Header Ads Widget

सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर भव्य शोभायात्रा.. त्रिदिवसीय गीता अभ्यास वर्ग का समापन.. सिंधी समाज के महासम्मेलन को लेकर बैठक.. जश्ने गौसुलवरा तीन रोज़ा कॉन्फ्रेंस का आगाज़.. जीनियस ऑफ दमोह की ब्लॉक बैठक..

 सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर शोभायात्रा 

दमोह। श्री कुण्डलपुर वाले बडे बाबा की छत्रछाया में श्रमण संस्कृति के उन्नायक युगश्रेष्ठ वर्तमान के वर्धमान आचार्य श्री विद्यसागर जी महाराज के आर्शीवाद से आर्यिका श्रेष्ठ मॉं मृदुमति माता जी, आर्यिका निर्णयमति मति माता जी के मंगल सान्निध्य में बा.ब्र. अतिशय भैया के निर्देशन में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
 जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुये पुनः देव शांतिनाथ दि. जैन भायजी मंदिर पहुंची इसके पूर्व प्रातः कालीन बेला में श्री जी का अभिषेक-शांतिधारा पूजन के उपरान्त विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किये गया इस पावन अवसर पर शांतिधारा का सौभाग्य श्री सतीष मोदी, संदीप मोदी अभाना वाले, लकी राहुल चंद्रकुमार न्यूकिरण ट्रांसपोर्ट, विनय जैन, अजय जैन, अमित जैन बनगांव परिवार, अजय, अखिलेश, अभिषेक हौजरी वाला परिवार को प्राप्त हुई। इस अवसर पर मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य शांति वाई, अमिता, विकल्प, विधांशी सगरा वाले, श्रीमति अर्चना विजय जैन डायमंड, श्रीमति कीर्ति हेमंत सिंघई हटा वाले, श्रीमति सरोज जैन, पवन जैन चश्मा वाले, श्रीमति शशि गांगरा, एस एस एल गांगरा परिवार को प्राप्त हुआ।

 इस भव्य आयोजन में बा.व्र. स्वतंत्र जी, वा.व. राहुल मोनू, डॉ.पं. अभिषेक जैन, आशीष जी, पं.सुभाष बाबू जी, डॉ.पं.प्रदीप शास्त्री जी का विशेष सहयोग मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समापन में सभी विद्वान जन का सम्मान किया गया। आयोजन में संगीत पार्टी राहुल जैन नोहटा, नीतेश सरगम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
त्रिदिवसीय गीता अभ्यास वर्ग का समापन
दमोह। विश्व गीता प्रतिष्ठानम दमोह के तत्वाधान में आयोजित 18 से 20 नबंवर तक चलने वाले गीता अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। तीन दिन चले इस शिक्षण सत्र में 50 से अधिक गीतानुरागियों ने सम्मिलित होकर भगवान कृष्ण की वाणी श्रीमद् भावगत गीता के विभिन्न अध्यायो का पठन पाठन, शुद्ध उच्चारण, व्याकरण, व्याख्या आदि आचार्यगणों पं. कुंजीलाल डिम्हा, पं. महेश प्रसाद पांडे, पं. मदनलाल दुबे पं. हरिनारायण शर्मा के द्वारा कराया गया। इस आवासीय वर्ग में प्रतिदिन अनुसार योगाभ्यास पं. राजेन्द्र हजारी द्वारा कराया गया।
विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के केन्द्रीय महामंत्री डॉ विष्णु नारायण तिवारी ग्वालियर ने प्रतिष्ठानम् के उद्देश्य, लक्ष्य, कार्यविधि, संगठन की संरचना से अवगत कराया तथा श्री मद्भागवत गीता की सम सामयिक महत्व पर चर्चा की एवं भगवत गीता को राष्ट्रीय गं्रथ घोषित कराने हेतु आव्हान किया। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, बिहारी लाल गौतम, दिलीप धगट की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन की प्रशंसा की और गीता वाणी को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
 प्रतिवेदन पं. जागेश्वर तिवारी ने प्रस्तुत किया। पं. श्रवण कुमार उपाध्याय, राजेश सोनी ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में योगेश शुक्ला, पंकज पाण्डेय, संतोष साहू, विपिन ताम्रकार, सुरेश केवट, प्रागदास मिश्रा, राधे श्याम शर्मा आदि की उपस्थिति रही। 
सिंधी समाज के महासम्मेलन को लेकर बैठक
दमोह। सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी प्रदेश मंत्री लालचंद लालवानी राजेश बत्रा का सागर संभाग का दौरा 23 बुधवार को’ भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में 31 मार्च को भोपाल में आयोजित सिंधी समाज के महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय सिंधु सभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक जिले में बैठके आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी प्रदेश मंत्री लालचंद लालवानी राजेश बत्रा सागर संभाग के दौरे पर निकल रहे हैं जिसके अंतर्गत 23 नवंबर दिन बुधवार को सागर दमोह खुरई में बैेठके आयोजित की जा रही हैं।
 सिंधु सभा के सागर संभाग प्रभारी नागबानी ने बताया 31 मार्च को भोपाल में आयोजित होने जा रहे महा सम्मेलन में लगभग एक लाख समाज के लोगों का पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश में हर जिलों में बैठको का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके। श्री नागवानी ने बताया संभाग के खुरई नगर से पहली बैठक सुबह लगभग 10 बजे आयोजित करने के बाद दमोह में दोपहर लगभग 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक के बाद संभाग के जिला मुख्यालय सागर शहर में भी एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें हमारे राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी बैठक में मार्गदर्शन देंगे आपने सागर दमोह खुरई के सिंधी समाज की सभी पूज्य पंचायतें सहित समाज के भलाई के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। नागबानी ने सभी लोगों से अपील की है। कि वह इस बैठक में पधार कर इस बैठक को व्यापक सफल बनाएं।

