Header Ads Widget

माईसेम सीमेंट ने किया 15 ग्रामों के सरपंचो एवं सचिवों को सम्मानित.. भाजपा बांसा और बांदकपुर मंडल की शक्ति केंद्रों की बैठक.. हटा में महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर कार्यक्रम आयोजित.. संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में दमोह के छात्रों ने सफलता प्राप्त की..

 माईसेम सीमेंट ने किया सरपंचो सचिवों को सम्मानित

दमोहमाईसेम सीमेंट नरसिंहगढ़ फैक्ट्री द्वारा दमोह जिले के 15 ग्रामों के सरपंचो एवं सचिवों को आदरपूर्वक आमंत्रित कर प्लांट हेड सुनील कुमार, एच.आर. हेड सुजीत मलिक, इमलाई प्लांट के हेड उमेश वर्मा, लॉजिस्टिक हेड कमल महेश्वरी, एडमिन इंचार्ज दीपक ठाकुर तथा सागर संभाग के सेल्स इंचार्ज अमित बंसल, म.प्र. के कस्टमर सर्विस इंचार्ज इंजी. सर्वेश श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित किया गया।

 इस कार्यक्रम के बाद सभी आमंत्रित ग्राम के प्रधान भाईयो एवं सचिवों को सम्पूर्ण प्लांट भौतिक रूप दिखाया गया जिसमें उन्होंने देखा की किस प्रकार माईसेम सीमेंट कंपनी सभी भारतीय मानक को ध्यान में रखकर उच्च गुणवत्ता के साथ सीमेंट बना रही है तथा हम सभी दमोह जिले के निवासियों को गौरान्वित होना चाहिए की विश्वस्तरीय हेइडेलबर्ग सीमेंट कंपनी जिसका प्लांट हमारे दमोह जिले में है जो की भारत में तो कार्य कर रही है साथ साथ विश्व के 50 से अधिक देशो में 3000 से अधिक स्थानों पर 150 वर्षों के अनुभव के साथ जर्मन तकनीकी के साथ निरंतर सीमेंट का उत्पादन कर रही है

 हम सभी दमोह तथा आसपास के जिले के निवासियों को इस सीमेंट को अपने निर्माण कार्य में उपयोग कर लाभ लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस कार्यक्रम में दमोह के सेल्स अधिकारी धीरज वाधवानी, कस्टमर सर्विस अधिकारी इंजी. मुकेश भुसारे, मोबाइल लैब इंजीनियर महेंद्र पटेल, तकनीकी अधिकारी संजू बारमैन उपस्थित थे।

भाजपा बांसा  बांदकपुर मंडल शक्ति केंद्रों की बैठक 
दमोह भारतीय जनता पार्टी के बांसा मंडल के शक्ति केंद्र हथना व खिरिया की कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिस में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी संजय सेन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री व बांसा मंडल प्रभारी रामलाल उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल के द्वारा की गई। वहीं बांदकपुर मंडल में शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित हुई।
प्रीतम सिंह लोधी ने शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की  सलाह देते हुए कहा कि एक साल पूर्व शक्ति केंद्रों समिति का गठन किया था जिसको आसानी से मोबाइल पर देखा जा सकता है, आप सभी भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी  कार्यकर्ता हैं आपके पास विभिन्न चुनाव का अनुभव है, पार्टी गत चुनाव में आप सदैव भाजपा चिन्ह को जिताने के लिए कार्य करते हैं। बूथ को कैसे मजबूत कर सकते हैं आपसे अधिक कोई नहीं जान सकता। बैठक में हथना सरपंच गुड्डू मिश्रा, पिपरिया सरपंच गुड्डा यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष आठ्या, गोविंद सिंह तोमर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, मंडल महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह तोमर, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, दशरथ मिश्रा, विकास गुप्ता, मनोज कुचबंदिया, मनोज राय, नरेंद्र ठाकुर एवं सभी श्रेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बांदकपुर मंडल की शक्ति केंद्रों की बैठक में मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी, शक्ति केंद्र संयोजक सिकेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता चार्ली सिंह, महेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती रीता दुबे, श्रीमती तुलसा प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि रजक, महामंत्री दीपांशु जैन, महामंत्री नितेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही बैठक में 9 नवंबर से 10 सितंबर तक मतदाता शिविर के माध्यम से बूथ केंद्रों पर मतदाताओं के नाम जुड़वाने कटवाने की चर्चा हुई एवं शक्ति केंद्रों की रचना पर चर्चा हुई

