खिलता कमल के निमित्त युवा मोर्चा की बैठक
दमोह। जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम
"खेलेगा मध्यप्रदेश" और "खिलता कमल" अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा युवा
मोर्चा की जिला बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में
युवा मोर्चा प्रभारी सतीश तिवारी युवा मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष
राम पटेल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे एवं युवा
मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारत यादव महामंत्री प्रिंस जैन कार्तिक सेलार
मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बैठक की
रूपरेखा रखी जिसमे आगामी कार्यक्रम खेलेगा मध्यप्रदेश खिलता कमल के तहत यूथ
नीति को मध्यप्रदेश लागू करना एव प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर
युवा मोर्चा से जोड़ना जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने संघठन कार्य को पूर्ण
मनोयोग से कर अपने नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने एव अधिक से अधिक युवाओ के इस
अभियान से जोड़कर पार्टी संघठन को मजबूत करने की बात कही कार्यकर्ताओ का
उत्साहवर्धन किया प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने सम्पूर्ण अभियान को तरीख
सहित प्रत्येक मण्डल पर करने हेतु संचालन समिति मण्डल प्रभारी नियुक्त किये
एव खेलेगा।
मध्यप्रदेश के तहत होने वाले खेल ,खो खो, कबड्डी, क्रिकेट,
वालीवाल,फुटबॉल, कुश्ती रस्साकशी एव अन्य खेल खिलता कमल अभियान के तहत
युवाओ के सुझाब प्रत्येक मण्डल से मिले ऐसी आशा हैं दोनों अभियान सभी युवा
साथी मिलकर पूरे जोश के साथ करे ऐसी बात कही बैठक में युवा मोर्चा जिले के
पदाधिकारी जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ युवा
मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भाजपा का ग्रामीण जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग
दमोह। जिला भाजपा द्वारा आज ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि
प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पथरिया में किया गया। जिसमें ग्रामीणों
क्षेत्रों से सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य का
चुनाव जीतने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम
के प्रथम सत्र में अध्यक्षता सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र
गुरु ने की। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष
प्रीतम सिंह रहे। जिन्होंने भाजपा के इतिहास एवं वर्तमान
परिदृश्य पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।
द्वितीय सत्र की
अध्यक्षता बटियागढ़ मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला ने की एवं मुख्य वक्ता के तौर
पर पथरिया विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक लखन पटेल ने समग्र ग्रामीण
विकास में जनभागीदारी की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र की
अध्यक्षता पथरिया मंडल अध्यक्ष ललित पटेल ने की एवं मुख्य वक्ता रहे भाजपा
जिला उपाध्यक्ष संजय सेन जिन्होंने जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया के
महत्व पर संबोधित किया।चतुर्थ सत्र के अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी रामकरण
चौधरी रहे एवं मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री दशरथ सिंह रहे।
जिन्होंने
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार के विषय पर संबोधित
किया। समापन सत्र को भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का आभार सहप्रभारी मुरारी पटेल ने माना। अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल , जनपद अध्यक्ष
पथरिया खिलान अहिरवार एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश उपस्थित रहे। संचालन ब्रजेश पटेल एवं अभिषेक राठौर द्वारा किया गया।
सरकारी प्राइवेट में समान मापंदड बनाये सरकार-भास्कर
