खराब ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलवाने दिया ज्ञापन
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा एवं पूर्व विधायक द्वारा दमोह एवं जबेरा में सद्यन जनसंपर्क के दरम्यान कई ग्राम पंचायतो के ग्रामीण जनों ने खराब ट्रांसफार्मर को लेकर शिकायते की थी और कहा था कि बिजली न होने के कारण फसलो में पर्याप्त पानी न देने के कारण उनकी फसले बर्बाद हो गई है। जिसको
लेकर उन्होनें कार्यवाहक अध्यक्ष संजय चौरसिया, रद्युनाथ यादव, द्वारका
सिंह, सुल्तान सिंह, खिल्लू ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, पंचम सिंह के साथ
डिवीजिनल इंजीनियर मप्र विद्युत मंडल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम
हिनौता नोहटा रोड पर 100 एचपी का ट्रांसफार्मर खराब, ग्राम रोहनी में 63
एचपी का ट्रांसफार्मर, ग्राम परासई में 100 एचपी का ट्रांसफार्मर, ग्राम
दसौदी में 100 एचपी ट्रांसफार्मर, महागुंवा चक्क वन चौकी के पास का
ट्रांसफार्मर, ग्राम सगौरिया में 100 एचपी का ट्रांसफार्मर खराब विद्युत
वितरण केन्द्र नोहटा के अंतर्गत बनवार में 100 एचपी का ट्रांसफार्मर, ग्राम
बनवार में ही नदी किनारे विरेन्द्र सिंह के 25 एचपी का ट्रांसफार्मर, इसी
प्रकार खजरी, खामखेड़ा, राजा पटना, टिकरिया, सोमखेड़ा, आमखेड़ा, ग्वारी
हिनौती, नागा बहर लकलका मुडेरी, सुहेला, मारा में ट्रांसफार्मर खराब पड़े है
और ग्रामीण जनइ न ट्रांसफार्मर की शिकायतो को लेकर यहां वहां भटक रहे है
किंतु विद्युत अधिकारी इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहे है।
उपरोक्त ट्रांसफार्मर यदि एक सप्ताह में नहीं बदले गये तो जिला कांग्र्रेस
आंदोलन को बाध्य होगी।
दमोह.जबलपुर.सागर मार्ग का सुधार कराने निर्देश
दमोह। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन जाएए सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है। सभी सीईओ जनपद पंचायत.तहसीलदार जहां भी आपसी समन्वय की आवश्यकता होए समन्वय करा कर कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने सबंधित कार्य समय सीमा मे करायें। इस कार्य के लिए सभी एसडीएम मॉनिटर करते रहेंए कहीं समस्या आती हैए उसका निराकरण करवाएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने अधिकारियों को दिए। श्री चैतन्य आज समय सीमा बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा राजस्व वसूली समय सीमा में सभी राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा शत.प्रतिशत डायवर्सन शुल्क वसूली होए छूटा हुआ डायवर्सन भूमि का शुल्क भी वसूली सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान एसडीएम हटा अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि 38 लाख डायवर्सन की वसूली कर ली गई हैए इसके अलावा उन्होंने अन्य वसूली की जानकारी भी दी। श्री चैतन्य ने राजस्व अधिकारियों से कहा नक्शा सुधार कार्य में वांछित प्रगति लाई जाए।
कलेक्टर श्री चैतन्य आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रतिदिन शाम को बने कार्डों की जानकारी दी जाए। साथ ही लक्ष्य देते हुए कहा कि दी गई समय अवधि में सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बन जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के साथ ही जिला अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए कहा कि समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे करने वालों अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने दमोह.जबलपुर और दमोह.सागर मार्ग का जिले की सीमा तक सुधार कार्य तत्परता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एमपीआरडीसी जबलपुर के अधिकारियों से कहा कि सुधार कार्य जल्द से जल्द कराया जाए। एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि दमोह से सागर मार्ग पर सुधार कार्य चल रहा हैए अगले कुछ दिनों में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों में मां की बगिया बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री ग्रामीण विकास प्लान कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही रेन बसेरा के संबंध में नगर पालिका अधिकारी को कहा कि शीघ्र प्रारंभ सुनिश्चित किए जाएं। बैठक के दौरान अन्य विभागीय समन्वय सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया। बैठक में जिला अधिकारियों के साथ ही व्हीसी के माध्यम से एसडीएमए तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।
बांसा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 23 को
दमोह। जिले
के समस्त वर्गो के आमजनों से ग्राम पंचायत बांसा के सरपंच एवं कांग्रेस
पार्टी के जिला पदाधिकारी रोहन राजेन्द्र पाठक ने अनुरोध किया है कि
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व.राजेन्द्र पाठक की स्मृति में विशाल
निशुल्क नेत्र शिविर एवं ब्लड प्रेशर, शुगर एवं स्त्रीरोग से संबंधित