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 
दमोह महारानी लक्ष्मीबाई की 194वी जयंती के अवसर पर नगर के गायत्री शक्तिपीठ हटा में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ दमोह द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम संयोजक सौरभ नेमा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पन्ना जिले के संयोजक ललित तिवारी, पूर्व विधायक उमादेवी देवी खटीक, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल जिला मंत्री अनिता खरे मंडल अध्यक्ष मनीष पलया सारिका खटीक  उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हजारों छात्राओं ने लक्ष्मी बाई की वेशभूषा में नगर के मुख्य मार्गों से विशाल रैली निकाली गई जिसका नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। 
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष  प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि इतिहास वीरों का लिखा जाता है, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जैसी देशभक्त नारी का आज हम सभी जयंती हटा नगर में भव्य रूप में मना रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में बच्चियों ने रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा पहन कर नगर भ्रमण किया जिससे संपूर्ण नगर देशभक्ति पूर्ण माहौल बना। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं करती धर्म और सामाजिक विषयों को भी पूर्ण महत्व देती है। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मुख्य अतिथियों द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ परिसर में नगर के विभिन्न स्कूलों से पहुंची सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने चित्रकला, रंगोली, प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताओं में  बढ़ चढ़कर  अपनी कला का जौहर दिखाया। 
इसके उपरांत लगभग 500 छात्राओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में हाथ में तलवार लेकर वीरांगना वादे से ओतप्रोत उद्घघोषो के साथ एक विशाल रैली नगर में निकाली गई जिसमें कुछ छात्राएं घोड़े पर सवार होकर रैली में आगे-आगे शोभायमान हो रही थी रैली शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर रतन बजरिया से पुत्री शाला बड़ा बाजार मंदिर मस्जिद चौराहा नायक थे गड्ढा होते हुए पुनः शक्तिपीठ में समापन की गई रैली का नगर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
रैली समापन के उपरांत रंगोली चित्रकला में भाग लेने वाली छात्राओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।  महामंत्री रतनेश खटीक, मनीष जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, रत्नेश खटीक, लक्ष्मण तिवारी, प्रदीप गुप्ता, दिनेश खटीक, पप्पू मयंक खटीक, मनोज सराफ, दमोह भरत यादव, सुधा सेन, शिवशंकर पटेल, आशीष तंतुवाय, कृष्णा पटेल, अरविंद नामदेव सुशील सेलट भोले सराफ सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
संभाग बालरंग प्रतियोगिता में छात्रों की सफलता 
दमोह। सागर में आयोजित संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में दमोह के छात्रों ने सफलता प्राप्त की। दमोह से सागर के एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित बालरंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के 18 छात्र एवं जूनियर वर्ग के 14 छात्र- छात्राओ ने भाग लिया एक्सीलेंस स्कूल दमोह के हिमांश खरारे सुगम संगीत, संदीप लोधी वाद-विवाद प्रश्न मंच, प्रशांत राही प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुमित दुबे तात्कालिक भाषण, राज पटैरिया स्वरचित कविता, प्रियांश खरारे तबला वादन, जागेश्वर तिवारी सी. एम. राइज हटा वेदपाठ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जयेश पटैल लोकगीत वैभव लोधी वाद-विवाद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
 कनिष्ठ वर्ग से शास एक्सीलेंस माध्यमिक शाला नावघाट (ह्टा) के छात्र- छात्राओ ने सफलता प्राप्त की अश्रवनी पांडे सक्षम चौरसिया प्रश्न मंच, सौरभ कुरेरिया वेदपाठ, उवेश खान संस्कृत भाषण, शिवानी ताम्रकार स्वरचित कविता, बजेन्द्र सिंह परिहार ढोलक वादन, वैष्णवी प्यासी सुगम संगीत तथा नमन तिवारी भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दमोह जिला से छात्रों के मार्गदर्शक के रूप में जी. पी. पटैल, मनोरमा अठया एक्सीलेंस स्कूल दमोह रामस्वरूप चौरसिया एवं मनीषा चौबे हटा उपस्थित रहे छात्रों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी एस. के. मिश्रा प्राचार्य आर. एस. राजपूत व्याखाता आर. पी... पटैल एवं समस्त शिक्षको ने बधाईयाँ दी प्रभारी जी. पी. पटैल ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त छात्र राज्य स्तर प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments