Header Ads Widget

जिला कांग्रेस कार्यालय में लौह नेत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई.. मोबाइल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन.. नशा मुक्ति अभियान तहत खजरी स्कूल में बच्चों को शपथ दिलाई.. अहिरवार समाज संघ ने स्व.रामदयाल जी की पुण्यतिथि मनाई..

लौह नेत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
दमोह।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक अजय टंडन के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस जनों नें देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण उनके द्वारा देशहित में दिये योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

 विधायक अजय टंडन ने कहा कि दृढ़ शक्ति मजबूत इरादा रखने वाली इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थी जो न केवल भारत में की राजनीति में छाई रही बल्कि विश्व की राजनीति के क्षितिज पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा विलक्षण प्रभाव छोड़ा इसी लिये उन्हें आयरन लेडी कहा जाता है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि जब विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने देश की बागाडोर संभाली तब देश में अत्यधिक गरीबी थी अनेको अनेको राज्य में अकाल फैला था। किसान बेबस था तब उन्होंने बैंको का राष्ट्रीयकरण करके किसानों की एवं आम आदमी की स्थिति सुदृढ़ की।

सतीश जैन, विक्रम ठाकुर, शमीम कुरैशी, वीरेन्द्र राजपूत, कमला निषाद, प्रपात रोहित, आशीष पटेल, पवन यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव महेन्द्र पटेल ने भी उनका पुण्य स्मरण करते हुए इंदिरा जी ऐसी महिला थी जो अपने राजनैतिक विरोधियों का भी सम्मान करती थी इसलिये उन्हें उस समय के नेता दुर्गा मॉं भी उन्हें कहते थे। जयंती के अवसर पर संदीप बरदिया, खिल्लू ठाकुर, राम सींग, नवाव सींग, अजय जाटव, धर्मेन्द्र सींग, सरवर पठान सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

मोबाइल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन
दमोह। विगत कई वर्षों से दमोह में मोबाइल विक्रेता दमोह जिले में सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं व्यापारिक सेवाओं के साथ-साथ धार्मिक राजनीतिक सांस्कृतिक सेवा भी मोबाइल विक्रेताओं द्वारा दी जाती हैं कोरोना काल में भी दमोह मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन कई प्रकार की सेवा प्रदान की गई जिसमें इमरजेंसी पढ़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा लॉकडाउन में कस्टमर के हित के लिए होम डिलीवरी सुविधा आदि प्रकार की सेवा कई वर्षों से दी जा रही है 2 वर्ष पूर्व दमोह मैं सभी मोबाइल विक्रेता को संगठित करने के लिए एक संगठन का नाम दिया गया दमोह मोबाइल एसोसिएशन जिनके अध्यक्ष रवि राय को चुना गया 2 वर्ष पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से रवि राय को निर्विरोध अध्यक्ष रूप में चुना गया अध्यक्ष रवि राय द्वारा संरक्षक मंडल को साथ लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया
जिसमें कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज राय उपाध्यक्ष विवेक ताम्रकार नरेंद्र जैन शक्ति दविंदर बग्गा प्रिंस असाटी सह सचिव सतीश साहू राहुल सहजवानी कोषाध्यक्ष अजय पोपतानी मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन आराधी मोबाइल कार्यकारिणी सदस्य राजा वाधवानी अंकुर असाटी आशीष जैन कपिल जैन नितिन मोदी देवेंद्र पटेल एवं सामान्य सदस्य के रूप में बंटी राजपूत अनिल विश्वकर्मा को बनाया गया संरक्षक मंडल राजेश ताम्रकार रोशन वाधवा योगी ठाकुर जसपाल बग्गा ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी  मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन द्वारा यह जानकारी दी गई एवं आगे भी अन्य कार्यक्रम संरक्षक मंडल एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा एसोसिएशन के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर अन्य सामाजिक धार्मिक एवं जन सेवा के कार्य किए जाएंगे
नशा मुक्ति अभियान तहत बच्चों को शपथ दिलाई 
दमोह। नशा मुक्ति अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खजरी में बच्चों को शपथ दिलाई गई। समिति के अनुराग गौतम ने बताया नशा विनाश की जड़ है अपना नही तो परिवार का ख्याल करो नशा छोड़कर सबका कल्याण करो। हमारा उद्देश्य है कि भारत देश को आध्यात्मिक और स्वास्थ्य उपायो से आसानी से नशा मुक्त करना है।
इंसानियत की भलाई के लिए आप भी इसमे जुड़ें और भारत के एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे, लोगो को नशे छोड़ने के लिए प्रेरित करे, नशा छोड़कर समाज मे सम्मान की जिंदगी जी सकेंगे। कार्यक्रम में सुनील दुबे प्रधानाध्यापक, शिक्षिका सुनीता तंतुवाय, सोनाली दुबे, शिक्षक छोटे लाल अहिरवाल, बैजनाथ नामदेव के साथ समिति के रामदीन पटेल, निर्मल राठौर, दशरथ पटेल आदि की उपस्थिति रही।

अहिरवार समाज संघ ने स्व.रामदयाल जी पुण्यतिथि 
दमोह।
स्व.श्री रामदयाल (भगत जी) की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प श्रद्वांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा पूर्व में किये गये कार्यो और आदर्शो पर चलते हुय उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके बड़े नाति श्री अशोक भारती पुत्र स्व. श्री चौधरी मणिशंकर सुमन पूर्व विधायक नया बाजार में पुनस्मरण का कार्यक्रम किया गया।

 कार्यक्रम में अहिरवार समाज संघ अध्यक्ष संजय रोहितास, प्रदेश प्रवक्ता कोमल अहिरवाल, उपाध्यक्ष अजय राज, महामंत्री महेन्द्र अहिरवाल, मुकेश मास्टर, हरीशचन्द्र बाबू, जुगल कोतवाल, धु्रव अहिरवाल, प्रदीप जाटव, गंगाराम अहिरवाल, फारूक भाईजान, नर्मदा सूर्यवंशी, राहुल अहिरवाल, ललितकांत भारती, मधुकांत, शशिकांत भारती सहित सभी परिजनों द्वारा श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।

Post a Comment

0 Comments