डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डॉ ए एल रैकवार,
एन के शर्मा, संगीता विश्वकर्मा, सुनील असाटी, वी पी पटेरिया, पी के कोरी,
संदीप दुबे साईनाथ, नितिन खरे, कमलेश साहू, शंकर चक्रवर्ती, पंकज सेन, विनय
रैकवार की उपस्थिति और सहयोग रहा।
कुंडलपुर सिद्धचक्र विधान में सिद्धों की आराधना
दमोह।
सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में विश्व वंदनीय
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य मुनि
श्री सुब्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन
सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
20 से 27 नवंबर तक विद्या भवन में आयोजित इस विधान के
पुण्यार्जक श्रीमती शशि पवन जैन कक्का कटंगी वाले शहडोल निवासी हैं
।
विधानाचार्य पंडित शैलेंद्र जी कटनी, संगीतकार दीपू जैन सलिमनाबाद की स्वर
लहरियों के बीच सिद्धों की आराधना की जा रही है ।निर्देशन कुंडलपुर
क्षेत्र में बिराजित समस्त ब्रह्मचारी भाई एवं ब्रह्मचारिणी बहनों तथा
समस्त त्यागी वृन्द का है। दोपहर 12:00 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्यमय
पूजन एवं विधान। सायंकाल 6:00 से संगीतमय भक्तांमर पाठ एवं मंगल आरती व
शास्त्र सभा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में
विधान में सहभागिता निभा रहे हैं।
भगवान पुष्पदंत जन्म एवं तप कल्याणक 24 को सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के नवमे तीर्थंकर भगवान
श्री पुष्पदंत जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 24 नवंबर को धूमधाम से
मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा
का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन, विधान होगा ।श्री जी का पालना झुलाया जाएगा
।दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन ।सायंकाल भक्तांमर महा अर्चना
पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।
दी जीनियस ऑफ दमोह प्रतियोगिता ब्लाक बैठक
दमोह।
छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा आजादी के
75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित दी जीनियस ऑफ दमोह जिला स्तरीय सामान्य
ज्ञान प्रतियोगिता 2022-23 के संदर्भ में आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल
एवं महामंत्री शैलेश कुमार दुबे के निर्देशन में हटा विकासखंड स्तरीय आयोजन
समिति की बैठक का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय भगवती बाई शिक्षण संस्थान में किया गया।
जिसमें संपूर्ण विकासखंड के आयोजन समिति सदस्य उपस्थित रहे
बैठक के दौरान आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोले सराफ, आयोजन समिति
अध्यक्ष कृष्णा पटैल, आयोजन के विशेष सहयोगी सौरभ नेमा विजयनंदन, आयोजन
समिति जिला महामंत्री शैलेश कुमार दुबे, मंत्री रोहित जैन, रत्नेश खटीक,
आदित्य अवस्थी,राहुल सोनी, राजेन्द्र पटैल,सहित आयोजन समिति के अनेक
सदस्यों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इमलाई में विद्यार्थियों को सिखाएं मानवता के
गुण
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम ने इमलाई हायर सेकंडरी विद्यालय विद्यार्थियों को मानवता के
गुण सिखाए, जिले में संगठन के माध्यम से विद्यालय में जाकर
विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं एवं आत्मरक्षा के गुण सिखाने हेतु विशेष
अभियान चलाया जा रहा है, इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इमलाई हाई
सेकेंडरी विद्यालय पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन इकाई की टीम में प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ प्रेमलता नीलम, राजीव
विश्वकर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष ने बच्चों को अपनी
शुभकामनाएं भेजी, डॉक्टर रेवा चौधरी, मनोरमा रतले, आराधना राय, रजक, अर्चना
राय, राम कुमार पाठक, अनुराग बजाज, डॉ मुकेश तिवारी, ने विद्यार्थियों को
जीने की राह एवं शिक्षा की जानकारी दी।
डॉ प्रेमलता नीलम ने सभी
विद्यार्थियों से कहा कि आप विद्यालय में आकर के अपने उद्देश्य को पूरा
करें, आप अध्ययन किस लिए कर रहे हैं यह आपको मालूम होना चाहिए, हमारे पास
उद्देश्य हो तभी हम उद्देश को पा सकते हैं उद्देश्य ही विद्यार्थी कभी सफल
नहीं हो सकता, मनोरमा जी ने छात्राओं को समाज में कैसे रहना चाहिए एवं समाज
में चल रही बुराइयों से कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें इसके गुण सिखाए,
राम कुमार पाठक जी ने सभी विद्यार्थियों को गीता के उपदेश देकर मोटिवेट
किया, शिक्षिका आराधना राय ने कविता गाकर सभी विद्यार्थियों को हौसले से
रहना एवं अच्छे नंबर कैसे लाएं इसकी शिक्षा दी, डॉ मुकेश तिवारी ने सभी
विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के
उद्देश्यों से अवगत कराया।
विद्यार्थियों को बताया कि आप अपने अभिभावकों को
एवं आप स्वयं कोई भी वस्तु बाजार से खरीदते हैं तो बाजार से उसका बिल
अवश्य लेवे, अगर वह वस्तु हमें उपयुक्त समझ में नहीं आती तो हम उसको वापस
करने में समर्थ होते हैं और साथी हम अपने देश की जाने अनजाने में मदद करते
हैं, क्योंकि अगर मिल लिया जाएगा तो वह टेक्स्ट के दायरे में जरूर आएगा जो
टेक्स्ट सरकार के पास जाएगा, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन, दुबे मैडम ने
किया, साथी दुबे मैडम द्वारा स्वागत गीत गाकर समस्त साला को मंत्रमुग्ध कर
दिया, इमलाई हायर सेकेंडरी विद्यालय की प्राचार्य अर्चना राय आभार व्यक्त
करते हुए पुनः विद्यालय आने के लिए आमंत्रित
किया, विद्यालय के स्टाफ में राजाराम श्रीवास्तव,
पाठक सर, अहिरवार सर, के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
अग्रवाल बंधुओं ने बलिया में बाँधा समां
दमोह/- दमोह के ख्यातिप्राप्त गज़ल गायक अग्रवाल बंधु (प्रदीप-नितिन) का गीत गज़ल कार्यक्रम बलिया (उ.प्र.) के प्रेम मंदिर प्रतिष्ठान में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मुख्य इनकम टैक्स कमिष्नर मुंबई सुवचन राम थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के द्वारा किया गया। आयोजन समिति की ओर से कमिष्नर नगर निगम दिल्ली विवेक प्रकाष, टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉ. आर.के. जायसवाल ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थिति दी। अग्रवाल बंधुओं ने सुगम संगीत के क्षेत्र की अनेक मधुर प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया। कलाकारों ने गायन का प्रारंभ कृष्ण भजन और प्रभु वंदना से किया। बाद में देर रात्रि गज़लों का दौर चला। उनकी गज़ल ‘‘चल मेरे साथी चल’’, ‘‘ऐ मेरी जाने गज़ल’’ खूब सराही गईं।
अग्रवाल बंधुओं की इस उपलब्धि पर कला जगत में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल बंधुओं ने इसके पूर्व स्व. चंद्रकांत सोनवलकर स्मृति समारोह 2022 में स्थानीय मानस भवन में अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। कला क्षेत्र की ओर से कला समीक्षक नरेन्द्र दुबे, डॉ. आलोक सोनवलकर, संजय पलनीटकर, कीर्तिकाम दुबे, राजीव अयाची, नाजिर खान, असलम खान, डॉ. प्रेमलता नीलम, दिलीप जोषी, मुकेष गूजरे, एस.के. दुबे, विनयमोहन मिश्रा, इसरार खान, आर.जी. चौधरी, अतुल चौबे, वेदप्रकाष खरे, नरेन्द्र अरजरिया, बलिराम पटैल, नंदराम तिवारी, लक्ष्मीषंकर सिंह, कृष्णा पटैल, अखिलेष सिंह, आषीष तंतुवाय, पंकज चतुर्वेदी, आषीष चौरसिया, मोन्टी रायकवार, हरीष रजक, पूरन सिंह सहित संगीतप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई प्रेषित की है।




.jpg)





0 Comments