कांग्रेस जनो ने मनाया संविधान दिवस
दमोह। कांग्रेस
अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान
दिवास मनाया गया। सबसे पहले बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस
अवसर पर उपस्थित सभी ने संविधान के संबंध में अपने अपने विचार रखे। इसके
बाद सभी कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा के
समक्ष एकत्रित हुए एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभी ने
बाबा साहब अमर रहे, संविधान अमर रहे के नारे लगाकर संविधान की शपथ ली। इस
अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवान दास चौधरी, जिला कांग्रेस
कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया, एस.सी.सेल अध्यक्ष अजय जाटव, किसान
कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, बसंत कुशवाहा,
के.के. अग्रवाल, गोपाल रैकवार, आशीष पटेल, धर्मेन्द्र कौशल, नरेश अहिरवार,
राजा अहिरवाल, सरवर पठान, एके चिश्ती, बब्लू राज, पप्पू कुशवाहा, अंकित
अहिरवार आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।
अहिरवार समाज संघ ने मनाया संविधान दिवस
दमोह। भारत रत्न डॉ.
भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया
गया। इस मौके पर अहिरवार समाज संघ के अध्यक्ष संजय रोहितास ने बताया कि जब
देश आजाद हुआ था तो भारत की अर्थव्यवस्था, शिक्षा चिकित्सा, शिक्षा आदि कई
क्षेत्रों को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिये कोर कमेटी मे बाबा साहब को
अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डॉ.भीमराव अंबेडकर साहब ने 1 साल 11 महिने 18
दिन 12 घंटे में भारत का संविधान लिखा गया और 1949 को भारत सरकार को सौंपा
गया। इस अवसर पर डॉ. मोहन आदर्श, अशोक भारती, प्रदेश प्रवक्ता, कोमल
अहिरवार, अजय राज, महेन्द्र अहिरवार, मदन सुमन, सुनील रोहित, अशोक राज,
मोहनीश राव, भूपेन्द्र सुमन, दीपक राज, राजेन्द्र नेता, प्रदीप जाटव,
प्रवेन्द्र, यंशुल रोहितास, मुकेश अहिरवार आदि की उपस्थिति रहीं।
बहेरा शाला में संविधान दिवस मनाया गया
दमोह।
शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बहेरा में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया
जिसमें शाला के छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण जनों की खास उपस्थिति रहीं।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सीता लोधी, रानी दुर्गावती
स्वसहायता समूह, कोषाध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई लोधी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
श्रीमती दीप्ती यादव,सहायिका सीताबाई, श्रीमती दशोदा बाई, गुलाब बाई,
नन्नीबाई, दीपक दुबे, मानसी निगम, गुड्डी बाई लोधी, सुमनवाई की उपस्थिति
रहीं। कार्यक्रम में मुकेश कुमार अहिरवार संभागीय महासचिव ने भारतरत्न
डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में
उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ
दमोह।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन
एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था के द्वारा नगर के देवेंद्र स्कूल
इंदिरा कॉलोनी एवं शासकीय प्राथमिक शाला चांदोरा में संविधान दिवस के अवसर
पर संविधान दिवस की एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
समिति के राजकुमार
रैकवार ने कहा कि हमें सभी धर्मों को मिलकर रहना और नशा से मुक्त बनाने के
लिए खुद एवं आसपास के लोगो को प्रेरित करना है निर्मल राठौर ने सभी को शपथ
दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक रामगोपाल कुर्मी, आशीष सोनी, कमलेश नामदेव,
आशुतोष गौतम,अंकित बसेडिया, शीतल रजक के अलावा शाला के स्टाफ की उपस्थिति
रही।
उमंग कार्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन
दमोह। म.प्र.