जश्ने गौसुलवरा तीन रोज़ा कॉन्फ्रेंस 2022 का आगाज़
दमोह। गुलामाने गौसुलवरा कमेटी अश़रफनगर  चैनपुरा  की जानिब से अशरफ़ नगर, चैनपुरा मदरसे के सामने से जश्ने ग़ौसुलवरा तीन रोज़ा दीनी प्रोग्राम मुनअकिद (मनाया) किया जा रहा है। जिसमें शहरे दमोह में पहली बार हज़रत अल्लामा मौलाना फारूक़ रज़वी साहब नागपुर की आमद हो रही है, जिसमें शहर के तमाम अइम्म-ए-मसाजिद व अतराफ़ के उलमा-ए-कराम तशरीफ़ ला रहे हैं।
 जश्ने ग़ौसुलवरा तीन रोज़ा प्रोग्राम के पहले दिन 20 नवंबर 2022 दिन इतवार को बाश्द नमाज़ मगरिब शाम 6 से बच्चों का दीनी प्रोग्राम (क़िराअत, नातो मनक़बत,  तक़रीर व इस्लामी क्विज़) दूसरे दिन 21 नवंबर बरोज़ पीर (सोमवार) को बाद नमाज़ इशा रात 9 बजे से तक़रीरी प्रोग्राम रहेगा। इस प्रोग्राम में बिलखुसूस हज़रत अल्लामा मौलाना फारूक़ रज़वी साहब सूरह रहमान तफ़्सीर के साथ बयान फरमाएंगे और हुजू़र गौ़से पाक रदि अल्लाहु तआला अन्हु की सीरत पर बयान फ़रमाएंगे व प्रोग्राम के आखिरी हिस्से में अवाम को दीन के मुताल्लिक सवालात पूछने का मौका़ दिया जाएगा। 
जिनके जवाबात हज़रत के मार्फ़त कु़रआन और हदीस की रोशनी में इंशा अल्लाह दिए जायेंगे। शहर के तमाम ज़िम्मेदारान से गुज़ारिश है कि जिन हज़रात के ज़हन में जो भी दीनी सवालात हो तो अपने-अपने सवालात ज़रूर साथ लेके आएं। प्रोग्राम के आखिरी दिन यानी 22 नवंबर दिन मंगलवार को बाद नमाज मग़रिब आम लंगर का अहतमाम किया गया है। कमेटी के सरपरस्त मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने आप तमाम हज़रात से गुजा़रिश की है कि ऐसे मुक़द्दस प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत फ़रमाकर  सवाब के मुस्तहिक बनें।

जीनियस ऑफ दमोह की ब्लॉक स्तरीय बैठक 
दमोह। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित दी जीनियस ऑफ दमोह जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2022-23 के संदर्भ में आयोजन समिति छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला  द्वारा आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल के निर्देशन में पथरिया विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण विकासखंड के समिति सदस्य उपस्थित रहे बैठक में आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श करते हुए परीक्षा केन्द्रों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई|
बैठक में प्रमुख रूप से आयोजन के पथरिया प्रभारी दिलीप पटैल, नगर अध्यक्ष अरविंद पटैल, विजय तिवारी, सुदेश चौरसिया,एड. जितेंद्र दुबे,जीवन यादव,यज्ञ नारायण पांडे, शिखा पांडे, उषा पटेल, लखन पटेल, अनुज पटेल, त्रिलोक पटेल, ब्रजकिशोर पटेल, अभिलाषा पटेल, शिखा पटेल,कपिल राठौर, प्रध्युमन महाजन, महेन्द्र अहिरवार, बसंत पटैल, घनश्याम पटैल, तीरथ पटैल, महेंद्र कुर्मी सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्यों पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही|

Post a Comment

0 Comments