बीमारियों के निशुल्क परामर्श के लिये बांसा ग्राम पंचायत में कल 23 नवंबर
बुधवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
गया है। जिसमें चित्रकुट के प्रशिक्षित डाक्टरो के अलावा हद्य रोग विशेषज्ञ
डॉ.अमित मिश्रा पेट की बीमारियों से संबंधित प्रद्युम्न नेमाड़े, दंत
चिकित्सक डॉ.नवीन दुबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रियंका चतुर्वेदी अपनी
टीम के साथ मौजूद रहेगी। जो भी व्यक्ति उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित हे वह
एक दिन पूर्व संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर वाकर
स्वास्थ्य लाभ लें।
जबेरा में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजन
दमोह।
जबेरा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदाता सूची में
पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है इसी के तहत मतदाता जागरूकता अभियान
स्वीप के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा
आकर्षक रंगोली सजाई गई। जिसमें सभी रंगोलियां मतदाताओं को जागरूक करने के
संबंध में थी। रंगोली कहीं न कहीं मतदाता जागरूकता का संदेश दे रही थी। इन
आकर्षक रंगोलीयों को लोगों के द्वारा खूब सराहा गया रंगोली प्रतियोगिता में
प्रथम द्वितीय तृतीय को विद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। रंगोली
प्रतियोगिता में प्राचार्य विमला धुर्वे, रामकिंकर शर्मा,शैलेंद्र सेन,भानू
ठाकुर,विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ब छात्र-छात्राओं
की उपस्थिति रही।
अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का समापन
दमोह। अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अंतिम दिवस समापन समारोह पर
कृषि विज्ञान केंद्र दमोह में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
की अध्यक्षता विद्या बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित देवरी किशुनदास के
अध्यक्ष महेंद्र पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि आशीष पटेल, संजय पटेल एवं
राकेश पटेल रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजेश
द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में बीज उत्पादक सहकारी समितियों को चना व गेहूं
की नई उन्नत किस्मो की जानकारी दी तथा उत्पादन को बढ़ाने के लिए विभिन्न
आयामों की चर्चा भी की गई। संचालन करते हुए जिला सहकारी संघ
प्रबंधक संजीव दुबे ने सहकारिता आंदोलन की विस्तृत जानकारी देते हुए सहकारी
संस्थाओं द्वारा राष्ट्र के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे
योगदान की जानकारी दी और दमोह में बीज उत्पादन के क्षेत्र में सहकारिता के
महत्व को प्रतिपादित किया।
मुख्य अतिथि विद्या बीज उत्पादन सहकारी समिति
देवरी किशुनदास के अध्यक्ष महेंद्र पांडे ने समिति के माध्यम से किसानों के
हित में उपलब्ध कराए जा रहे उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी दी। इस अवसर
पर बीज उत्पादक सहकारी समितियों की अध्यक्ष क्रमशः अशोक बडगैया भरत पटेल के
साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों की
उपस्थिति सराहनीय रही।
बच्चों के साथ ग्रामीण को नशा मुक्त शपथ दिलाई
दमोह। बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के
तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है महंतपुर, ढिगसर,पालर,
मुड़िया के स्कूल के बच्चों के साथ ग्रामीण जानो को भी नशा मुक्त भारत
अभियान की जानकारी दी। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल मुड़िया में बच्चों को
शिक्षक जयकुमार जैन ने शपथ दिलाई जयकुमार जैन ने कहा कि नशामुक्त समाज के
निर्माण लिए हम सभी को आगे आना होगा।
महंतपुर के प्राथमिक शाला में समिति के रामदीन पटेल
ने बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा की आप सभी अपने अपने आस पड़ोस
में जो नशा करते है उनको बोले नशा छोड़े और अभियान का हिस्सा बनकर दुसरो को
भी प्रेरित करें। ढिगसर के शासकीय माध्यमिक शाला में जिला संगठन प्रभारी
निर्मल राठौर ने शपथ दिलाई और कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस
बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। आशाराम पटेल प्रधानाध्यापक ढिगसर ने कहा कि नशा
मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने
होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।
कार्यक्रम में राजेन्द्र पटेल
प्राचार्य,सहायक प्राचार्य नरेश पटेल,जय कुमार जैन,नन्हे लाल साहू,देवेंद्र
पटेल,रूपचंद्र पटेल, मनीषा तिवारी, अजीता मिश्रा, वर्षा तंतुवाय, रामा
अहिरवाल, उषा नेमा, मनीष रावत, टीकाराम कारपेन्टर मुड़िया, संजीव ठाकुर,
अमित सिंह महंतपुर ,आशाराम पटेल ढिगसर प्रधानाध्यापक,अभय वर्मा, चंद्रिका
प्रसाद साहू, के एल अहिरवाल, मनीष रैकवार, प्रभु दयाल चौबे, राजीव
श्रीवास्तव के साथ समिति के अनुराग गौतम, दशरथ पटेल, रामदीन पटेल निर्मल
राठौर आदि की उपस्थिति रहीं।









0 Comments