के सभी शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल मे यूएनएफपीए के द्वारा
बीजीएमएस के तकनीकी सहयोग से शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे जीवन कौशल
शिक्षा उमंग कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, बीजीएमएस संस्था से
सलाहकार जगन्नाथ दुबे द्वारा जिले के बटियागढ़, हटा, पथारिया ब्लॉक के
स्कूलों का अवलोकन किया।
श्री दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत
प्रशिक्षित शिक्षको द्वारा उमंग माड्यूल के सत्र लिये जा रहे है जिसमें
स्वजागरुकता,सम्प्रेषण, स्वास्थ्य, पोषण, जेण्डर, हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य
बिषय पर किशोरों की समझ विकसित हो क्योंकि किशोरावस्था मे विद्यार्थी
प्रतिदिन शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कई प्रकार के उतार-चढाव, समस्याओं
ओर चुनौतियों का सामना करते है, मन में कई प्रकार के प्रश्न उठते हैं ओर
जिज्ञासा होती हैं ऐसे सभी प्रश्नों के समाधान के लिए जीवन कौशल शिक्षा
कार्यक्रम की सार्थक पहल से किशोरावस्था में सकारात्मक दृष्टि कोण विकसित
करने में तथा भविष्य की दिशा निर्धारित करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम
के अन्तर्गत उम्र हेल्पलाइन नंबर 14425 की जानकारी दी जाती है, 11 प्रकार
के पोस्टर का डिस्प्ले स्कूल में छात्रों की समझ विकसित करता है साथ ही
प्रत्येक विद्यालय में एक प्रश्न पेटी लगी है जिसमें विद्यार्थी अपने
प्रश्न लिखकर डालते हैं जिसका समाधान सत्र के दौरान किया जाता है एवं
विधार्थी कि गोपनीयता का ध्यान दिया जाता है ,कार्यक्रम में इस वर्ष उमंग
हेल्थ एवं वेलनस नाम से प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें स्कूल की प्रत्येक
कक्षा से साथिया का चयन किया जा रहा है जो अपनी कक्षा के साथियों के साथ
समाधान करने के लिए पहल करेगा, कार्यक्रम के प्रति छात्रों मे बहुत रुचि है
एवं सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
जबेरा भाजपा जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने बताया
कि भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार
जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में जिले की चारों विधानसभा के
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए जिसमें हटा, दमोह,
पथरिया में पूर्व में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये गये थे इसी तारतम्य में
आज ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जबेरा विधानसभा में
किया गया।
जिसमें जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक धर्मेंद्र लोधी पूर्व
मंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी दशरथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपेश
सेन, संजय सेन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय, ग्रामीणों क्षेत्रों से
सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने
वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम
के प्रथम सत्र में अध्यक्षता भगवान दास यादव ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप
में भाजपा के जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी रहे जिन्होंने भारतीय
जनता पार्टी के इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों
को संबोधित किया।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मुलायम चंद्र जैन ने की एवं मुख्य वक्ता के तौर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने सौशल मीडिया के महत्व को
समझाया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता खड़क सिंह ने की एवं मुख्य वक्ता जुगल
शर्मा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर
केंद्रित संबोधन दिया। चतुर्थ सत्र के अध्यक्ष विक्रम सिंह रहे एवं मुख्य
वक्ता पूर्व मंत्री दशरथ सिंह रहे जिन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के
क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार के विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम में जबेरा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा ने किया।
जबेरा में सीएम कप खेलस्पर्धा का हुआ आयोजन
दमोह। जबेरा में सीएम कप खेल प्रतियोगिता के तहत ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
ब्लॉक पर सभी स्कूलों की टीमों ने भाग लिया जिसमें फुटबॉल में विजेता बालक वर्ग से एक्सीलेंस स्कूल जबेरा ब बालिका वर्ग से हाई स्कूल शाखा, खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग से एक्सीलेंस टीम विजेता बालिका वर्ग गर्ल्स स्कूल जबेरा, कुश्ती में बालक वर्ग से प्रथम लोकेश अग्रवाल व सार्थक श्रीवास, बालिका वर्ग में प्रथम राधिका गोंड ब मान्यता पा, वॉलीबॉल में बालक वर्ग नोहटा टीम विजेता कबड्डी में बालक वर्ग से मॉडल सीएमएस स्कूल व बालिका वर्ग से मॉडल सीएम स्कूल ही विजेता रहा। इस प्रकार कुल 6 प्रतियोगिताओं का जिसमें बालक बालिका वर्ग से 12 टीमें चयनित की गई। कार्यक्रम युवा समन्वयक कविता अहिरवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ
कार्यक्रम में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी में सभी चयनित विजेता उपविजेता टीमों को सील्ड मेडल देकर सम्मानित किया व सभी छात्र छात्राओं को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।इसके उपरांत विधायक में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि खेल में हार जीत तो होती है दो में से एक टीम जीतती है पर हारे हुए टीम के सदस्यों को दुखी न होकर अपनी गलतियों में सुधार कर आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि कहा भी गया है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। लगातार कोशिश करते रहें सफलता तुम्हारे कदम चूमेंगी। कार्यक्रम में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी,सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, खेल युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक कविता अहिरवार, सीएम राइज स्कूल से स्पोर्ट्स टीचर अमन परवीन, शिक्षक कमल सिंह ठाकुर, जमुना राय ,रामकिशोर शर्मा, मयंक जैन, वालीवाल कोच मनोज परोजे, संजू खान, लकी अहिरवाल,आयुष राय सहित बड़ी संख्या में सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
विरागोत्सव के पूर्व पथरिया सड़क निर्माण की मांग
दमोह। पथरिया नगर से दमोह पहुंचने वाला सड़क मार्ग वर्तमान स्थिति में अत्यंत खराब हो चुका है जिससे वाहन चालकों समेत पैदल चलकर यात्रा करने वाले जैन साधुओ को काफी कष्ट दे रहा है। जैन साधु सदा बिना पदवेश के पैदल विहार करते है,जिसमे नगर के विरागोदय तीर्थ में चातुर्मास उपरांत भारत गौरव राष्ट्रसंत अपने संघ सहित विहार करते हुए नगर के आदिनाथ जिनालय आ रहे थे
साथ मे कई वयोवृद्ध साधु भी पैदल चल रहे थे सड़क में गिट्टी निकल आने के कारण नुकीली हो गई है साथ ही अत्यंत खराब और गड्डे होने के कारण साधुओं के पैरों में छाले निकल आए साथ ही श्रद्धालुओं को भी असुविधा हुई। आमजन और वाहनचालक भी खराब सड़क के कारण दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।गौरतलब हो कि पिछले वर्ष जैनों के सर्वोच्च संत श्री108 सुधा सागर जी जिनका पथरिया आगमन होना था वह भी खराब सड़क होने की वजह से नही हो पाया एवं मार्ग परिवर्तन होकर गढ़ाकोटा से हुआ था।
विरागोदय समिति से रोहित जैन ने बताया पिछले सप्ताह लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पर कमेटी विरागोदय महा महोत्सव जिसमें सम्पूर्ण भारत से 350 से अधिक जैन साधुओं का आगमन होना है जिसके लिए आमंत्रण देने गई थी साथ ही निवेदन किया था कि रोड़ का पुनःनिर्माण और चौड़ीकरण सुधार कार्य का कार्य जनवरी माह तक हो जाए उन्होंने आसवासन दिया है जल्द ही कार्य कराएंगे। साथ ही जैन समाज की माँग जिला कलेक्टर से भी दमोह मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए।
मृदुमति माता जी ने छात्र-छात्राओं को दी नैतिक शिक्षा
दमोह। भारत की हिंदी भाषा, भावों को व्यक्त करने में पूर्ण सक्षम है। हिंदी भारतीय भाषा है। हिन्दी को हमेशा अपनाना है। विद्यार्थी बाल ब्रह्मचारी होते हैं। जब तक विवाह न हो इस ब्रह्मचर्य आश्रम को सफल बनाए रखें। बड़े होने पर अपने माता पिता की अनुमति से विवाह करें। शीलवान नारियों ने ही महापुरुषों को जन्म दिया है। दिन में भोजन करने की आदत अच्छी होती है। रात्री में खाया गया भोजन सही तरीके से नहीं पचता और विकार उत्पन्न करता है। अभक्ष पदार्थ न खाएं। तामसिक भोजन न करें। शुद्ध शाकाहारी भोजन करें। जैंसा खाएं अन्न वैंसा होवे मन, जैसा पिएं पानी वैंसी होवे वाणी।
मद्य-मांस-मधु का त्याग व व्यसनों का त्याग जीवन को उन्नत बनाता है। गुरु मात्र ज्ञानी ही नहीं संयमी भी होना चाहिए। जो जैसा करेगा वैसा फल भोगेगा। मोबाईल फोन का उपयोग आवश्यकता से अधिक न करें। संत शिरोमणी जैनाचार्य परम पूज्य 108 विद्या सागर जी महाराज की परम संन्यासिनी विदुषी शिष्या पूज्य आर्यिका रत्नश्री मृदुमति माता जी ने अपने उदगार मॉडल स्कूल में सार्वजनिक रुप से व्यक्त किए। छात्र छात्राओं ने माता जी की त्याग-तपस्या व संयम चारित्र से प्रभावित होकर गुटका, पाउच, मादक पदार्थ आदि कभी भी नहीं खाने का संकल्प अपना हाथ उठाकर स्वेच्छा से लिया। प्रारंभ में छात्राओं ने सुमधुर स्वर में संगीतमय सरस्वती प्रार्थना से मंगलाचरण किया। प्राचार्य श्री आर. पी. कुर्मी सर ने अभिनंदन भाषण दिया।
समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राओं ने साथ ही उपस्थित गण मान्य महिला पुरुषों ने श्रीफल अर्पित कर आर्यिका द्वय पूज्य मृदुमति जी व पूज्य निर्णयमति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रामशंकर चौराहा ने किया। प्रशांत सर व समस्त स्टॉफ ने व्यवस्थाओं को सुदृण बनाया। संदीप सर की ओर से विद्यार्थियों को माता जी द्वारा पूंछे गए प्रश्न के उत्तरों पर उपहार भेंट किए गए। प्रवचन श्रृंखला विद्या मृदु प्रवाह ग्रंथ प्रकाशन समिति द्वारा आयोजित की जा रही है। जैन मिलन की सभी शाखाएं व भारतीय जैन संघठन साथ ही समस्त अहिंसा प्रेमियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।











.jpg)


0 Comments