दमोह। शिक्षित बेरोजगारी युवाओ के लिये नियमित व सम्मानजनक नौकरियों के अवसर सुनिश्चित करने निकाली जा रही सम्यक यात्रा रीवा से 2022 मेें प्रारंभी होकर दमोह पहुंची। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागे करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार पदो पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2023 के बीवच नियुक्तिया सुनिश्चित कराना प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु म.प्र. में न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। वर्तमान में देखा गया है कंपनियों सरकारी विभाग में आउटसोर्सिग सिस्टम से नियुक्तिया कर युवाओं से छलावा कर रही है। यह सिस्टम बंद होना चाहिये और नियमित नियुक्तियों सुनिश्चित कराना ही उनका उदेश्य है।
दमोह। शिक्षित बेरोजगारी युवाओ के लिये नियमित व सम्मानजनक नौकरियों के अवसर सुनिश्चित करने निकाली जा रही सम्यक यात्रा रीवा से 2022 मेें प्रारंभी होकर दमोह पहुंची। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागे करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार पदो पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2023 के बीवच नियुक्तिया सुनिश्चित कराना प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु म.प्र. में न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना। वर्तमान में देखा गया है कंपनियों सरकारी विभाग में आउटसोर्सिग सिस्टम से नियुक्तिया कर युवाओं से छलावा कर रही है। यह सिस्टम बंद होना चाहिये और नियमित नियुक्तियों सुनिश्चित कराना ही उनका उदेश्य है।
विधायक अजय टंडन ने कहा कि जो सम्यक यात्रा लेकर निकले है उनका प्रयास
सराहनीय है सरकार अगर उनके मापदंड से काम करे तो बेरोजगारी बहुत कम हो सकती
है। दमोह समन्यवक मनु मिश्रा पथरिया, मानक पटेल, हटा भगवान दास चौधरी,
जबेरा परम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया सतीश जैन, प्रदीप पटेल,
कृष्णा पटेल ने कहा कि यदि युवा शक्ति संगठित हुई तो जो आकड़े विचारक रोकड़े
ने दिये है तो शासन की वर्तमान में लागू नीति को पलटना आसान होगा।
कार्यक्रम का संचालन गांधीवादी पत्रकार संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया
गया है साथ ही सम्यक यात्रा में रोकड़े जी के साथ चल रहे सभी सदस्यो का
श्रीफल शाल से किया गया। प्रफुल्ल श्रीवास्तव पवन यादव, बसंत कुशवाहा,
प्रीति गौतम, गीता सिंह, बाबूलाल पटेल, राव लाखन सिंह अनिल जैन, ए.के.
चिश्ती, हेमराज पार्षद सहित एम.एल.वी. एवं अन्य शालाओं के छात्र छात्राओं
की उपस्थिति रही।
जेल बंदियों के बीच में माता जी के प्रवचन
दमोह।
परम पूज्य आर्यिका रत्न मां 105 मृदु मति माताजी और 105 निर्णय मति माताजी
ने दमोह जिला जेल में धर्म देशना प्रदान की जिसमें दमोह जेल के प्रभारी
सीएल प्रजापति के साथ जेल के समस्त स्टाफ समस्त पुरुष एवं महिला बंदीयों
ने माता जी के श्री मुख से निकले हुए अमृत वर्षा रूपी प्रवचन को ग्रहण
किया।
इस कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ भाई जी मंदिर सिविल वार्ड
के प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष पवन जैन, उपाध्यक्ष विकल्प जैन
एडवोकेट विनय जैन संदीप जांगरा महेंद्र जैन एवं महिला मंडल सदस्यों में
श्रीमती दिशा जैन शांति जैन मीना जैन आदि की उपस्थिति रही l पूज्य आर्यिका
मां के श्री मुख से निकले हुए प्रवचन के प्रभाव में बहुत से कैदी बंधुओं
ने मांस मदिरा शहद हिंसा आदि त्याग का नियम लिया।
दी जीनियस ऑफ दमोह अंतिम तिथी 30 नवंबर
दमोह।
छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा आजादी के
75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित दी जीनियस ऑफ दमोह जिला स्तरीय सामान्य
ज्ञान प्रतियोगिता 2022-23 मैं सहभागिता हेतु आवेदन फार्म भरने की अंतिम
तिथि में पांच दिनों की वृद्धि करते हुए 30 नवंबर 2022 किया गया है।
आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल ने बताया कि संपूर्ण जिला स्तर पर
आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन फार्म
भरने का क्रम निरंतर जारी है छात्र-छात्राओं में अत्यंत रुझान बढ़ने के
कारण परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि में पांच दिन की वृद्धि करते हुए 30
नवंबर 2022 किया गया है। एक बार पुनः जिले के सभी छात्र-छात्राओं से
अपील कि वह शीघ्र अति शीघ्र अधिक से अधिक संख्या में इस
प्रतियोगिता का फार्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।








0 Comments