दमोह। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ सागर संभाग की बैठक व्यापारी प्रकोष्ठ दमोह के जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए, बैठक में प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा समाज में व्यापारी वर्ग की बहुत बड़ी भूमिका होती है। राष्ट्रोत्सर्ग में महाराणा प्रताप का नाम यदि लोग याद करते हैं तो उनके साथ भामाशाह का नाम भी सामने आता है,भामाशाह ने किस प्रकार से अपनी सर्वस्व पूंजी राष्ट्र रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अर्पित कर दी। उसी प्रकार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में देश के व्यापारी अपनी कमाई का हिस्सा क्रांतिकारियों को देकर अपनी राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करते थे। जहाँ जहां भी बड़े धार्मिक स्थल है या जनजमाव के स्थान है वहाँ व्यापारियों ने स्कूल, कॉलेज, मंदिर, धर्मशाला, कुँए, बावड़ी जनमानस की सेवा में लोकअर्पित किए हैं।
करोना कॉल में भी शहर के व्यापारी ने अपनी क्षमता अनुसार कोरोना पीड़ितों को निशुल्क खाद्यान्न, वस्त्र, धन की सेवा की जिससे यह सिद्ध होता है सेवा कार्यों में व्यापारी वर्ग भी पीछे नहीं रहता। आगामी जनवरी माह में प्रत्येक जिले में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे इसकी अभी से तैयारी में जुटने के लिए आग्रह किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्पअर्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ मंचासीन प्रदेश सह संयोजक कपिल मलैया, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने सागर जिला संयोजक विश्वेन्द्र मिश्रा, दमोह जिला संयोजक जुगलकिशोर अग्रवाल, टीकमगढ़ जिला संयोजक राजीव जैन वर्धमान, छतरपुर जिला संयोजक संदीप सोनी, निवाड़ी जिला संयोजक कमलेश जैन एवं सभी जिला पदाधिकारियों का पुष्पहारों से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक एवं सागर संभाग प्रभारी कपिल मलैया ने अपने क्षेत्र की व्यापारिक समस्याओं के प्रति जागरूक रहना पहल करना और उनके निदान के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित करना इन बातों पर जोर दिया। दमोह से जिला पदाधिकारियों सह संयोजक दया चंद्र जैन, प्रदीप चौरसिया, सुनीता गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुंदानी ने सहभागिता निभाई।
एल्बम सॉन्ग सारी सारी रात की शूटिंग पूरी..
दमोह। शहर की समाजिक संस्था चंद्रशेखर आज़ाद स्मृति मंच के नवल प्रयासों को श्रंखला में इन दिनों अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले नव युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स प्रदान किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में भी देश के अमर क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद जी के जीवन और आज़ादी के संघर्ष से ओतप्रोत एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण भी संस्था द्वारा किया गया था जिसे इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल दादा साहेब फाल्के बेस्ट शॉर्ट फिल्म सूची में चयनित करते हुए पुरुस्कृत किया जा चुका है। इसी क्रम में बतौर निर्माता और निर्देशक युवा साहित्यकार आशीष तंतुवाय कबीर के निर्देशन में टीम के समस्त साथियों की मेहनत से एक नए कांसेप्ट को ध्यान में रखते हुए एल्बम सॉन्ग सारी सारी रात की शूटिंग प्रक्रिया को भी बीते दिनों पूर्ण किया गया है।
जिसे जल्दी ही दर्शक ए के फिल्म प्रोडक्शन हाउस दमोह यूट्यूब चौनल पर इसे देख भी सकेंगे। वर्तमान समय में जिस तरह लव फेलियर के कारण रोज रोज नवयुवा गलत कदम उठा रहे हैं, उसे उकेरती हुई एक हाई वोल्टेज ड्रामा स्टोरी एल्बम के रूप में फिल्मांकित की गई है,जिसे दिसम्बर माह के तीसरे रविवार को रिलीज़ किया जाएगा। साथ ही अगले प्रोजेक्ट गुमनाम क्रांतिकारी ठाकुर यशवंत सिंह शॉर्ट फ़िल्म की कार्यविधि भी घोषित की जाएगी। उक्त प्रोजेक्ट में मुख्य किरदारों में रितिका खरे, प्रताप सिंह चौहान के साथ उमर खैयाम दिखाई देंगे।सह कलाकारों की भूमिका में चिंकी रैकवार, लक्ष्मी विश्वकर्मा, गौरी ठाकुर, शशिकांत अहिरवार, गजेंद्र वर्मन, तरुण राज, शैलेंद्र अहिरवार, फैज खान, जाफ़िर खान, राजा प्रजापति, अनिल सेन सहित अन्य सहयोगी भी दिखाई देंगे। सिनेमैटोग्राफर के रूप में युवा साथी राहुल तिवारी एवं सन्नी परोचे ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही अक्षय दीक्षित, राहुल पंडित, प्रकाश गुड्डा पटेल, सत्यम नेमा, आशुतोष पिंटू नेमा एवं संजय चेतराम कुशवाहा ने सहयोग प्रदान किया। एलबम सॉन्ग का ऑफिशियल पोस्टर और टीजर प्रथक से लॉन्च होगा।
जनपद सदस्य परम सिंह लोधी को श्रद्धांजलि दी गई
दमोह। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनपद सदस्य श्री परम सिंह लोधी का हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया था। शनिवार को श्रद्धाजलि शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम चरण में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पां जलि करते हुए बड़े भाई थान सिंह लोधी एवं पुत्र विनोद सिंह एवं भूपेंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर पगड़ी रश्म की गई एवं परिवार की जिम्मेदारी सौपी गई। द्वितीय चरण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना एवं सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
तृतीय चरण में समाज के वरिष्ठ आदरणीय दादा उमराव सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सिमरी जालम से जनपद सदस्य श्री परम सिंह लोधी अपने मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे, अपने क्षेत्र की जन समस्याओं में हमेशा ततपर रहते थे जिन के निधन से पूरे जनपद क्षेत्र में शोक व्याप्त है अन्य बक्ताओं ने अपने अपने बिचार रखे। चतुर्थ चरण में कार्यक्रम के दौरान 2 मिनिट का मौन धारण करें हुए दिवगंत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर परम् पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे साथ देवे कामना की सभी लोगों को गंगाजल एवं प्रसाद वितरण किया गया।







0 Comments